सामान्य ज्ञान
पनामा,आधिकारिक तौर पर पनामा गणराज्य और दक्षिण अमेरिका के मध्य में स्थित है। पनामा एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार का केंद्र है,और मध्य अमेरिका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
1 नवम्बर सन 1821 ईसवी को पनामा का क्षेत्र स्पेन के वर्चस्व से स्वतंत्र होकर कोलम्बिया से जुड़ गया। सन 1501 ईसवी से इस क्षेत्र पर स्पेन का अधिकार था जब यहां सोने की खदानों का पता चला तो अमरीकी भी इस क्षेत्र की लूटमार के लिए टूट पड़े और यह क्षेत्र स्पेन के अधिकार से स्वतंत्र हुआ। 1903 ईसवी में पनामा की जनता का संघर्ष सफल हुआ और यह देश पूर्ण रुप से स्वतंत्र हो गया। पनामा गणराज्य अमरीकी - महाद्वीप में स्थित है इसका क्षेत्रफल 77 हज़ार 82 वर्गकिलोमीटर है।
भिक्षुकोपनिषद एक प्रकार का शुक्ल यजुर्वेदीय उपनिषद है। इस उपनिषद में आत्म-कल्याण और लोक-कल्याण हेतु भिक्षा द्वारा जीवन-यापन करने वाले संन्यासियों का संक्षेप में वर्णन किया गया है। इस उपनिषद में कुल पांच मंत्र हैं। इस उपनिषद में बताया गया है कि मोक्ष की कामना रखने वाले भिक्षुओं की चार श्रेणियां होती हैं- कुटीचक्र, बहूदक, हंस और परमहंस।
कुटीचक्र- इस श्रेणी के भिक्षु गौतम, भारद्वाज, याज्ञवल्क्य और वसिष्ठ आदि के समान आठ ग्रास भोजन लेकर योगमार्ग से मोक्ष के लिए प्रयत्न करते हैं। इसमें मात्र शरीर की रक्षा के लिए न्यूनतक भोजन ग्रहण करने का विधान है।
बहूदक-इस श्रेणी के भिक्षु त्रिदण्ड, कमण्डलु, शिखा, यज्ञोपवीत और काषाय वस्त्र धारण करते हैं। मधु-मांस आदि का पूर्णत: त्याग करते हैं। किसी सदाचारी व्यक्ति के घर से भिक्षा द्वारा आठ ग्रास भोजन ग्रहण करके योगमार्ग द्वारा मोक्ष की प्राप्ति के लिए प्रयत्नशील होते हैं।
हंस- इस श्रेणी के भिक्षु किसी गांव में एक रात्रि, नगर में पांच रात्रि, तीर्थक्षेत्र में सात रात्रि से अधिक निवास नहीं करते। वे गोमूत्र और गोबर का आहार ग्रहण करते हुए नित्य चान्द्रायण व्रत का पालन करके योगमार्ग से मोक्ष की खोज करते हैं।
परमहंस- इस श्रेणी के भिक्षु संवर्तक, आरूणि, श्वेतकेतु, जड़भरत, दत्तात्रेय, शुकदेव, वामदेव और हारीतक आदि की भांति आठ ग्रास भोजन ग्रहण करके योगमार्ग में विचरण करते हुए मोक्ष-प्राप्ति के लिए प्रयत्नशील रहते हैं। इनका निवास किसी वृक्ष के नीचे, किसी शून्य गृह में या फिर श्मशान में होता है। उनके लिए द्वैत भाव का कोई अभिमत नहीं होता। मिट्टी और सोने में कोई भेद नहीं होता। वे सभी वर्णों में समान भाव से भिक्षावृत्ति करते हैं और सभी जीवों में अपनी आत्मा के दर्शन करते हैं। वे शुद्ध मन से परमहंस वृत्ति का पालन करते हुए शरीर का त्याग करते हैं।
हवाओं में तरंगें होती हैं और तरंगों में चुंबकीय शक्ति होती है। भौतिक विज्ञान की भाषा में इसे ही स्पेक्ट्रम कहते हैं। टीवी का रिमोट हो या कॉर्डलेस फोन या मोबाइल ऑपरेशन , सभी इसी स्पेक्ट्रम के जरिए काम करते हैं। प्रत्येक देश अपने क्षेत्र की तरंगों पर अपना हक रखता है और उपकरणों के संचालन के लिए वांछित स्पेक्ट्रम के आवंटन के लिए नीतियां निर्धारित करता है।
प्रत्येक उपकरण के संचालन के लिए भिन्न - भिन्न क्षमता के स्पेक्ट्रम की आवश्यकता पड़ती है। इसका निर्धारण उपकरणों को निर्देशित करने वाली टेक्नोलॉजी करती है। हमारे यहां जो सामान्य मोबाइल फोन हैं , वे जीएसएम टेक्नोलजी के आधार पर काम करते हैं।
2जी स्पेक्ट्रम घोटाला भारत का एक बहुत बड़ा घोटाला है जो सन् 2011 के आरम्भ में प्रकाश में आया था। केंद्र सरकार के तीन मंत्रियों जिनको त्यागपत्र देना पड़ा उनमें सुरेश कलमाड़ी ,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चौहान और राजा साहब शामिल हैं। बरसों की जांच के बाद 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में 19 के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं।
सीबीआई के स्पेशल कोर्ट ने 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले से जुड़े 200 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में 10 लोगों और 9 कंपनियों पर आरोप तय किए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आरोपित सभी 19 आरोपियों के खिलाफ मनी लाउंड्रिंग के आरोप लगाए गए हैं। सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 (बी) और प्रिवेंशन ऑफ मनी लाउंड्रिंग ऐक्ट के तहत आरोप तय किए हैं। इस मामले में सात साल से लेकर तीन साल तक की सजा का प्रावधान है।
आरोपियों में डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि की पत्नी दयालु अम्माल भी हैं। वह कलिंगनर टीवी में निदेशक होने के साथ ही कलिंगनर टीवी में 60 फीसदी की हिस्सेदार भी थीं। डीएमके सांसद कनिमोड़ी डीएमके प्रमुख करुणानिधि की तीसरी पत्नी रजति अम्मल की बेटी हैं। कला-साहित्य में दिलचस्पी रखने वाली कनिमोड़ी का नाम 2 जी घोटाले के अलावा एक विवादित विडियो में आया था जब उन्हें, ए राजा को मंत्री बनाने की सिफारिश करते देखा गया था।
एक अन्य आरोपी स्वान टेलिकॉम प्राइवेट लिमिटेड (एसटीपीएल) के प्रमोटर शाहिद उस्मान बलवा देश की प्रमुख रियल इस्टेट कंपनी डीबी रिऐल्टी के मैनेजिंग डॉयरेक्टर भी हैं। डीबी रिऐल्टी ने स्वान टेलीकॉम नाम की कंपनी शुरू की थी जिसने 13 सर्कल्स के स्पेक्ट्रम 1537 करोड़ रुपये में खरीदे थे और उन पर कंपनी के 45 प्रतिशत शेयर यूएई की कंपनी एटियालसेट को 4500 करोड़ में बेचने के आरोप हैं। शाहिद बलवा के पार्टनर विनोद गोयनका ने करीब 15 साल पहले उनके साथ मिलकर होटल रॉयल मेरिडियन बनाया था जो अब हिल्टन के नाम से जाना जाता है। इसके बाद दोनों ने करीब चार साल पहले डीबी (डायनमिक्स बलवा) रिएल्टी नाम की कंपनी बनाई थी।
आरोपी बॉलीवुड प्रोड्यूसर करीम मोरानी शाहरुख खान के दोस्त हैं। वह शाहरुख खान की फिल्म रा.वन के ऐग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर भी रहे हैं। करीम मोरानी को अंडरवल्र्ड से धमकी भरे फोन भी आते रहे हैं और कुछ समय पहले उनके घर के बाहर फायरिंग भी हुई थी।
आरोपी शरद कुमार कलैगनार टीवी के एमडी थे। उनके अलावा शाहिद बलवा के भाई और कुसेगांव रीयल्टी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर आसिफ बलवा पर सीबीआई ने आरोप लगाया था कि इन्होंने कथित तौर पर एक चैनल को फंड ट्रांसफर किया था। राजीव अग्रवाल पर भी सीबीआई ने शाहिद बलवा के जैसे आरोप लगाए थे। सीबीआई का कहना था कि दोनों के ठिकानों पर छापेमारी में आपत्ति जनक दस्तावेज भी बरामद किए थे।
आरोपी ए. राजा एनडीए और यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। यूपीए सरकार में पूर्व टेलिकॉम मंत्री रहे राजा के मंत्रिमंडल काल में ही 2 जी घोटाला हुआ था। वह डीएमके का जाना-माना दलित चेहरा रहे हैं।
1. राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने हाल ही में अनागारिक धर्मपाल पर डाक टिकट जारी किया है। अनागारिक धर्मपाल किस देश थे संबंधित थे?
(अ) पाकिस्तान (ब) भारत (स)वियतनाम (द)श्रीलंका
2. हाल ही में समाचारों में रही, ग्रेट बैरियर रीफ किस देश के पास स्थित है?
(अ) भारत (ब) अमरीका (स) ऑस्ट्रेलिया (द) फ्रांस
3. निम्नलिखित में से किस अंतरराष्ट्रीय संगठन ने इंक्लूसिव बिजनेस बॉण्ड जारी किया है?
(अ) आईएमएफ (ब) वैश्विक जलवायु कोष (स) विश्व बैंक आईएफसी (द) एशियाई बैंक
4. विश्व बैंक द्वारा 2014 को जारी ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस 2015’ (श्वड्डह्यद्ग शद्घ स्रशद्बठ्ठद्द ड्ढह्वह्यद्बठ्ठद्गह्यह्य क्रद्गश्चशह्म्ह्ल 2015) रिपोर्ट में भारत किस स्थान पर है?
(अ)100 (ब)114 (स)140 (द)142
5. विश्व बाल पुरस्कार 2014 से किसे सम्मानित किया गया है?
(अ) मलाला युसुफजई (ब) जेम्स कोफी अन्नान (स) सकीना याकूबी (द) जॉन वुड
6. व्यापारिक बैंकों द्वारा जनित साख नियंत्रण कौन करता है?
(अ) भारतीय स्टेट बैंक (ब) भारतीय रिजर्व बैंक (स) वित्त मंत्रालय (द) भारत सरकार
7. खादी एवं ग्रामीण उद्योग आयोग की स्थापना किस पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत की गई थी?
(अ) पहली (ब) दूसरी (स) तीसरी (द) चौथी
8. उद्योगों के विकास तथा औद्योगीकरण की रणनीति किस योजना का अंग थी?
(अ) द्वितीय (ब) तृतीय (स) चतुर्थ (द) सातवीं
9. द्वितीय पंचवर्षीय योजना में सर्वाधिक परिव्यय किस भाग पर किया गया था?
(अ) उद्योग (ब) भारी उद्योग (स)ऊर्जा (द)परिवहन एवं संचार
10. भारतीय रिजर्व बैंक करेंसी नोट किस प्रणाली के अंतर्गत जारी करता है?
(अ) नियत प्रत्याशी प्रणाली के अंतर्गत (ब) अधिकतम प्रत्ययी प्रणाली के अंतर्गत (स) नियत न्यूनतम आरक्षण प्रणाली के अंतर्गत (द) अनुपाती आरक्षण प्रणाली के अंतर्गत
11. किसी अर्थव्यवस्था में मुद्रा के मूल्य और कीमत स्तर के बीच संबंध होता है?
(अ) अनुलोम (ब) प्रतिलोम (स) समानुपातिक (द) स्थिर
12. भारत के किस राज्य में कॉफी का सर्वाधिक उत्पादन होता है?
(अ) केरल (ब) कर्नाटक (स) असम (द) तमिलनाडु
13. भारत में उत्तरप्रदेश राज्य का स्थान किसके उत्पादन में प्रथम है?
(अ) खाद्यान्न उत्पादन (ब) दुग्ध उत्पादन (स) गन्ना एवं चीनी उत्पादन (द) उक्त सभी में
14. साबुन के पतले झाग में चमकदार रंगों का बनना किस परिघटना का परिणाम है?
(अ) बहुलित परावर्तन और व्यतिकरण (ब) बहुलित अपवर्तन और परिक्षेपण (स) अपवर्तन और परिक्षेपण (द) धु्रवण और व्यतिकरण
15. कितना तापमान होने पर पाठ्यांक सेल्सियस और फारेनहाइट तापमापियों में एक ही होंगे?
(अ) -40 (ब) 212 (स) 40 (द) 100
16. किसी लिफ्ट में बैठे हुए व्यक्ति को अपना भार कब अधिक मालूम पड़ेगा?
(अ) जब लिफ्ट त्वरित गति से ऊपर जा रही हो (ब) जब लिफ्ट त्वरित गति से नीचे आ रही हो (स) समान वेग से ऊपर जा रही हो (द) समान वेग से नीचे आ रही हो
17. एक हॉर्स पावर में कितने वाट होते हैं?
(अ) 1000 (ब) 750 (स) 746 (द) 748
18. प्रबल व्यायाम करते समय जब हमारी मांसपेशियों में बनने वाला अंत्य उत्पाद क्या है?
(अ)एसीटिक अम्ल (ब) कार्बन-डाइऑक्साइड(स)एथनॉल (द) लैक्टिक अम्ल
19. एक जेट विमान हवा में किस तरह से उड़ता है?
(अ)गुरुत्व बल के कारण (ब) निरंतर ताप वृद्धि के कारण (स)निरंतर तापमान में गिरावट के कारण (द) निरंतर तापमान गिरने और ऊंचाई निश्चित और स्थिर रहने के कारण
20. भू-स्थैतिक उपग्रह के लिए?
(अ) त्वरण शून्य होता है (ब) कोणीय वेग शून्य होता है (स) कक्षीय आवर्त काल 24 घंटे होता है (द) त्वरण शून्य होता है और कोणीय वेग शून्य होता है
21. निम्नलिखित में कौन सा दुनिया का सबसे बड़ा महासागर है?
(अ) प्रशांत (ब) अटलांटिक (स) हिंद महासागर (द) इनमें से कोई नहीं
22. मासेलो के संबंध में निम्न में से कौन सी बात सही है?
(अ) एक अमेरिकी भाषा (ब) ब्राजील का एक बंदरगाह (स) दक्षिण अफ्रीका की एक जनजाति (द) साइबेरिया का एक जानवर
23. अटलांटिक महासागर, भूमध्यसागर और उत्तर सागर पर तट रेखा वाला एकमात्र यूरोपीय देश है?
(अ) बेल्जियम (ब) फ्रांस (स) स्पेन (द) पुर्तगाल
24. मुद्रा संकुचन का कारण क्या होता है?
(अ) आयात की तुलना में निर्यात में वृद्धि (ब) निर्यात की तुलना में आयात में कमी (स) मुद्रा की पूर्ति की तुलना में माल व सेवाओं की पूर्ति में कमी (द) माल एवं सेवाओं की पूर्ति की तुलना में मुद्रा की पूर्ति में कमी
25. कृषि का व्यापारीकरण किसे सूचित करता है?
(अ) इमारती लकड़ी का संवद्र्धन (ब) बागान (स) विक्रय के लिए सस्य का उत्पादन (द) गेहूं अथवा चावल का उत्पादन
---
सही जवाब- 1.(द)श्रीलंका, 2.(स)ऑस्ट्रेलिया, 3.(स) विश्व बैंक आईएफसी, 4.(द)142, 5.(अ) मलाला युसुफजई, 6.(ब) भारतीय रिजर्व बैंक, 7.(ब) दूसरी, 8.(अ) द्वितीय, 9.(द)परिवहन एवं संचार, 10.(स) नियत न्यूनतम आरक्षण प्रणाली के अंतर्गत, 11.(ब) प्रतिलोम, 12.(ब) कर्नाटक, 13.(द) उक्त सभी में, 14.(अ)बहुलित परावर्तन और व्यतिकरण, 15.(अ)-40, 16.(अ)जब लिफ्ट त्वरित गति से ऊपर जा रही हो, 17.(स)746, 18.(द) लैक्टिक अम्ल, 19.(स) निरंतर तापमान में गिरावट के कारण, 20.(स)कक्षीय आवर्त काल 24 घंटे होता है, 21.(अ)प्रशांत, 22.(ब)ब्राजील का एक बंदरगाह, 23.(ब)फ्रांस, 24.(स) मुद्रा की पूर्ति की तुलना में माल व सेवाओं की पूर्ति में कमी, 25.(स) विक्रय के लिए सस्य का उत्पादन।
फ़तह सागर झील राजस्थान के उदयपुर में पिछोला झील से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह नाशपाती के आकार की एक ख़ूबसूरत और कृत्रिम झील है। यह उदयपुर की चार प्रसिद्ध झीलों में से एक है, जिसे शहर का गौरव माना जाता है।
इस झील का निर्माण राणा फ़तहसिंह ने वर्ष 1678 ई. में करवाया था। पिछोला झील और रंग सागर झील से फ़तह सागर झील एक नहर के द्वारा जुड़ी हुई है। फ़तह सागर झील की आधारशिला ड्यूक ऑफ़ कनाडा , जो महारानी विक्टोरिया का पुत्र था, के द्वारा रखी गई थी।
अपने सुंदर नीले पानी और हरे-भरे परिवेश की वजह से इस झील को दूसरा कश्मीर के रूप में जाना जाता है। झील के बीच में तीन छोटे मनोहारी द्वीप भी स्थित हैं। रामप्रताप पैलेस फ़तेह सागर झील के तट पर ही स्थित है।
देश के स्वतंत्रता आंदोलन के एक सुदृढ़ स्तंभ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अग्रणी नेता वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के रूप में कुशल प्रशासक तथा दक्ष रणनीतिकार की ख्याति अर्जित की। किन्तु उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि 565 देसी रियासतों का भारतीय संघ में विलय मानी जाती है। देश के राजनीतिक इतिहास में पटेल के अविस्मरणीय योगदान का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें जवाहर लाल नेहरू के साथ महात्मा गांधी का दायां व बायां हाथ माना जाता था।
स्वतंत्रता पश्चात् बनी अंतरिम सरकार में नेहरू जी प्रधानमंत्री और पटेल जी उप प्रधानमंत्री बने। कहा जाता है कि पहले से ही यह चर्चा चल पड़ी थी कि नेहरू और पटेल में से ही कोई एक प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभालेगा। गांधी जी की इच्छा के अनुरूप सरकार में नेहरू को प्रथम और पटेल को द्वितीय स्थान मिला। कुछ इतिहासकार आज तक यह कहते हैं कि यदि उस समय पटेल को प्रधानमंत्री पद मिलता तो देश की राजनीतिक एवं आर्थिक दशा-दिशा भिन्न होती। 31 अक्तूबर वर्ष 1875 को भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म हुआ। वे नवीन भारत के निर्माता थे और राष्ट्रीय एकता पर बहुत अधिक बल देते थे।
उनका जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। उनकी शिक्षा मुख्यत: स्वाध्याय से ही हुई। लन्दन जाकर उन्होने बैरिस्टर की पढाई पूरी की और वापस आकर गुजरात के अहमदाबाद में वकालत करने लगे। महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने भारत के स्वतन्त्रता आन्दोलन में भाग लिया। स्वतन्त्रता आन्दोलन में सरदार पटेल का सबसे पहला और बड़ा योगदान खेड़ा संघर्ष था। गुजरात का खेड़ा खण्ड उन दिनों भयंकर सूखे की चपेट में था। किसानों ने अंग्रेज सरकार से भारी कर में छूट की मांग की। जब यह स्वीकार नहीं किया गया तो सरदार पटेल, गांधीजी एवं अन्य लोगों ने किसानों का नेतृत्व किया और उन्हें कर न देने के लिये प्रेरित किया। अन्त में सरकार झुकी और उस वर्ष करों में राहत दी गयी। यह सरदार पटेल की पहली सफलता थी। 15 दिसंबर वर्ष 1950 को उनका निधन हो गया।
उनकी जयंती को केंद्र सरकार राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रही है।
कांकरिया झील भारत के गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर में स्थित सबसे बड़ी झील है। कांकरिया झील को क़ुतुबु हौज और हौज-ए-क़ुतुबु के नाम से भी जाना जाता था।
सुल्तान क़ुतुबुद्दीन ने कांकरिया झील का निर्माण 15वीं शताब्दी में शुरू किया और 1451 ईस्वी में स्थापित हुई। लगभग डेढ़ कि.मी. परिधि में फैली इस झील के मध्य नगीनावाड़ी महल स्थित है।
कांकरिया झील के मध्य में बहुत ही सुंदर द्वीप महल है। यहां मुग़ल काल के दौरान नूरजहां और जहांगीर अक्सर घूमने जाया करते थे। कांकरिया झील पर्यटकों के बीच में बहुत प्रसिद्ध है और यहां नौका विहार का भी उत्तम प्रबंध है।
कांकरिया झील के चारों ओर बहुत ही ख़ूबसूरत बगीचे है और इसी झील के निकट बाल वाटिका, चिडिय़ाघर आदि स्थित हैं। शाही बाग़ महल, शाह आलम का रोज़ा, केलिको टेक्सटाईल संग्रहालय, श्रेयांस लोक-कला संग्रहालय आदि शहर के अन्य प्रमुख पर्यटन आकर्षण है।
डेल्टा प्राय: उस भूभाग को कहा जाता है, जो नदी द्वारा लाए गए अवसादों के संचयन से निर्मित हाता है। विशेषत: नदी के मुहाने पर, जहां वह किसी समुद्र अथवा झील में गिरती है। इस भूभाग का आकार साधारणत: त्रिभुज जैसा होता है।
डेल्टा का निर्माण तथा इसका विस्तार मुख्यत: सागर अथवा झील में प्रवाहित धाराओं के वेग पर निर्भर है। वेगवती धाराएं अथवा ऊंचे ज्वार, जो नदी द्वारा एकत्रित अवसादों को तट से दूर ले जाते हैं, डेल्टा निर्माण में बाधक होते हैं और लंबे तटीय द्वीपों, बलुई भित्ति या बलुई संलग्न भित्ति का निर्माण करते हैं अथवा अवसादों को सागर नितल पर फैला देते हैं। इसके विपरीत धाराओं एवं ज्वारों की क्षीणता डेल्टा निर्माण में सहायक है। नदी द्वारा लाए गए अवसादों का बाहूल्य भी महत्वपूर्ण सहायक दशा है। ज्वार रहित रूम सागर तथा मेक्सिकों की खाड़ी में डेल्टा की प्रचुरता है। समुद्र तट के धंसने से भी डेल्टा निर्माण में बाधा तथा खुले मुहानों के निर्माण में सहायता मिलती है।
नील नदी का डेल्टा इसका सुंदर उदाहरण है। जब कोई पहाड़ी नदी समतल मैदानी अथवा पठारी प्रदेश में पहुंचती है तो जल के वेग में आकस्मिक क्षीणता के कारण भी पर्वत पाद पर अवसादों के कुछ भाग का निक्षेपण होता है। ये निक्षेप साधारणत: त्रिभुजाकार होते हैं। इन्हें जलौढ़ पंखा , शंकु डेल्टा अथवा पंखा डेल्टा कहते हैं।
तवांग मठ भारत का सबसे बड़ा मठ है और पोटाला पैलेस के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मठ। यह अरुणाचल प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में है जो तवांग नदी की घाटी में स्थित है। यह 17 वीं सदी के दौरान मेरा लामा द्वारा स्थापित किया गया था। यह मठ पांडुलिपियों, पुस्तकों और अन्य कलाकृतियों के अद्भुत संग्रह के कारण भी प्रसिद्ध है।
हालांकि आशंका व्यस्त की जा रही है कि एशिया का यह सबसे बड़ा बौद्ध मठ भूस्खलन से पूरी तरह तबाह हो सकता है। बीते साल हुई बारिश की वजह से तवांग मठ के नीचे की जमीन गायब हो चुकी है। 300 साल पहले बने इस मठ को बौद्ध भिक्षु अंतरराष्ट्रीय धरोहर मानते हैं।
अरुणाचल प्रदेश का तवांग मठ 1680 में मेराक लामा लोद्रे ग्यास्तो ने बनवाया। यह बौद्ध धर्म का सबसे बड़ा मठ हैं जिसमें 570 से ज्यादा बौद्ध भिक्षु रहते हैं। समुद्र तल से 10 हजार फुट की ऊंचाई पर तवांग चू घाटी में बने इस मठ में दुनिया भर के बौद्ध भिक्षु और पर्यटक आते हैं। तवांग मठ में दलाई लामा भी आए।
इस मठ को गालडेन नमग्याल लहात्से के नाम से भी जाना जाता है। इस मठ का मुख्य आकर्षण यहां स्थित भगवान बुद्ध की 28 फीट ऊंची प्रतिमा और प्रभावशाली तीन तल्ला सदन है। मठ में एक विशाल पुस्तकालय भी है, जिसमें प्रचीन पुस्तक और पांडुलिपियों का बेहतरीन संकलन है। ऐसा माना जाता है कि ये पांडुलिपि 17वीं शताब्दी की है। एक मान्यता के अनुसार मठ बनाने के लिए इस स्थान का चयन एक काल्पनिक घोड़े ने किया था। तब मठ के संस्थापक मेराक लामा को मठ बनाने के लिए उपयुक्त स्थान ढूंढने में काफी कठिनाई हो रही थी। ‘ता’ का अर्थ होता है- घोड़ा और ‘वांग’ का अर्थ होता है-आशीर्वाद दिया हुआ। चूंकि इस स्थान को दिव्य घोड़े ने अपना आशीर्वाद दिया था, इस लिए इसका नाम तवांग पड़ा।
सेला दर्रा अरुणाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा देखे जाने वाली जगह है। यह दुनिया के उच्च ऊंचाई पहाड़ वाले पहाड़ों में से एक है। तवांग तक जाने के लिए सडक़ से होकर गुजरना होगा। सर्दियों के दौरान झील बर्फ जैसे जम जाते हैं। सेला दर्रा अरुणाचल प्रदेश राज्य के तवांग जि़ले में स्थित है। यह दर्रा तवांग से 78 कि.मी. और गुवाहाटी से 340 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।
यह समुद्री स्तर से 4170 मीटर (13 हजार 800 फुट) की ऊंचाई पर है। सेला दर्रा कई पहाडिय़ों के ऊपरी हिस्से में बना दर्रा है। दर्रा तवांग, तेजपुर और गुवाहाटी को सडक़ मार्ग द्वारा जोड़ता है। तवांग शहर तक पहुंचने का यह दर्रा मुख्य मार्ग है। इस दर्रे में शीत ऋतु के दौरान भारी बर्फबारी होती है, लेकिन यह वर्ष भर खुला रहता है। सेला दर्रा तवांग और बौद्ध धर्म के प्रसिद्ध तवांग मठ का प्रवेश द्वार है।
1. मानव जाति का अध्ययन क्या कहलाता है?
(अ) एंथ्रोपोलॉजी (ब) एंथ्रोलॉजी (स) सिस्मोग्राफी (द) कीमोग्राफी
2. जीन का कृत्रिम संश्लेषण किसने किया था?
(अ) डारविन (ब)हरगोविंद खुराना (स)न्यूटन (द) इनमें से कोई नहीं
3. यदि पृथ्वी के वायुमंडल में कोई भी प्रकीर्णन कण नहीं हो तो आकाश का रंग कैसा होगा?
(अ) नीला (ब) काला (स) सफेद (द) नारंगी
4. मच्छरों के लारवों को चुन-चुन कर खाने वाली मछली निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ) गैम्बूसिया (ब) रोहू (स) क्लेरिअस (द) एक्जोसीटस
5. मत्स्य स्पीशीज वर्ग का प्राणी निम्र में क्या है?
(अ) जैली फिश (ब) स्टार फिश (स) शार्क मछली (द) सिल्वर फिश
6. फाइकोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है?
(अ) शैवाल (ब) कवक (स) जीवाणु (द) विषाणु
7. किसी भी प्राकृतिक प्रदेश को प्रवाहित करने वाला सबसे महत्वपूर्ण कारक है?
(अ) वनस्पति (ब) जलवायु (स) स्थलरूप (द) मिट्टïी
8. मशहूर सांभर झील में नमक मिलता है, क्योंकि?
(अ) यहां चट्टïानी नमक का दृश्यांग है (ब) यहां एक झील है, जिसमें समुद्र का पानी आता है (स) यहां एक झील है, जिसमें समुद्र का पानी आता है (द) यहां एक बंद लैगून है
9. निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र मानसून द्वारा प्रभावित हो जाता है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया का उत्तरी भाग (ब) कैलिफोर्निया का तट (स) चिली (द) गिनी तट
10. किसी स्थान विशेष की जलवायु का निर्धारण निम्नलिखित में से किस प्रकार से होता है?
(अ) मौसम से (ब) वहां पर रहने वाले लोगों से (स) पेड़-पौधों से (द) अक्षांशीय दूरी व ऊंचाई से
11. उत्तरप्रदेश का राजकीय पशु निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) शेर (ब) हिरण (स) बारहसिंगा (द) जंगली भैंसा
12. कार्बोहाइड्रेट्स में निम्र में क्या आते हैं?
(अ) वसा और शर्करा (ब) वसा, शर्करा और प्रोटीन (स) स्टार्च, शर्करा और प्रोटीन (द) स्टार्च और शर्करा
13. दूध के खट्टïा होने में उनमें से कौन से जीवाणु उपस्थित रहते हैं?
(अ) अनॉक्सी तथा ऑक्सी दोनों प्रकार के जीवाणु उपस्थित होते हैं (ब) अनॉक्सी जीवाणु उपस्थित होते हैं (स) ऑक्सी जीवाणु उपस्थित होते हैं (द) इनमें से कोई नहीं होता
14. निम्न में से कौन सा पक्षी आकार में सबसे बड़ा होता है?
(अ) चील (ब) मोर (स) शुतुरमुर्ग (द) कीवी
15. विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन थीं?
(अ) इंदिरा गांधी (ब) मारग्रेट थैचर (स) श्रीमावो भंडारनायके (द) गोल्डा मायर
16. एंजाइम निम्नलिखित में से किसका समूह होता है?
(अ) ऐमीनो अम्लों का (ब) पॉलिपेप्टाइडों का (स) प्रोटीनों का (द) कार्बोहाइड्रेटों का
17. क्रिकेट के बैट बनाने के लिए निम्नलिखित में से किस लकड़ी का प्रयोग किया जाता है?
(अ) सीड्रस पुनिफेरम (ब) सैलिक्स अल्बा (स) टेक्टोना ग्रैन्डिस (द) मोरस ऐल्बा
18. एचआईवी में पाया जाने वाला न्यूक्लीक अम्ल निम्र में से क्या होता है?
(अ) 2 डीएनए (ब) 1 डीएनए (स) 2 आरएनए (द) 1 आरएनए
19. प्याज में खाने योग्य फूला हुआ अंश होता है?
(अ) वायव तना (ब) पोरी (स) मूल (द) पर्णाधार
20. विषाणु संक्रमण से होने वाला रोग कौन सा है?
(अ) टाइफाइड (ब) हैजा (स) जुकाम (द) टिटेनस
21. अर्थशास्त्र की शब्दावली में, किसी देश के देशी नागरिकों द्वारा एक वर्ष में किए गए उत्पादन (माल व सेवाएं) के कुल मूल्य और प्राप्त आय को मिलाकर क्या कहा जाता है?
(अ) शुद्घ राष्ट्रीय उत्पाद (ब) सकल राष्टï्रीय उत्पाद (स) सकल राष्टï्रीय आय (द) राष्टï्रीय आय
22. किसके सुझाव पर भारतीयों को साइमन कमीशन की सदस्यता से बाहर रखा गया?
(अ) लॉर्ड इरविन (ब) लॉर्ड रीडिंग (स) लार्ड चैम्सफोर्ड (द) सर जॉन साइमन
23. महात्मा गांधी ने भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन की अध्यक्षता की थी?
(अ) लखनऊ, 1916 (ब) अमृतसर, 1919 (स) बेलगांव, 1924 (द) लाहौर, 1929
24. ओबरा ताप विद्युत केंद्र की स्थापना किस देश के सहयोग से की गई?
(अ) सोवियत रूस (ब) जापान (स) जर्मनी (द) अमेरिका
25. निम्नलिखित में से किस एक देश को यूरेनियम सिटी स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है?
(अ) आस्ट्रेलिया (ब) कनाडा (स) रूस (द)संयुक्त राज्य अमेरिका
26. निम्नलिखित देशों में से किसके पास दुनिया का सबसे बड़ा यूरेनियम का भंडार है?
(अ) आस्ट्रेलिया (ब) कनाडा (स) रशियन फेडरेशन (द) यूएसए
27. यमुना नदी उत्तरकाशी से निकलकर किस क्षेत्र में गंगा नदी से मिल जाती है?
(अ)हरिद्वार में (ब)इलाहाबाद में (स)मथुरा में (द) पीलीभीत में
28. लक्षद्वीप निम्नलिखित में से किस राज्य के उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में आता है?
(अ) उत्तरप्रदेश उच्च न्यायालय (ब) पंजाब उच्च न्यायालय (स) उच्च न्यायालय नई दिल्ली (द) केरल उच्च न्यायालय
-----------
सही जवाब- 1.(अ) एंथ्रोपोलोजी, 2.(ब) हरगोविंद खुराना, 3.(स) सफेद, 4.(अ) गैम्बूसिया, 5.(स)शार्क, 6.(अ) शैवाल, 7.(ब)जलवायु, 8.(ब) यहां एक झील है, जिसमें समुद्र का पानी आता है, 9.(अ) ऑस्ट्रेलिया का उत्तरी भाग, 10.(द) अक्षांशीय दूरी व ऊंचाई से, 11.(स) बारहसिंगा, 12.(द) स्टार्च और शर्करा, 13.(अ) अनॉक्सी तथा ऑक्सी दोनों प्रकार के जीवाणु उपस्थित होते हैं, 14.(अ)चील, 15.(स) श्रीमावो भंडारनायके, 16.(स) प्रोटीनों का, 17.(ब) सैलिक्स अल्बा, 18.(अ) 2डीएनए, 19.(अ) वायव तना, 20.(स) जुकाम, 21.(ब) सकल राष्टï्रीय उत्पाद, 22.(द) सर जॉन साइमन, 23.(स) बेलगांव, 1924, 24.(अ) सोवियत रूस, 25.(ब) कनाडा, 26.(ब) कनाडा, 27.(ब)इलाहाबाद में, 28.(द) केरल उच्च न्यायालय।
1. अल्पकालीन विदेशी ऋण किस अवधि तक के ऋण को कहा जाता है?
(अ) 3 माह की अवधि (ब) 6 माह की अवधि (स) नौ माह की अवधि (द) 1 वर्ष की अवधि
2. भारतीय प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष वर्तमान में कौन हैं?
(अ) मोंटेक सिंह अहलूवालिया (ब) डॉ. सी. रंगराजन (स) के. रघुराम (द) दीपक पारिख
3. टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनने का विश्व रिकॉर्ड किसके नाम है?
(अ) डॉन ब्रेडमैन (ब) स्टीव वॉ (स) सुनील गावस्कर (द) सचिन तेंदुलकर
4. 1857 के विद्रोह में मुख्य रूप से कौन शामिल थे?
(अ) कृषक एवं कारीगर (ब) साहूकार (स) व्यापारी (द) भूमिपति, जो शहर में रहते थे
5. उष्ण कटिबंधीय चक्रवात हरीकेन्स के नाम से जाने जाते हैं?
(अ) फिलीपाइन्स में (ब) ऑस्ट्रेलिया में (स) बंगाल की खाड़ी में (द) वेस्टइंडीज में
6. लॉर्ड हार्डिंग पर बम फेंकने वाला क्रांतिकारी कौन था?
(अ) खुदीराम बोस (ब) चंद्रशेखर आजाद (स) भगत सिंह (द) रास बिहारी बोस
7. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने प्रतिवर्ष बालिका दिवस मनाने का कौन सा दिन घोषित किया है?
(अ) 5 दिसंबर (ब) 7 दिसंबर (स) 9 दिसंबर (द)11 दिसंबर
8. निम्नलिखित में से किसे कनिष्क ने राजधानी के लिए चुना था?
(अ) पुरुषपुर (ब) पाटलिपुत्र (स) उज्जैन (द) कन्नौज
9. किसने कहा था कि- उसने आठ सुल्तानों को सिंहासन चढ़ते देखा है?
(अ) अमीर खुसरो (ब) बरनी (स) अबु हसन (द) निजामी
10. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प अन्य तीन से भिन्न है?
(अ) हेमेटाइट (ब) मैग्नेटाइट (स) लिमोनाइट (द) बॉक्साइट
11. मध्यप्रदेश में किस फसल का सबसे अधिक उत्पादन किया जाता है?
(अ) चावल (ब) गेहूं (स) ज्वार (द) सोयाबिन
12. रूसी भाषा में अंतरिक्ष यात्री को क्या कहा जाता है?
(अ) कास्मोनॉट (ब) स्पुतनिक (स) एस्ट्रोमैन (द) कास्मोमैन
13. किस सूफी संत ने सात मुसलमानों का राज्यकाल देखा, किंतु किसी से संबंध नहीं रखा?
(अ) निजामुद्दीन औलिया (ब) शहाबुद्दीन सुहरावर्दी (स) मुईनुद्दीन चिस्ती (द) शेख नासिरूद्दीन महमूद चिराग
14. भारत में निर्यातित सामग्री के सबसे बड़े खरीदार कौन हैं?
(अ) एशिया एवं ओसिनिया प्रदेश (ब) उत्तरी अमेरिका (स) लेटिन अमेरिका (द) पश्चिमी यूरोपीय प्रदेश
15. निम्नलिखित में से कौन जनजाति झारखंड राज्य से संबंधित थी?
(अ) कोल (ब) पाद (स) इर (द) गोंड
16. रावतभाटा परमाणु विद्युत संयंत्र कहां अवस्थित है?
(अ) कर्नाटक (ब) तमिलनाडु (स) गुजरात (द) राजस्थान
17.भारत अपनी खनिज तेल आवश्यकता का लगभग कितना प्रतिशत भाग आयात से पूरा करता है?
(अ)60 प्रतिशत(ब)65 प्रतिशत (स) 70 प्रतिशत (द) 90 प्रतिशत
18. माउंट टिटलिस कहां स्थित है?
(अ) जर्मनी में (ब) फ्रांस में (स) स्विट्जरलैंड में (द) संयुक्त राज्य अमेरिका में
19. संयुक्त राज्य अमेरिका के किस राज्य को ब्लू ग्रास स्टेट भी कहा जाता है?
(अ) कैलीफोर्निया (ब) केनटुकी (स) मॉनटाना (द) टेक्सास
20. निम्नलिखित में से किस देश के लोगों को मेगयार के नाम से जाना जाता है?
(अ) हंगरी (ब) स्लोवाकिया (स) ऑस्ट्रिया (द) रोमानिया
21.परंपरागत चारागाही खानाबदोशी वाली जीवनशैली का क्षेत्र है?
(अ) दक्षिण अफ्रीका वेल्ड्स (ब) मंगोलिया के स्टैपी (स) कनाडा के प्रेयरीज (द) ऑस्ट्रेलियन डाउंस
22. निम्नलिखित में से कौन सा देश संघनित दुग्ध के निर्यात में अग्रणीय है?
(अ) भारत (ब) बेलजियम (स) इटली (द) नीदरलैण्ड्स
23. निम्नलिखित नदियों में से कौन सी एक उत्तरप्रदेश से नहीं गुजरती है?
(अ) गंगा (ब) यमुना (स) रामगंगा (द) झेलम
24. भारत में सम्राट अशोक की वजह से प्रसिद्ध हुआ सारनाथ क्षेत्र कहां स्थित है?
(अ) केरल में (ब)महाराष्टï्र में (स) गुजरात में (द)उत्तर प्रदेश में
25. निम्नलिखित में से कौन सा एक सुमेलित नहीं है?
(अ) रामागुंडम-उर्वरक (ब) चित्तरंजन-लोकोटिव (स) कोरबा- एल्युमिनियम (द) पिम्परी-कीटनाशक दवाएं
26. धावडिय़ा वे व्यक्ति होते थे?
(अ) जो कारवां व काफिले को लूटते थे (ब) जो राजाओं के लिए कर संग्रह करते थे (स) जो अनाज का भंडारण करते थे (द) जो दौड़ में भाग लिया करते थे
27. नैतिक मूल्यों और धर्म पर लिखने वाले लियो टॉलस्टॉय किस भाषा के लेखक थे?
(अ) अंग्रेजी (ब) रशियन (स) तुर्की (द) जापानी
28. लाल बहादुर शास्त्री को मरणोपरांत भारत रत्न कब दिया गया?
(अ) वर्ष 1965 (ब)वर्ष 1966 (स) वर्ष 1967 (द)वर्ष 1968
29. ऑस्ट्रेलिया का राष्टï्रीय प्रतीक क्या है?
(अ) पंाडा (ब) कंगारू (स) गरुड़ पक्षी (द) मछली
30. इंग्लिश चैनल पार करने वाले पहले भारतीय कौन हैं?
(अ) मिहिर सेन (ब) शंकर (स) राकेश शर्मा (द)मोनिका बेदी
---
सही जवाब- 1.(द) 1 वर्ष की अवधि, 2.(ब) डॉ. सी. रंगराजन, 3.(द) सचिन तेंदुलकर, 4.(अ) कृषक एवं कारीगर, 5.(द) वेस्टइंडीज में, 6.(द) रास बिहारी बोस, 7.(स) 9 दिसंबर, 8.(अ) पुरुषपुर, 9.(अ)अमीर खुसरो,10. (द) बॉक्साइट, 11.(द) सोयाबिन, 12.(अ)कास्मोनॉट, 13.(अ) निजामुद्दीन औलिया, 14.(अ) एशिया एवं ओसिनिया प्रदेश, 15.(अ)कोल, 16.(द) राजस्थान, 17.(स)70 प्रतिशत, 32.(स) स्विट्जरलैंड में, 33.(ब) केनटुकी, 20.(अ) हंगरी, 21.(अ) दक्षिण अफ्रीका वेल्ड्स, 22.(द) नीदरलैण्ड्स, 23.(द) झेलम, 24.(द)उत्तर प्रदेश में, 25.(द) पिम्परी-कीटनाशक दवाएं, 26.(अ) जो कारवां व काफिले को लूटते थे, 27.(ब)रशियन, 28.(ब)वर्ष 1966, 29.(ब) कंगारू, 30.(अ) मिहिर सेन।
आजकल सेल्फी शब्द लोगों की जुबान पर ऐसा चढ़ा है कि उतरने का नाम नहीं ले रहा। यह शब्द सेल्फ-पोट्रेट फोटोग्राफ का शार्टकट है। इसी दीवानगी ने सेल्फी को ऑक्सफोर्ड वर्ड ऑफ द इयर 2013 बना दिया था। वर्ड ऑफ द इयर का खिताब उन मौलिक अंग्रेजी शब्दों को दिया जाता है जो सामाजिक, राजनीतिक या तकनीकी बदलावों से गुजरते हैं।
ऑक्सफोर्ड संपादक के अनुसार खुद अपनी तस्वीरें खींच कर सोशल मीडिया पर अपलोड और साझा करने का चलन सेल्फी नाम से जाना जाने लगा है। यह अंग्रेजी भाषा का शब्द है। सेल्फी का मतलब किसी स्मार्टफोन या वेबकैम से खुद अपनी तस्वीर खींचना और उसे सोशल वेबसाइट्स पर अपलोड करना है। यह शब्द कितनी बार इस्तेमाल हुआ ये जानने के लिए ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने एक रिसर्च प्रोग्राम का इस्तेमाल किया है। यह प्रोग्राम हर महीने इंटरनेट पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले करीब 15 करोड़ नए अंग्रेजी शब्दों को इक_ा करता है। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के अनुसार सेल्फी शब्द को साल 2002 में एक आस्ट्रेलियाई फोरम में इस्तेमाल किया गया था।
यह शब्द आम बोलचाल की भाषा में तब शामिल हुआ जब 2013 में सोशल मीडिया पर सेल्फ-पोट्रेट फोटोग्राफ के शार्टकट् के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाने लगा। वर्ष 2013 में यह शब्द तब काफी चर्चा में आया जब किशोर- किशोरियों के साथ की पोप की एक तस्वीर सोशल साइट्स पर खूब चर्चित हुई। यह तस्वीर खूब शेयर की गई और इस पर ढेर सारी टिप्पणियां आईं।
एक परेड के दौरान अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की बेटियां.
फोटो शेयरिंग वेबसाइट्स फ्लिकर्स पर साल 2004 से ही सेल्फी को हैशटैग के साथ इस्तेमाल किया जाता रहा है मगर साल 2012 तक इसका इस्तेमाल बहुत नहीं होता था। सेल्फी को अगस्त 2013 में ऑनलाइन ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल कर लिया गया। पर यह अभी भी ऑक्सफोर्ड इंगलिश डिक्शनरी में शामिल नहीं किया गया है। इस पर विचार चल रहा है।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) एक अंतर-सरकारी निकाय है जो मानव अधिकारों की रक्षा करता है एवं उनको बढ़ावा देता है। यह मानवीय गरिमा के सार्वभौमिक आदर्शों के लिए दुनिया की प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है। यूएनएचआरसी, महासभा परिषद के उद्देश्यों की प्राप्ति में राष्ट्रों के योगदान और प्रतिबद्धता को देखता है। इसके प्रत्येक सीट की अवधि तीन वर्ष होती है। मानवाधिकार उच्चायुक्त संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख मानव अधिकार अधिकारी होते हैं। यूएनएचआरसी, संयुक्त राष्ट्र सचिवालय का एक हिस्सा है, जिसका मुख्यालय जिनेवा में स्थित है।
भारत 21 अक्टूबर 2014 को वर्ष 2015-2017 के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) का पुन: सदस्य निर्वाचित हुआ है। भारत का इस पद पर पुन: निर्वाचन एशिया प्रशांत समूह में 162 वोट (सबसे ज्यादा) प्राप्त करने के बाद हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में आयोजित की गई थी।
एशिया-प्रशांत समूह में मुख्य प्रतिस्पर्धा था, जिसमें चार सीटों के लिए चुनाव होने थे.। इस समूह में अन्य प्रतिस्पर्धी देशों में इंडोनेशिया, बांग्लादेश, कतर, थाईलैंड, कुवैत, कंबोडिया, फिलीपींस और बहरीन थे। जिनमें से भारत, बांगलादेश, कतर और इंडोनेशिया को यूएनएचआरसी के लिए चुना गया।
वर्तमान में, भारत 47 देशों के यूएनएचआरसी का एक सदस्य है और इसका पहला कार्यकाल 31 दिसंबर 2014 को समाप्त होने जा रहा है। भारत के अतिरिक्त 14 अन्य सदस्य देशों को तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए चुना गया। इन देशों में अल्बानिया, बांग्लादेश, बोलीविया, बोत्सवाना, कांगो, अल साल्वाडोर, घाना, इंडोनेशिया, लातविया, नीदरलैंड, नाइजीरिया, पैराग्वे, पुर्तगाल और कतर शामिल हैं।
बुद्धचरित महाकवि अश्वघोष की कवित्व-कीर्ति का आधार स्तम्भ है, किन्तु दुर्भाग्यवश यह महाकाव्य मूल रूप में अपूर्ण ही उपलब्ध है। 28 सर्गों में विरचित इस महाकाव्य के द्वितीय से लेकर त्रयोदश सर्ग तक तथा प्रथम और चतुर्दश सर्ग के कुछ अंश ही मिलते हैं। इस महाकाव्य के शेष सर्ग संस्कृत में उपलब्ध नहीं है। इस महाकाव्य के पूरे 28 सर्गों का चीनी तथा तिब्बती अनुवाद अवश्य उपलब्ध है। महाकाव्य का आरम्भ बुद्ध के गर्भाधान से तथा बुद्धत्व-प्राप्ति में इसकी परिणति होती है। यह महाकाव्य भगवान बुद्ध के संघर्षमय सफल जीवन का ज्वलन्त, उज्ज्वल तथा मूर्त चित्रपट है। इसका चीनी भाषा में अनुवाद पांचवीं शताब्दी के प्रारम्भ में धर्मरक्ष, धर्मक्षेत्र अथवा धर्माक्षर नामक किसी भारतीय विद्वान ने ही किया था तथा तिब्बती अनुवाद नवीं शताब्दी से पूर्ववर्ती नहीं है। इसकी कथा का रूप-विन्यास वाल्मीकि कृत रामायण से मिलता-जुलता है।
बुद्धचरित 28 सर्गों में था जिसमें 14 सर्गों तक बुद्ध के जन्म से बुद्धत्व-प्राप्ति तक का वर्णन है। यह अंश अश्वघोष कृत मूल संस्कृत सम्पूर्ण उपलब्ध है। केवल प्रथम सर्ग के प्रारम्भ सात श्लोक और चतुर्दश सर्ग के बत्तीस से एक सौ बारह तक (81 श्लोक) मूल में नहीं मिलते हैं। चौखम्बा संस्कृत सीरीज तथा चौखम्बा विद्याभवन की प्रेरणा से उन श्लोकों की रचना श्री रामचन्द्रदास ने की है। उन्हीं की प्रेरणा से इस अंश का अनुवाद भी किया गया है। बुद्धचरित की कथावस्तु गौतम बुद्ध के जन्म से लेकर निर्वाण-प्राप्ति तथा धर्मोपदेश देने तक विस्तृत है।
जील्मा रूसैफ दूसरी बार ब्राज़ील की राष्ट्रपति चुनी गईं हैं। जील्मा रूसैफ़ का राजनीतिक कॅरिअर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है और फ़ौजी हुकूमत के खिलाफ़ आंदोलन करने पर उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।
वह पहली बार पूर्व राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा के सहयोगी के रूप में चर्चा में आईं। हालांकि लोकप्रियता के मामले में वे लूला सिल्वा की बराबरी नहीं कर पाई हैं। उनके आलोचकों का तो यह भी कहना है कि वे लूला के समर्थन के बिना राष्ट्रपति भी नहीं बन पातीं। रूसैफ़ को उनकी सामाजिक कल्याण की नीतियों से लाखों गऱीबों का जीवन स्तर बेहतर करने के श्रेय दिया जाता है, लेकिन सुस्त आर्थिक वृद्धि के लिए उनकी आलोचना भी होती रही है। अपने प्रतिद्वंद्वी आसयू नैविस के खिलाफ़ नजदीकी मुक़ाबला जीतने के साथ उन्होंने वादा किया है कि राष्ट्रपति के रूप में वह पहले से भी बेहतर कार्य करेंगी।
तुनुक मिजाज स्वभाव और कड़े व्यवहार के कारण उनकी छवि आयरन लेडी की है। जनता के बीच में उनकी छवि एक ऐसे सख्त राजनेता की है जो अपने मंत्रियों को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाती हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोप में कई मंत्रियों को बर्खास्त भी किया है और उन्हें भ्रष्टाचार के दावों की सफल जांच करने के अपने प्रशासन के रिकॉर्ड पर गर्व भी है। रूसैफ़ का राजनीतिक कद उस वक्त बढ़ा जब लूला के चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ जोजे जियर्से को सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में इस्तीफ़ा देना पड़ा था। साफ़-सुथरी छवि वाली रूसैफ़ को जियर्से की जगह पर चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ बनाया गया। हाल ही में विपक्ष ने उनका नाम सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी पेट्रोब्रास से संबंधित भ्रष्टाचार के आरोपों में घसीटने की कोशिश की है। हालांकि रूसैफ़ ने किसी भी तरह की गड़बड़ी की जानकारी से इनकार किया है। रूसैफ़ के समाज कल्याण के कार्यक्रम बोल्सा फैमिलिया के तहत तीन करोड़ साठ लाख लोगों को फ़ायदा हुआ है। फ़ुटबॉल विश्व कप जैसे बड़े आयोजनों पर बेहिसाब ख़र्च को लेकर उनकी आलोचनाएं भी हुईं हैं।
1947 में जन्मी रूसैफ़ बेलो होरीज़ोंटे के एक उच्च मध्यवर्गीय परिवार से आती है। उनके पिता पेड्रो रूसैफ़ बुल्गारिया के अप्रवासी थे और पुराने कम्युनिस्ट थे। वे नर्तकी बनना चाहती थीं लेकिन फ़ौजी हुकूमत के खिलाफ़ जारी वामपंथी आंदोलन में शामिल होने के लिए उन्होंने अपना ये इरादा बदल दिया। वर्ष 1964 में ब्राजील में सत्ता पर सेना ने कब्ज़ा कर लिया था। 1970 में रूसैफ़ पकड़ी गईं और उन्हें तीन साल की सज़ा हुईं। सज़ा के दौरान उन्हें बिजली के झटके जैसी क्रूर यातनाएं दी गईं, लेकिन वे कमज़ोर नहीं पड़ीं। अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान उन्हें विनाश की पुजारिन कहकर संबोधित किया गया। इस कठिन परीक्षा से गुजरने के बाद 2009 में उन्हें कैंसर से भी जूझना पड़ा। अब उनके सामने एक बार फिर ब्राज़ील की राष्ट्रपति के रूप में नई जिम्मेदारियां और चुनौतियां हैं।
1. निम्नलिखित में से कौन-सा चरित्र धारावाहिक कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में नहीं है?
(अ) गुत्थी (ब) पलक (स) बिट्टू (द) चिन्टू
2. यूनाइटेड स्टॉक एक्सचेंज, हाल ही में किसके साथ विलय कर दिया गया?
(अ) एनएसई (ब) बीएसई (स) एमसीएक्स (द) एनएसईएल
3. हाल ही में कनाडा की संसद पर बंदूकधारियों ने हमला किया था, कनाडा की संसद किस शहर में स्थित है?
(अ) शिकागो (ब) अलबर्टा (स) ओटावा (द) टोरंटो
4. किस भारतीय मुक्केबाज को, रेफरी के फैसलों के खिलाफ विरोध के लिए अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ द्वारा निलंबित कर दिया गया था?
(अ) मैरीकॉम (ब) सरिता देवी (स) विजेंदर सिंह (द) अखिल कुमार
5. किस भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी को एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है?
(अ) विजयन (ब) बाइचुंग भूटिया (स) सुनील छेत्री (द) बलवंत सिंह
6. लोकसभा के लिए पहले मध्यावधि चुनाव किस वर्ष हुए थे?
(अ) 1962 में (ब) 1971 में (स) 1977 में (द) 1980 में
7. अपना अंतिम लक्ष्य हर आंख से हर आंसू पोछ देना- किसने घोषित किया था?
(अ) जवाहरलाल नेहरू (ब) महात्मा गांधी (स) बाल गंगाधर तिलक (द) सरदार पटेल
8. निम्नलिखित में से कौन-सी ग्रीनहाउस गैस नहीं है?
(अ) हाइड्रोजन (ब) कार्बन डाइऑक्साइड (स) नाइट्रिक ऑक्साइड (द) क्लोरोफ्लोरोकार्बन
9. भारत के उपराष्टï्रपति पद के लिए चुने जाने वाले प्रत्याशी को किस सदन का सदस्य अथवा किस पद पर होना अनिवार्य है?
(अ) राज्यसभा का सदस्य होना चाहिए (ब) लोकसभा का सदस्य होना चाहिए (स) भारत सरकार के अधीन किसी लाभ के पद पर नहीं होना चाहिए (द) 30 वर्ष की उम्र पूरी कर लेनी चाहिए
10. कृषि विकास हेतु देश में अल्प ब्याज कृषि ऋण योजना कब लागू की गई?
(अ) फरवरी, 2006 (ब) मार्च, 2005 (स) मार्च, 2004 (द) मार्च, 2000
11. टेरी वाल्श ने हाल ही में चर्चा में आए, वह कौन हैं?
(अ) भारत के लिए फुटबॉल कोच (ब) भारतीय टीम के क्रिकेट कोच (स) टीम इंडिया के लिए हॉकी टीम के कोच (द)भारत के साथ संबंधित नहीं
12. ब्लैक बंगाल बकरी किसलिए प्रसिद्ध है?
(अ) अधिक दुग्ध उपज से (ब) अधिक शरीर भार से (स) उत्तम कोटि की खाल से (द) अधिक दुग्ध वसा से
13. दूध की शुद्धता को मापने के लिए प्रयोग करते हैं?
(अ) लैक्टोमीटर (ब) ट्यूब (स) क्रोनोमीटर (द) इनमें से कोई नहीं
14. दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए कौन सा प्रोग्राम शुरू किया गया?
(अ)ऑपरेशन फ्लड (ब) आई.सी.डी.पी. (स) श्वेत क्रांति (द) ए.एन.पी.
15. पानी से लबालब भरे गिलास में एक वर्ष का टुकड़ा तैरता है, जब बर्फ पिघलती है, तो?
(अ) कुछ पानी बाहर गिरेगा (ब) पानी की सतह नीचे होगी (स) पानी की सतह अपरिवर्तित रहेगी (द) तापमान जैसे-जैसे बढ़ेगा पानी बाहर गिरेगा
16. राष्टï्रीय प्रतीक को आधिकारिक रूप से किस तिथि को मान्यता मिली?
(अ) 26 नवंबर, 1950 (ब) 26 जनवरी, 1950 (स) 24 जनवरी, 1951 (द) 3 सितंबर, 1952
17. सत्यमेव जयते शब्द निम्न में से किस भारतीय ग्रंथ से लिया गया है?
(अ) मुण्डोपनिषद (ब) महाभारत (स) रामायण (द) अर्थशास्त्र
18. ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना की अवधि क्या है?
(अ) 2005 से 2010 (ब) 2006 से 2011 (स) 2007 से 2012 (द) 2008 से 2013
19. बायोगैस का मुख्य घटक क्या है?
(अ) ऑक्सीजन(ब) मीथेन (स) ऐसीटिक एसिड (द)मेथिल ऐल्कोहल
20. भारत के संविधान के अनुच्छेद 356 में राष्टï्रपति को यह शक्ति प्रदान की गई है, कि वह आपातकाल की घोषणा करे, यदि वह संतुष्टï हो कि-
(अ) राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति गंभीर है (ब) राज्यपाल ने राष्ट्रपति शासन की मांग उचित कारणों से की है (स) राज्य की सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार नहीं चल सकती (द) राज्य की स्थिति को देखते हुए चुनाव संभव नहीं है
21. ब्लेड रनर के रूप में प्रख्यात खिलाडी, जिसे हाल ही में जेल भेजा गया, का असली नाम क्या है?
(अ) उसैन बोल्ट (ब) जस्टिन गैटलिन (स) ऑस्कर पिस्टोरियस (द) मिल्खा सिंह
22. सुलहकुल त्यौहार निम्न में से किस शहर में आयोजित किया जाता है?
(अ) आगरा में (ब) अलीगढ़ में (स) इटावा में (द) बाराबंकी में
23. न्याय दर्शन के प्रवर्तक कौन थे?
(अ) गौतम (ब)कपिल (स) कणाद (द) जैमिनी
24. उत्तर वैदिककाल में प्राध्य देश के शासक कहे जाते थे?
(अ) स्वराट् (ब) भोज (स) सम्राट् (द) वैराट्
25. किस नदी का उद्गम हिमालय के स्वर्ण शिखर से गंगा की सात धाराओं में से एक के रूप में माना जाता है?
(अ) भागीरथी (ब) ताप्ती (स) सरयू (द) सोन
26. द्वड्ढश्चह्य और द्दड्ढश्चह्य का संबंध किससे है?
(अ) इंटरनेट स्पीड से (ब) गति से (स) वन विभाग से (द) केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना से
------
सही जवाब- 1.(द)चिन्टू, 2.(ब) बीएसई, 3.(स)ओटावा, 4.(ब) सरिता देवी, 5.(ब) बाइचुंग भूटिया, 6.(स) 1977 में, 7.(ब)महात्मा गांधी, 8.(अ) हाइड्रोजन, 9.(स) भारत सरकार के अधीन किसी लाभ के पद पर नहीं होना चाहिए, 10.(अ) फरवरी, 2006, 11.(स) टीम इंडिया के लिए हॉकी टीम के कोच, 12.(स) उत्तम कोटि की खाल से, 13.(अ) लैक्टोमीटर, 14.(अ) ऑपरेशन फ्लड, 15.(स) पानी की सतह अपरिवर्तित रहेगी, 16.(ब)26 जनवरी 1950, 17.(अ) मुण्डोपनिषद से, 18.(स) 2007 से 2012, 19.(ब) मीथेन, 20.(स)राज्य की सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार नहीं चल सकती, 21.(स) ऑस्कर पिस्टोरियस, 22.(अ) आगरा में, 23.(अ) गौतम, 24.(स) सम्राट्, 25.(स) सरयू, 26. (अ) इंटरनेट स्पीड से।
1. अक्टूबर 015 में पाकिस्तान से अपने देश भारत लौटी मूक-बधिर लडक़ी का नाम क्या है?
(अ) गीता (ब) सुषमा (स) नगमा(द) इनमें से कोई नहीं
2. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर कौन हैं?
(अ) रघुराम राजन (ब)राम नाइक (स) विजय बहादुर (द) केएम सेठ
3. निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रृंखला सबसे पुरानी है?
(अ) हिमालय (ब) अरावली (स) नीलगिरि (द) सतपुड़ा
4. दिन-रात होने का क्या कारण है?
(अ) घूर्णन गति (ब) पृथ्वी की परिक्रमण गति (स) पृथ्वी की गोलाई (द) इनमें से कोई नहीं
5. पृथ्वी की आंतरिक संरचना की विश्व स्तरीय जानकारी का सबसे प्रमुख स्त्रोत क्या है?
(अ) भूकंप विज्ञान (ब) तापमान (स) ज्वालामुखी (द) दबाव एवं घनत्व
6. रेखांश की प्रत्येक डिग्री के लिए किसी जगह के स्थानीय समय में ग्रीनविच समय से कितना अंतर होता है?
(अ)दो मिनट (ब) चार मिनट (स) छह मिनट (द) आठ मिनट
7. जन इच्छा की संकल्पना का समर्थन किया था?
(अ) ह्यïूम ने (ब) हेगेल ने (स) कान्ट ने (द) रूसो ने
8. संसद में अपनी राय देने के लिए किस अधिकारी को आमंत्रित किया जा सकता है?
(अ) भारत का महान्यायवादी (ब) भारत का मुख्य न्यायमूर्ति (स) भारत का मुख्य चुनाव आयुक्त (द) भारत का नियंत्रक और महालेखा परीक्षक
9. निम्नलिखित में से किस देश का अलिखित संविधान है?
(अ) यूएसए (ब) यूके (स) पाकिस्तान (द) भारत
10. गुरुनानक का जन्म स्थान कौन सा था?
(अ) गुरदासपुर (ब) अमृतसर (स) लाहौर (द) तलवंडी
11. एक व्यक्ति को अपनी प्रतिध्वनि सुनने के लिए परावर्तक तल से कितनी दूर खड़ा रहना चाहिए?
(अ) 224 फीट (ब) 56 फीट (स) 28 फीट (द) 100 फीट
12. स्टेथोस्कोप ध्वनि के किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
(अ) परावर्तन (ब) अपवर्तन (स) विवर्तन (द) धु्रवण
13. प्रतिध्वनि तरंगों के कारण उत्पन्न होती है?
(अ) अपवर्तन (ब) अवशोषण (स) परावर्तन (द) विवर्तन
14. सोनार अधिकांशत: प्रयोग में लाया जाता है?
(अ) अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा (ब) डॉक्टरों द्वारा (स) इंजीनियरों द्वारा (द) नौसंचालकों द्वारा
15. संविधान का अनच्छेद-1 भारत को घोषित करता है?
(अ)संघीय राज्य के रूप में (ब) अर्ध-संघीय राज्य के रूप में (स)एकात्मक राज्य के रूप में (द) राज्यों के संघ के रूप में
16. भारत की जलवायु पर निम्नलिखित में से किसका प्रभाव नहीं पड़ता?
(अ) मानसून (ब) महासागरीय धाराएं (स) भूमध्यरेखा का सान्निध्य (द) हिंद महासागर का अस्तित्व
17. केंद्रीय सरकार का उच्चतम सिविल अधिकारी कौन है?
(अ) महान्यायवादी (ब) मंत्रिमंडल सचिव (स)गृहसचिव (द)प्रधानमंत्री का प्रमुख सचिव
18. भारत में गणित की जादूगरनी किसे कहा जाता है?
(अ) शिवानी (ब) शकुंतला देवी (स) सवित्रीदेवी (द)सुब्बुलक्ष्मी
19. पांडिचेरी को भारतीय संघ में किस वर्ष सम्मिलित किया गया?
(अ) वर्ष 1948 (ब) वर्ष 1956 (स) वर्ष 1958 (द) वर्ष 1965
20. इजराइल राज्य की स्थापना कब हुई थी?
(अ)15 मई, 1948 (ब)15 मई, 1949 (स) 15 मई, 1950 (द) 15 मई, 1951
21. अमत्र्य सेन को किस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?
(अ) कल्याण अर्थशास्त्र में (ब) अर्थमिति में (स) विकास अर्थशास्त्र में (द) मुद्रा अर्थशास्त्र में
22. ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना की अवधि क्या है?
(अ) 2001-06 (ब) 2003-09 (स) 2005-10 (द) 2007-12
23. जावा और सुमात्रा द्वीप किस देश में है?
(अ) नार्वे (ब) भूटान (स) इंडोनेशिया (द) कनाडा
24. प्रिज्म से गुजरने पर सूर्य के प्रकाश की किरणें विभिन्न रंगों में विभक्त हो जाती है, क्योंकि?
(अ) प्रकाश किरणें विद्युत चुंबकीय तरंगे हैं (ब) प्रिज्म की दो सतहों पर किरणों का विचलन होता है (स) प्रिज्म की दो सतहों पर किरणों का अपवर्तन होता है (द) विभिन्न रंगों की किरणों का विचलन भिन्न-भिन्न होता है
25. श्वेत प्रकाश कितने रंगों के मेल से बना होता है?
(अ) 3 (ब) 4 (स) 5 (द) 7
26. श्वेत प्रकाश जब प्रिज्म से होकर गुजरता है, तो जो वर्ण सबसे कम विचलित होता है, वह है?
(अ) लाल (ब) पीला (स) बैंगनी (द) हरा
27. कौन से आपातकाल की घोषणा देश में सबसे ज्यादा हुई?
(अ)अनुच्छेद 352 के तहत बाह्य आक्रमण की स्थिति में (ब) आंतरिक अशांति की वजह से अनुच्छेद 352 के तहत (स)अनुच्छेद 356 के तहत राज्यों में सवैधानिक तंत्रों की विफलता के कारण (द) अनुच्छेद 360 के तहत वित्तीय आपातकाल के कारण
28. दुनिया में काले वन किस देश में पाए जाते हैं?
(अ) फ्रांस में (ब) चेकोस्लोवाकिया में (स) रूमानिया में (द) जर्मनी में
29. विटामिन डी की कमी से बच्चों में सामान्य रूप से कौन सा रोग हो जाता है?
(अ) बेरीबेरी (ब) पेलैग्रा (स) रिकेट्स (द) स्कर्वी
--
सही जवाब-1.(अ)गीता, 2.(अ)रघुराम राजन, 3.(ब) अरावली, 4.(अ) घूर्णन गति, 5.(अ) भूकंप विज्ञान, 6.(ब) चार मिनट, 7.(द) रूसो ने, 8.(अ)भारत का महान्यायवादी, 9.(ब)यूके, 10.(द) तलवंडी, 11.(ब)56 फीट, 12.(अ) परावर्तन, 13.(स) परावर्तन, 14.(द) नौसंचालकों द्वारा, 15.(द)राज्यों के संघ के रूप में, 16.(स) भूमध्यरेखा का सान्निध्य, 17.(ब) मंत्रिमंडल सचिव, 18.(ब) शकुंतला देवी, 19.(ब) वर्ष 1956, 20.(अ) 15 मई, 1948, 21.(अ)कल्याण अर्थशास्त्र में, 22.(द) 2007-12, 23.(स) इंडोनेशिया, 24.(द) विभिन्न रंगों की किरणों का विचलन भिन्न-भिन्न होता है, 25.(द) 7, 26.(अ)लाल, 27.(स) अनुच्छेद 356 के तहत राज्यों में सवैधानिक तंत्रों की विफलता के कारण, 28.(द)जर्मनी में, 29.(स)रिकेट्स।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्रप्रदेश की नई राजधानी के रूप में अमरावती में 22 अक्टूबर 2015 को शिलान्यास किया। तेलंगाना से अलग होने के बाद अब अमरावती आंध्रप्रदेश की नई राजधानी बनी है। कृष्णा नदी के किनारे गुंटूर और विजयवाड़ा के बीच आंध्र की नई राजधानी अमरावती बनेगी। राजधानी बनने के साथ ही अमरावती देश की पहली स्मार्ट राजधानी भी बनेगी। कृष्णा नदी के किनारे बसा यह शहर केंद्र सरकार की हैरिटेज सिटी योजना के लिए भी चुना गया है साथ ही इसे बड़ा पर्यटन केंद्र बनाने की भी तैयारी है।
जून 2014 में आंध्रप्रदेश से तेलंगाना अलग राज्य बना। इसके बाद से हैदराबाद दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी थी। अब अमरावती को आंध्रप्रदेश नई राजधानी हेतु घोषणा हुई है। एन. चंद्रबाबू नायडू की सरकार ने अमरावती को राजधानी बनाने के लिए 32 हजार एकड़ जमीन ली है। सरकार के पास अब 50 हजार एकड़ जमीन है।
कृष्णा नदी के किनारे विजयवाड़ा-गुंटुर रीजन में नई राजधानी के लिए किसानों की जमीन ली गई है। यहां के किसान साल में तीन फसल लेते हंै। उनकी इतनी बड़ी जमीन लिए जाने की भी आलोचना हो रही है। अमरावती किसी राज्य की यह पहली ऐसी राजधानी होगी जिसे इस तरह जमीन जुटा कर बनाया जा रहा है। इसे लैंड-पूलिंग कॉन्सेप्ट कहा जाता है। यह ऐसा पहला शहर होगा जहां पोस्ट डेवलपमेंट में मालिकों को शेयर मिलेगा। नए डिजाइन के तहत इस शहर को ईस्ट कोस्ट पर इसे गेटवे ऑफ इंडिया के रूप में स्थापित किया जाएगा।
अमरावती आन्ध्र प्रदेश के गुंटूर जि़ले में कृष्णा नदी के दाहिने तट पर स्थित यह नगर सातवाहन राजाओं के शासनकाल में हिन्दू संस्कृति का केन्द्र था। इसका प्राचीन नाम धान्यघट या धान्यकटक अथवा धरणिकोट है। कृष्णा नदी के तट पर बसे होने से इस स्थान का बड़ा महत्व था। क्योंकि समुद्र से कृष्णा नदी से होकर व्यापारिक जहाज़ यहां पहुंचते थे। यहां से भारी मात्रा में आहत सिक्के (पंच मार्क्ड) जो सबसे पुराने हैं, मिले हैं।
धम्मपद अ_कथा में उल्लेख है कि बुद्ध अपने किसी पूर्व जन्म में सुमेध नामक एक ब्राह्मण कुमार के रूप में इस नगर में पैदा हुए थे। अशोक की मृत्यु के बाद से तकऱीबन चार शताब्दियों तक दक्षिण भारत में सातवाहनों का शासन रहा। आंध्रवंशीय सातवाहन नरेश शातकर्णी ने लगभग 180 ई.पू. अमरावती को अपनी राजधानी बनाया। सातवाहन नरेश ब्राह्मण होते हुए भी महायान मत के पोषक थे। और उन्हीं के शासनकाल में अमरावती का प्रसिद्ध बौद्ध स्तूप बना, जो तेरहवीं शताब्दी तक बौद्ध यात्रियों के आकर्षण का केन्द्र बना रहा। मूल स्तूप घण्टाकार था। स्तूप की ऊंचाई सौ फुट थी। आधार से शिखर तक तक्षित शिला-पट्ट लगाये गये थे। इस प्रकार का अलंकरण अन्यत्र नहीं मिलता। चीनी यात्री युवानच्वांग ने उस स्थान के बारे लिखा था कि बैक्ट्रिया के समस्त भवनों की शान-शौक़त इसमें निहित थी। बुद्ध के जीवन की कथाओं के दृश्य उन पर उत्कीर्ण थे।
अमरावती स्तूप लगभग द्वितीय शताब्दी ईसा पूर्व में कर्नल कालिन मैकेंजी ने ही सर्वप्रथम इस स्तूप का पता लगाया था। अमरावती स्तूप घंटाकृति में बना है। इस स्तूप में पाषाण के स्थान पर संगमरमर का प्रयोग किया गया है। आन्ध्र वंश के पश्चात् अमरावती पर कई शताब्दियों तक इक्ष्वाकु राजाओं का शासन रहा। उन्होंने उस नगरी को छोडक़र नागार्जुनकोंडा या विजयपुर को अपनी राजधानी बनाया।
एरियरी (आईएसओ 4217 कोड रूत्र्र) मेडागास्कर की मुद्रा है। 5 इरिएम्बीलांजा में समविभाजित यह मुद्रा दुनिया के दो गैर दशमलव वाली मुद्राओं में से एक है। एरियरी और इरिएम्बीलांजा शब्द उपनिवेश से पूर्व जारी मुद्रा से लिए गए हैं, इनमें से एरियरी चांदी की मुद्रा का नाम था। इरिएम्बीलांजा का शाब्दिक अर्थ एक लोहा वजन है, जो एरियरी के 1/5 भाग को पुराने समय में कहा जाता था।
एरियरी को 1961 में जारी किया गया। यह 5 फ्रांक्स के बराबर था। सिक्के और बैंकनोट दोनों ही फ्रांक्स और एरियरी में जारी किए गए। एरियरी की उप-इकाई इरिएम्बीलांजा, 1/5 एरियरी के बराबर, एक फ्रांक के बराबर थी। 1 जनवरी 2005 को एरियरी ने आधिकारित तौर पर फ्रांक का स्थान ले लिया।
कूटू एक प्रकार का पौधा है जिसकी बहुत सी नस्लें हैं, जिनमें से ज़्यादातर जंगली हैं। इसके बीज को पीसकर एक आटा बनाया जाता है जिसके भारतीय और अन्य क्षेत्रों के खानों में कईं इस्तेमाल हैं। मिसाल के तौर पर अवधी खाने में कूटू परांठा बनाया जाता है। हालांकि ज़्यादातर आटे अनाजों के बनते हैं और अनाज अधिकतर घास के परिवार के ही पौधे होते हैं, कूटू ना तो असली अनाज है और ना ही वनस्पति परिवार में घास परिवार का सदस्य है।
उत्तर भारत में नवरात्रि में हिन्दू अनुयायी अक्सर कूटू के आटे की बनी चीज़ें खाते हैं, जैसे की कूटू की पूरी और कूटू के पकौड़े। पंजाब में कूटू को ओखला बोला जाता है और इसके आटे का काफ़ी इस्तेमाल किया जाता है। कूटू को अंग्रेज़ी में बकव्हीट बोलते हैं। कूटू की तासीर गर्म होती है, इसीलिए कूटू के साथ दही खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि दही की तासीर ठंडी होती है।
हडजोरा या अमृता एक लता है। इसके पत्ते गहरे हरे रंग के तथा हृदयाकार होते हैं। मटर के दानों के आकार के इसके फल कच्चे में हरे होते हैं तथा पकने पर गहरे लाल रंग के होते हैं। यह लता पेड़ों , चाहरदीवारी या घरों के छतों पर आसानी से फैलती है। इसके तने से पतली पतली जड़ें निकल कर लटकती है।
हडजोरा का यह प्रकार गहरे हरे रंग में पाया जाता है। ये गुठलीदार तथा थोड़ी थोड़ी दूर पर गांठे होती है। इसके पत्ते बहुत छोटे होते हैं। जोड़ों के दर्द तथा हड्डी के टूटने तथा मोच आने पर इसका इस्तेमाल किये जाने के कारण इसे हडजोरा के नाम से जाना जाता है। ग्रामीण इलाकों में पशुओंं के हड्डी संबंधी विकारों में आज भी इसका इस्तेमाल प्रमुखता से किया जाता है।
प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का उद्देश्य सामान्य रूप में देश के विभिन्न भागों में सस्ती/विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता की विसंगतियों को दूर करना है और विशेष रूप से राज्यों में गुणवत्ता चिकित्सा शिक्षा को हासिल करने की सुविधाओं का विस्तार करना है।
इस योजना को मार्च 2006 में मंजूरी दी गई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सितंबर 2015 में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसयू) के तहत तीन नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना को मंजूरी दे दी है। ये संस्थान महाराष्ट्र के नागपुर, आंध्र प्रदेश के मंगलागिरी और पश्चिम बंगाल के कल्याणी में स्थापित किए जाएंगे। इसमें 4949 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
इन नए एम्स की स्थापना राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के तौर पर की जाएगी जिसके जरिए गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा और नर्सिंग शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा स्थानीय लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। इन प्रस्ताविक संस्थानों में 960 बिस्तर की क्षमता वाले अस्पताल होंगे। इसके अतिरिक्त यहां अध्यापन ब्लॉक, प्रशासनिक ब्लॉक, आयुष ब्लॉक, ऑडिटोरियम नर्सिंग कॉलेज, रैन बसेरा, होस्टल और रिहायशी सुविधाएं भी होंगी।
एका आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक घटक के रूप में जाना जाता है। उत्तर प्रदेश के हरदोई, बहराइच एवं सीतापुर जि़लों में लगान में वृद्धि एवं उपज के रूप में लगान वसूली को लेकर अवध के किसानों ने यह आंदोलन चलाया। इस आंदोलन में कुछ ज़मींदार भी शामिल थे। इस आंदोलन के प्रमुख नेता मदारी पासी और सहदेव थे। ये दोनों निम्न जाति के किसान थे।