सामान्य ज्ञान
कोहिमा, नगालैंड की राजधानी, पूर्वोत्तर भारत के सबसे सुंदर स्थानों में से एक है। कोहिमा को यह नाम अंग्रेजों के द्वारा दिया गया था, क्योंकि वह लोग कोहिमा का वास्तविक नाम केवहिमा या केवहिरा सही ढंग से उच्चारण नहीं कर पाते थे।
कोहिमा का नाम केवहिमा यहां पाएं जाने वाले केवही फूलों के कारण रखा गया है जो इस शहर में चारों ओर पहाड़ों में पाए जाते हैं। बहुत पहले कोहिमा में अंगामी जनजाति ( नागा जनजाति में सबसे बड़ी ) निवास किया करती थी, वर्तमान में यहां नगालैंड के विभिन्न हिस्सों और अन्य पड़ोसी राज्यों से भी कई जाति के लोग रहने आते हैं। इस जगह के अधिकाश: भागों में हमेशा नागा जनजाति ने निवास किया है। इस जगह पर 1840 में ब्रिटिश आए थे, जिन्होंने नागा जनजाति के कड़े प्रतिरोध का सामना किया था। चार दशकों के लम्बे विरोध और झड़प के बाद, ब्रिटिश प्रशासकों ने इस क्षेत्र पर आधिपत्य स्थापित कर लिया था और कोहिमा को नागा पहाड़ी जिले का प्रशासनिक मुख्यालय बना लिया, जो उस समय असम का हिस्सा हुआ करता था। 1 दिसंबर 1963 को, कोहिमा को नागालैंड राज्य की राजधानी बना दिया गया। नागालैंड, भारत के संघ में 16 वां राज्य था।
कोहिमा, संरक्षित क्षेत्र अधिनियम के अंर्तगत आता है जहां घरेलू पर्यटकों को यात्रा करने के लिए आईएलपी ( इनर लाइन परमिट ) की आवश्यकता पड़ती है। इनर लाइन परमिट एक साधारण पर्यटन दस्तावेज है।
1. पिटक का शाब्दिक अर्थ क्या है?
(अ) टोकरी (ब) धर्मोपदेश (स) गान (द) संकलन
2. वेदों के संकलनकर्ता कौन हैं?
(अ) वाल्मिकी (ब) वेदव्यास (स) संकर्षण (द) पतंजलि
3. वेद का शाब्दिक अर्थ क्या है?
(अ) महत ज्ञान (ब) समीप बैठना (स) संकलन (द)आख्यान
4. गुडी पर्व किस राज्य में मनाया जाता है?
(अ) गुजरात (ब) महाराष्ट्र (स) पंजाब (द)राजस्थान
5. विशु पर्व भारत में अधिकतर कहां मनाया जाता है?
(अ) केरल (ब) असम (स) गुजरात (द) तमिलनाडु
6. युगादि नव वर्ष पर्व किस समुदाय का है?
(अ) नेपालियों को (ब) भूटानियों को (स) गुजरातियों को (द) दक्षिण भारतीयों को
7. रथ यात्रा का वृहत उत्सव कहां आयोजित होता है?
(अ) द्वारिका में (ब) अयोध्या में (स)पुरी में (द) वाराणसी में
8. वर्ष 1946 का तेभागा किसान आंदोलन किस राज्य में हुआ था?
(अ) अवध (ब) बंगाल (स) बिहार (द) गुजरात
9. साइमन कमीशन के भारत आगमन के समय साम्यवादी विचारधारा के कुछ लोगों ने कामगार किसान पार्टी की स्थापना की। इस संगठन के महत्वपूर्ण नेता थे?
(अ) श्रीपाद अमृत डांगे (ब) मुजफ्फर अहमद (स) सोहनसिंह जोशी (द) उपरोक्त सभी
10. कांग्रेस ने यह नारा कब दिया कि- मजदूर और किसान कांग्रेस के हाथ-पांव हैं?
(अ) भारत छोड़ो आंदोलन के समय (ब) द्वितीय विश्वयुद्घ के समय (स) सविनय अवज्ञा आंदोलन के समय (द) साइमन कमीशन के विरोध के समय
11. निम्नलिखित में से किसके कथानुसार समस्त इस्लामिक पूर्व में दिल्ली सबसे बड़ा नगर है?
(अ) अलबेरुनी (ब) अमीर खुसरो (स) इब्नबतूता (द) शम्स सिराज शरीफ
12. सबसे परिशुद्घ शक्ति संयंत्र कौन सा है?
(अ) वाष्प शक्ति संयंत्र (ब) डीजल शक्ति संयंत्र (स) जल विद्युत शक्ति संयंत्र (द) नाभिकीय शक्ति संयंत्र
13. भारत का प्रशासन ईस्ट इंडिया कंपनी से क्राउन के हाथों में कब हस्तांतरित हुआ?
(अ) 1773 (ब) 1858 (स) 1861 (द) 1877
14. भारत में सर्वाधिक क्षारीय क्षेत्र किस राज्य में पाया जाता है?
(अ) गुजरात राज्य में (ब) हरियाणा राज्य में (स) पंजाब राज्य में (द) उत्तरप्रदेश राज्य में
15. भारत में हाथियों को बचाने के लिए हाथी परियोजना की शुरुआत किस वर्ष की गई थी?
(अ) 1968 में (ब) 1970 में (स) 1972 में (द) 1992 में
16. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित है?
(अ) सिमलीपाल-असम (ब) नोकरेक-मेघालय (स) दिहांग दिबांग- सिक्किम (द) अगस्त्यमलाई-कर्नाटक
17. वर्ष 2001 की जनगणना रिपोर्ट के अनुसार भारत में पुरुष-स्त्री अनुपात कितना है?
(अ) 1000: 930 (ब) 1000: 934 (स) 1000: 926 (द) 1000: 933
18. पद ‘पी सी’ का अर्थ क्या है?
(अ) प्राइवेट कंप्यूटर (ब) पर्सनल कंप्यूटर (स) प्रोफेशन कंप्यूटर (द) पर्सनल कैल्कुलेटर
19. भारत में मिथेन का एक बड़ा स्रोत कौन सा है?
(अ) धान का खेत (ब) गेहूं का खेत (स) गन्ने का खेत (द) फलों के बगीचे
20. जिन संसाधनों का प्रयोग बार-बार किया जा सकता है, उन्हें कहा जाता है?
(अ) जैव (ब) अजैव (स) अनवीकरणीय (द) नवीकरणीय
21. नेपाल का प्रसिद्ध पशुपतिनाथ का मंदिर किस नदी के किनारे बसा हुआ है?
(अ)गंगा (ब)सोन (स) विश्वमती (द) बाघमती
22. जगतगुरु शंकराचार्य ने भारत में कितने मठ स्थापित किए थे?
(अ) चार मठ (ब) पांच मठ (स) दो मठ (द) एक भी मठ नहीं
23. भारत में कितने स्थान प्रधान पितृतीर्थ माने जाते हैं?
(अ) दो (ब) चार (स) पांच (द)छह
24. छोटा नागपुर पठार का सर्वाधिक घना बसा जिला धनबाद क्यों प्रसिद्ध है?
(अ) उपजाऊ मिट्टïी तथा दामोदर से निकाली गई नहरों द्वारा सिंचाई की सुविधा के कारण (ब) कोयला, लोहा, अभ्रक, तांबा इत्यादि का पाया जाना (स) खनन उद्योग का विकास तथा औद्योगीकरण (द) उपर्युक्त सभी
25. भारत में वह कौन सा राज्य है, जहां मलिन बस्तियां सबसे अधिक पाई जाती हैं?
(अ) आंध्र प्रदेश में (ब) महाराष्टï्र में (स) तमिलनाडु में (द) उत्तरप्रदेश में
26. निम्नलिखित में से कौन संविधान सभा द्वारा गठित संविधान की प्रारूप समिति के सदस्य नहीं थे?
(अ) अल्लादी कृष्णास्वामी अय्यर (ब) डी.पी. खेतान (स) सरदार पटेल (द) के.एम. मुंशी
27. वह कौन सा सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दा था, जिसे महात्मा गांधी जी ने सुधार के लिए चुना था?
(अ) धर्म (ब) जाति (स) महिलाओं की स्थिति (द) हिंदू धर्म में परंपरानिष्ठïा
28. विश्व विरासत दिवस हर वर्ष किस दिन मनाया जाता है?
(अ) 16 अप्रैल (ब) 5 मई (स) 18 जून(द) 18 अप्रैल
29. निम्नलिखित में से किन तिथियों को सूर्य की किरणें विषुवत् रेखा पर सीधी पड़ती है?
(अ) वर्ष भर (ब) 21 मार्च (स) 23 सितंबर (द) 21 मार्च तथा 23 सितंबर
सही जवाब- 1.(अ) टोकरी, 2.(ब) वेदव्यास, 3.(अ) महत ज्ञान, 4.(ब) महाराष्ट्र, 5.(अ) केरल, 6.(स) गुजरातियों को, 7.(स) पुरी में, 8.(ब) बंगाल, 9.(अ) श्रीपाद अमृत डांगे, 10.(स) सविनय अवज्ञा आंदोलन के समय, 11.(ब)अमीर खुसरो, 12.(स) जल विद्युत शक्ति संयंत्र,13.(ब) 1858, 14.(अ) गुजरात राज्य में, 15.(द) 1992 में, 16.(अ)सिमलीपाल-असम, 17.(द)1000: 933, 18.(ब) पर्सनल कंप्यूटर, 19.(अ)धान का खेत, 20.(द) नवीकरणीय, 21.(स) विश्वमती, 22.(अ) चार मठ-दक्षिण में श्रृंगेरी मठ, गुजरात में शारदा मठ, जगन्नाथपुरी में गोवर्धन मठ और बदरीनाथ के निकट ज्योति मठ, 23.(स)पांच, 24.(द) उपर्युक्त सभी, 25.(ब)महाराष्टï्र में, 26.(स) सरदार पटेल, 27.(ब)जाति, 28.(ब)5 मई, 29.(द) 21 मार्च तथा 23 सितंबर।
* अंकोरवाट मंदिर: कंबोडिया में स्थित अंकोरवाट मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर है। इसका निर्माण 12वी सदी में सूर्यवर्मन द्वितीय के लिए कराया गया था। यह 8 लाख 20 हजार वर्ग मीटर में फैला है।
* श्री रंगनाथस्वामी मंदिर, श्रीरंगम: तमिलनाडु स्थित श्रीरंगनाथ स्वामी मंदिर को वैसे तो इसके क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा मंदिर कहा जाता है। इसका क्षेत्रफल 6 लाख 31 हजार वर्ग मीटर में फैला है। लेकिन क्योंकि मंदिर में स्थित 7 क्रांकीट की दीवारों में से सिर्फ चार का उपयोग मंदिर के लिए किया जाता है। बाकी की दीवारों का उपयोग प्राइवेट कॉर्मशयल के लिए किया जाता है।
* अक्षरधाम मंदिर: दिल्ली में स्थित अक्षरधाम मंदिर को दिल्ली अक्षरधाम या स्वामीनारायण मंदिर भी कहा जाता है। इसका क्षेत्रफल 2 लाख 40 हजार वर्ग मीटर है। इसके निर्माण कार्य में हिंदू धर्म-संस्कृति को दर्शाते हुए शानदार स्थापत्य कला का प्रयोग किया गया है।
* नटराज मंदिर: तमिलनाडु के चिदंबरम स्थित थिल्लई नटराज मंदिर भगवान शिव को समर्पित मंदिर है। इसका क्षेत्रफल 1 लाख 6 हजार वर्ग मीटर है।
* अन्नामलाईयार मंदिर: तमिलनाडु स्थित अन्नामलाईयार मंदिर भगवान शिव का मंदिर है। इसके चारो तरफ चार टावर और चार पत्थर की दीवारें हैं, जिससे यह एक किले की तरह दिखता है। इसका क्षेत्रफल 1 लाख 1 हजार 171 वर्ग मीटर है।
* एकम्बरेश्वर मंदिर: कांचीपुरम स्थित यह मंदिर भी भगवान शिव को समर्पित है। इसका क्षेत्रफल 92, हजार 860 वर्ग मीटर है।
* जम्बूकेश्वर मंदिर: तमिलनाडु के त्रिचुरापल्ली स्थित जम्बूकेश्वर मंदिर भी भगवान शिव को समर्पित मंदिर है। इसका निर्माण 1800 साल पहले कोचेंगा चोल ने कराया था।
* मीनाक्षी अम्मन मंदिर: तमिलनाडु के मदुरई में स्थित मीनाक्षी मंदिर एक ऐतिहसिक मंदिर है। यह मंदिर भी भगवान शिव को समर्पित है, जिन्हें यहां सुंदरेश्वर या सुंदर भगवान के नाम से जाता है और माता पार्वती को मीनाक्षी के नाम से जाना जाता है। इसका क्षेत्रफल 70 हजार 50 वर्ग मीटर है।
* वैथीसरन कोली मंदिर: तमिलनाडु स्थित भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर का क्षेत्रफल है 60 हजार 780 वर्ग मीटर है। यहां भगवान शिव की पूजा वैथीसरन या औषधि के भगवान के रूप में की जाती है।
* त्यागराज मंदिर: तमिलनाडु के तिरुवर स्थित इस मंदिर में भगवान शिव के रूप सोमसकंदा की पूजा की जाती है। इसका क्षेत्रफल 55 हजार 80 वर्ग मीटर है।
अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी लोगों में खेती की पारंपरिक विधि शिइंग (झूम) का प्रयोग होता है। इस कृषि विधि की मुख्य पैदावार चावल , मक्का, जौ, और मोथी (कुटू) है। चावल से बनी हुई बियर यहां पर चाय की तरह की लोकप्रिय है। कुछ जनजातियां भोजन के लिए शिकार, मत्स्य पालन और वनोपज संग्रह भी करती हैं।
खेती योग्य भूमि के आधे से भी कम हिस्से पर कृषि की पारंपरिक विधियों का प्रयोग होता है। इस क्षेत्रों की मुख्य फसल चावल, मक्का, गेहूं, जौ, सरसों और गन्ना है। मिथुन यहां का मुख्य पालतू पशु है, जबकि ऊंचाइयों पर याक का महत्व बढ़ जाता है। मोंपा यहां की पालतू भेड़ है।
अरुणाचल प्रदेश में प्रचुर वन संपदा, जल विद्युत क्षेत्र, खनिज तेल और अन्य खनिजों की खदानें हैं। जिनका अब तक पूर्ण रूप से उपयोग नहीं हो पा रहा है। राज्य में कोई बड़ी औद्योगिक इकाई नहीं है। हस्तकला उद्योग में टोकरी निर्माण, बुनाई और गलीचे बनाना प्रमुख है। लघु उद्योगों में चावल और तेल की मिलें , फल, प्रसंस्करण इकाई , स्टील निर्माण , वनोपज आधारित उद्योग और रेशम उद्योग प्रमुख हैं।
बिहीदाना बिड़ी का बीज होता है। औषधीय रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसका रंग काला और लाल होता है। वहीं इसका स्वाद फीका और लसदार होता है। इसकी तासीर सर्द होती है। इसका अधिक मात्रा में उपयोग आमाशय के लिए हनिकारक होता है।
सैौंफ और चीनी इसके गुणों को सुरक्षित रखकर इसमें व्याप्त दोषों को दूर करते हैं। इसकी तुलना इसबगोल से की जा सकती है। चिकित्सक इसकी 6 ग्राम की मात्रा में सेवन करने की सलाह देते हैं। सूखी खांसी, ठंड लगकर बुखार आना, मुंह का सूखना, जलन, मुंह से खून गिरना और गर्मी की बीमारियों में यह बहुत ही लाभकारी होता हैै। यह आमाशय में गर्मी नहीं आने देता है।
मणिकरण गुरुद्वारा पार्वती और ब्यास नदी के बीच में स्थित है। यह मनाली में पार्वती पर्वत पर स्थित है। जमीन से इसकी ऊंचाई 1760 मीटर है। कुल्लू से यह 45 किलोमीटर की दूरी पर है।
गुरु नानक देव जी 1574 में अपने पांच अनुयायिओं सहित यहां आए थे जिनमें भाई बाला और भाई मर्दाना भी थे। यह स्थान न सिर्फ धार्मिक कारणों से प्रसिद्ध है बल्कि यहां की खूबसूरती भी देखते ही बनती है। इस गुरुद्वारे में एक साथ 4 हजार भक्त रुक सकते हैं। गुरु नानक देव जी को यहां गर्म पानी का एक झरना मिला था जिसमें उन्होंने बिना पके खाने को गायब कर दिया था और वह खाना पक कर दोबारा प्रकट हुआ था। यह वाक्या भाई मर्दाना की आत्मकथा में भी दर्ज है। इस गुरुद्वारा की गिनती दुनिया के दस बड़े गुरुद्वारे में होती है।
नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनैंस ऐंड पॉलिसी (एनआईपीएफपी) के मुताबिक, काला धन वह इनकम होती है जिस पर टैक्स की देनदारी बनती है लेकिन उसकी जानकारी टैक्स डिपार्टमेंट को नहीं दी जाती है।
काला धन गलत तरीकों से ही पैदा किया जाता है। जैसे कि आपराधिक गतिविधियां- किडनैपिंग, स्मगलिंग, पोचिंग, ड्रग्स, अवैध माइनिंग, जालसाजी और घोटाले। भ्रष्टाचार- पब्लिक ऑफिसर की रिश्वतखोरी और चोरी। इनकम छुपाना। टैक्स बचाने के लिए इनकम की जानकारी टैक्स डिपार्टमेंट नहीं देना। इसी वजह से सबसे ज्यादा काला धन पैदा होता है।
ब्लैक मनी का पता लगाने का एक तरीका इनपुट आउटपुट रेशियो है। किसी देश में खास रकम के इनपुट पर खास मात्रा में सामान का प्रॉडक्शन होता है। अगर आउटपुट कम है तो माना जाता है कि आउटपुट की अंडर-रिपोर्टिंग हो रही है। हालांकि, इकॉनमी के स्ट्राक्चर में बदलाव, क्षमता में बढ़ोतरी और टेक्नॉलॉजी अपग्रेडेशन होने पर यह तरीका कारगर नहीं होता है। इसका पता लगाने का दूसरा तरीका इकॉनमी के साइज के हिसाब से करेंसी सर्कुलेशन की तुलना है। यह तरीका इस सोच पर आधारित है कि करेंसी का इस्तेमाल सामान्य और समानांतर इकॉनमी दोनों में होता है। छोटी इकॉनमी में बहुत ज्यादा करेंसी सर्कुलेशन होने का मतलब यह होता है कि वहां समानांतर इकॉनमी भी है। लेकिन इस तरह के अनुमान में असंगठित क्षेत्र की इकॉनमी को रेग्युलर इकॉनमी में शामिल नहीं किया जाता है।
महत्वपूर्ण तथ्य
* राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है- 29 अगस्त
* अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस कब मनाया जाता है- 10 दिसंबर
* आनासागर का निर्माण किसने करवाया था- अरुणोराज
* बूंदी का किला किसने बनवाया था- राजानगर सिंह
* तुगलकाबाद का संस्थापक था- ग्यासुदीन तुगलक
* कोटा में जगमोहन महल का निर्माण किसने करवाया था- राजकुमार ब्रजकुमार
* धोलपुर में कानपुर महल किसने बनवाया था- शाहजहां
* किस शासक ने सर्वप्रथम लोक निर्माण विभाग की स्थापना की- फिरोजशाह तुगलक
* अजंता की गुफाओं का निर्माण किसने करवाया था- गुप्त शासकों ने
* दरगाह अजमेर शरीफ का निर्माण किसने करवाया था- सुल्तान ग्यासुद्दीन
* उदयपुर में सहेलियों की बाड़ी किसने बनवाई थी- महाराणा फतह सिंह
* बूंदी में छत्र महल का निर्माण किसने करवाया था- रानी छत्रसाल
* कलिंग पुरस्कार किस क्षेत्र के लिए दिया जाता है- विज्ञान के क्षेत्र में
1. समस्थानिक परमाणुओं के बारे में निम्न में से कौन सी बात सही है?
(अ) इनमें परमाणु भार समान, किंतु परमाणु क्रमांक भिन्न होता है (ब) इनमें परमाणु भारत भिन्न किंतु परमाणु क्रमांक समान होता है (स) इनमें परमाणु भार तथा परमाणु क्रमांक दोनों ही समान होते हैं (द) इनमें से कोई नहीं
2. नाभिकीय रिएक्टर के निर्माण में निम्नलिखित में से कौन सा एक अनिवार्य है?
(अ) कोबाल्ट (ब) निकेल (स) जर्कोनियम (द) टंगग्टन
3. परमाणु बम का सिद्धांत किस पर आधारित है?
(अ) नाभिकीय संलयन पर (ब) नाभिकीय विखण्डन पर (स) नाभिकीय संलयन और नाभिकीय विखण्डन पर (द) इनमें से कोई नहीं
4. लेसर अथवा किसी अन्य संसक्त प्रकाश स्रोत से निकली दो प्रकाश किरणों के व्यतिकरण से त्रिविमीय प्रतिबिंब बनाने से संबद्ध संवृत्ति कहलाता है?
(अ) प्रकाश फोटोग्राफी (ब) एक्स किरण फोटोग्राफी (स) विकिरण चित्रण (द) होलोग्राफी
5. निम्नलिखित में कौन सा मंदिर खजुराहो में स्थित है?
(अ) कंदरिया महादेव (ब) देवी जगदम्बा (स) पाश्र्वनाथ (द) उपरोक्त सभी
6. असम का प्राचीन नाम क्या है?
(अ) पावा (ब) कामरूप (स) पिप्पलीवन (द) रामग्राम
7. निम्नलिखित में से इक्ता का अर्थ कौन सा है?
(अ) ज्येष्ठï उत्तराधिकार का सिद्घांत (ब) राजकीय भूमि का सैनिकों के लिए अनुदान (स) युद्घ के लूट के माल में राज्य का हिस्सा (द) तनख्वाह के बदले में भूमि के लगान का अनुदान
8. अम्ल वह पदार्थ है जो ?
(अ) इलेक्ट्रॉन ग्रहण करता है (ब) इलेक्ट्रॉन प्रदान करता है (स) प्रोटॉन देता है (द) ह्र॥- आयन देता है
9. क्षार वह पदार्थ है जो ?
(अ) प्रोटॉन देता है (ब) प्रोटॉन ग्रहण करता है (स) इलेक्ट्रॉन देता है (द) इलेक्ट्रॉन युग्म ग्रहण करता है।
10. शुद्ध जल में हाइड्रोजन आयन सांद्रण का मान होता है।
(अ) 10-7 (ब) 10-5 (स) 10-10(द) 10-14
11. अम्लीय घोल का पीएच मान होता है।
(अ) 7 (ब) 7 से कम (स) 7 से अधिक (द) 14
12. क्विक लाइम पर जब पानी डाला जाता है, तो कौन सी प्रतिक्रिया होती है?
(अ) ऊष्माक्षेपी (ब) ऊष्माशोषी (स) विस्फोटक (द) इनमें से कोई नहीं
13. भारत में उद्यमों हेतु लाइसेन्सिंग प्रणाली का आधार था?
(अ) औद्योगिक नीति प्रस्ताव, 1948 (ब) औद्योगिक नीति प्रस्ताव, 1956 (स) समाजवादी नमूने के समाज की स्थापना का कांग्रेस पार्टी का प्रस्ताव (द) उद्योग अधिनियम 1951
14. ब्रिटिश शासन के समय अर्थव्यवस्था को खोखली करने (इकोनॉमिक ड्रेन) के सिद्घांत के बारे में पुस्तक किसने लिखी थी?
(अ) लाला लाजपत राय (ब) महात्मा गांधी (स) पं. जवाहरलाल नेहरू (द) दादा भाई नौरोजी
15. बारहवें वित्त आयोग के अनुसार केंद्र द्वारा राज्यों को हस्तांतरित किए जाने वाले हिस्सेदारी योग्य कर संग्रह की मात्रा निर्धारित की गई है?
(अ) 29.0 प्रतिशत (ब) 29.5 प्रतिशत (स) 30.5 प्रतिशत (द) 32.0 प्रतिशत
16. भारत में विदेशी निवेश सम्वर्धन बोर्ड अब निम्नलिखित में से किसके साथ सम्बद्घ होकर कार्य कर रहा है?
(अ) भारतीय रिजर्व बैंक (ब) विदेश मंत्रालय (स) वाणिज्य मंत्रालय (द) वित्त मंत्रालय
17. थल समीर और समुद्र समीर बनने का कारण है?
(अ) चालन (ब) संवहन (स) विकिरण (द) ज्वार भाटा
18. स्थलीय और समुद्री समीर किन क्षेत्रों में प्रचण्ड स्तर पर चलता है?
(अ) भूमध्यवर्ती क्षेत्रों में (ब) धु्रवीय क्षेत्रों में (स) मानसूनी क्षेत्रों में (द) सहारा क्षेत्रों में
19. विली-विली किस प्रकार के तूफान हैं?
(अ) धु्रवीय (ब) शीतोष्ण कटिबंधीय (स) समशीतोष्ण कटिबंधीय (द) उष्ण कटिबंधीय
20. उच्च दबाव वाली हवाएं, जो केंद्र से बाहर की ओर चलती हैं, कहलाती हैं?
(अ) प्रति चक्रवाती (ब) तूफान (स) दबावपूर्ण हवाएं (द) इनमें से कोई नहीं
21. रॉकी पर्वत श्रेणी के पूर्वी ढालों पर उतरने वाली हवा को संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में कहा जाता है?
(अ) सिरोको (ब) चिनूक (स) खमसिन (द) हरिकेन
22. व्हाट आई रिक्वायर फ्रॉम लाइफ- पुस्तक के लेखक निम्न में से कौन हंै?
(अ) जे.बी.एस. हेल्डन (ब) निरूपम सेन (स) सोनल शाह (द) सोनिया गांधी
23. देश के जल संसाधनों के विकास और विनियमन की नीतियां और कार्यक्रम निम्न में से कौन सा मंत्रालय बनाता है?
(अ) ग्रामीण विकास मंत्रालय (ब) कृषि मंत्रालय (स) पर्यावरण एवं वन मंत्रालय (द) जल संसाधन मंत्रालय
24. निम्नलिखित में किस परिघटना को क्लाइमैटिक माइग्रेशन भी कहते हैं?
(अ) श्वेत क्रांति (ब) हरित क्रांति (स) ग्लोबल वार्मिंग (द) शहरीकरण
25. निम्नलिखित में से किस महानगर के तटीय क्षेत्र को ज्वाला परिधि कहते हैं?
(अ) अंध महासागर (ब) प्रशांत महासागर (स) हिंद महासागर (द) इनमें से कोई नहीं
26. उत्तर प्रदेश में ऑपरेशन ग्रीन किस वर्ष लागू किया गया था?
(अ) 1 जुलाई, 2001 (ब) 2 अक्टूबर, 2001 (स) 1 जुलाई, 2005 (द) 6 जून, 2006
27. संसार के किस देश में संरक्षित भूमि का सर्वोत्तम तंत्र है?
(अ) चीन (ब) कोस्टा रीका (स) भारत (द) स्विट्जरलैंड
सही जवाब- 1.(अ) इनमें परमाणु भार समान, किंतु परमाणु क्रमांक भिन्न होता है, 2.(स) नाभिकीय संलयन और नाभिकीय विखण्डन पर, 3.(ब) नाभिकीय विखण्डन पर, 4.(द) होलोग्राफी, 5.(द) उपरोक्त सभी, 6.(ब) कामरूप, 7.(ब) राजकीय भूमि का सैनिकों के लिए अनुदान, 8.(द) ह्र॥- आयन देता है, 9.(ब) प्रोटॉन ग्रहण करता है, 10.(अ) 10-7, 11.(ब) 7 से कम, 12.(अ) ऊष्माक्षेपी, 13.(द) उद्योग अधिनियम 1951, 14.(द) दादा भाई नौरोजी, 15.(स) 30.5 प्रतिशत, 16.(द) वित्त मंत्रालय, 17.(अ) चालन, 18.(अ) भूमध्यवर्ती क्षेत्रों में, 19.(द) उष्ण कटिबंधीय, 20.(अ) प्रति चक्रवाती, 21.(ब) चिनूक, 22.(अ) जे.बी.एस. हेल्डन, 23.(द) जल संसाधन मंत्रालय, 24.(स) ग्लोबल वार्मिंग, 25.(ब) प्रशांत महासागर, 26.(स) 1 जुलाई, 2005, 27.(द) स्विट्जरलैंड।
हैपेटाइटिस एक विषाणुजनित बीमारी है। हैपेटाइटिस के विषाणु पांच प्रकार के-ए, बी, सी, डी और इ होते हैं। गंभीर हैपेटाइटिस संक्रमण के कारण हर वर्ष 10 लाख लोगों की मौत हो जाती है। अब यह विश्व स्तर पर एक बहुत बड़ी जन स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। इसीलिए हर साल दुनिया में 28 जुलाई को हैपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दुनियाभर में हैपेटाइटिस-बी और हैपेटाइटिस-सी के बारे में जागरूकता फैलाना और इस रोग से बचाव, इसके निदान और इलाज के लिए प्रोत्साहित करना है।
अगर आम बोलचाल की भाषा का जिक्र करें तो हेपेटाइटिस लिवर में होने वाली सूजन का नाम है। चिकित्सीय भाषा में ऐसी सूजन के सामान्य कारणों में हेपेटाइटिस वायरस ए,बी,सी,डी और ई को दोषी माना जाता है, जो यकृत पर हमला कर उसकी कोशिकाओं को खत्म कर देते हैं। हेपेटाइटिस ए और ई वायरस संक्रमित खान-पान से फैलता है। यह अमूमन चार से छह हफ्ते में खत्म हो जाती है। हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी वायरस यकृत (लिवर) पर हमला कर उसे खोखला बना देते हैं और, लिवर सिरोसिस तथा लिवर कैंसर की वजह बनते हैं। कई मायनों में यह बीमारी एचआईवी एड्स से भी ज्यादा खतरनाक है।
दुनिया में सबसे चर्चित जोडिय़ों में प्रिंस चाल्र्स और राजकुमारी डायना की जोड़ी रही है। राजकुमारी डायना अब इस दुनिया में नहीं हैं और प्रिंस चाल्र्स हाल ही में दादा बने हैं। चाल्र्स और डायना के बड़े बेटे प्रिंस विलियम ने केट मिडिलटेन से विवाह किया है और हाल ही में उनके घर एक बच्चे का जन्म हुआ है। डायना और चाल्र्स का एक और बेटा प्रिंस हैरी है।
डायना और प्रिंस ऑफ वेल्स चाल्र्स की शादी 29 जुलाई 1981 को हुई थी। किसी परीकथा की तरह बड़े तामझाम और भारी इंतजाम के साथ 32 साल ब्रिटेन के राजकुमार चाल्र्स और राजकुमारी डायना की शादी हुई थी। उस वक्त कोई 70 करोड़ लोगों ने टीवी पर इस शाही शादी को देखा था। सदी की शादी और परिकथाओं की शादी के नाम से विख्यात हुए जलसे के लिए ब्रिटेन में इस दिन को राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया था। लंदन के सेंट पॉल कैथीड्रल में करीब 3500 लोग इस शादी के गवाह बने जिनमें सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं दूसरे देशों के भी राजपरिवार के लोग शामिल थे। लंदन की सडक़ों पर 20 लाख से ज्यादा लोग शाही जोड़े को देखने के लिए कतार में खड़े थे। हालांकि सारे शुभ शगुन और शाही धूम धाम के साथ हुई शादी भी इन दोनों को लंबे समय तक साथ नहीं रख सकी। 1992 में दोनों अलग हो गए और 1996 में इनका तलाक भी हो गया। उनके दो बेटे हुए विलियम और हैरी। शादी के बाद डायना अपनी सामाजिक भूमिका को लेकर काफी चर्चित रहीं। अगस्त 1997 में एक कार दुर्घटना में राजकुमारी डायना की मौत हो गई थी। हालांकि उनकी मौत के रहस्यों पर अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है। प्रिंस चाल्र्स ने बाद में अपनी दोस्त केमिला पार्कर से शादी कर ली।
विंसेंट फान गॉग की गिनती दुनिया के बेहतरीन चित्रकारों में होती है। वे रंगीन चित्रों, कला में भावना और खूबसूरती के लिए विख्यात थे। उनका 20 वीं सदी की चित्रकला पर बहुत प्रभाव था।
नीदरलैंड्स का ये कलाकार दर्द, बेचैनी और मानसिक बीमारी के कारण 37 साल की उम्र में ही इस दुनिया से चला गया। उनके सिर में गोली से हुए घाव के कारण उनकी मौत हुई। उन्होंने आत्महत्या की या क्या हुआ इस बारे में कोई कुछ साफ नहीं बता सका क्योंकि पुलिस को कोई बंदूक कभी बरामद नहीं हुई। 29 जुलाई 1890 के दिन उनकी मौत हुई। उस समय उनके चित्रों को कोई नहीं जानता था। उनके सबसे मशहूर चित्र उनके आखिरी दो साल में बने हैं। एक दशक में ही उन्होंने 2 हजार 100 पेंटिंग्स बना दी थी। उनमें 860 ऑइल, 13 सौ वॉटर कलर, ड्रॉइंग, स्कैच और प्रिंट थे। उनके कामों में सेल्फ पोट्रेट के अलावा लैंडस्केप, स्टिल लाइफ, पोट्रेट्स शामिल हैं। सूर्यमुखी के फूलों की उनकी तस्वीरें बहुत मशहूर हैं। 1885 में उन्होंने पोटेटो ईटर्न नाम की पेटिंग बनाई जो बाद में बहुत मशहूर हुई।
विश्व व्यापार संगठन (अंग्रेज़ी-वल्र्ड ट्रेड आर्गेनाइजेशन (डब्ल्यू टी ओ) विश्व की सबसे प्रमुख मौद्रिक संस्था है जो विश्व व्यापार के लिए दिशा निर्देशों को जारी करती है और सदस्य देशों को जरुरत के मुताबिक ऋण उपलब्ध कराती है। यह नए व्यापार समझौतों में बदलाव और उन्हें लागू कराने का उत्तरदायी है। भारत भी इसका एक सदस्य देश है।
डब्लयूटीओ को 1995 में स्थापित किया गया था। इसे जनरल एग्रीमेंट ऑन टेरिफ एंड ट्रेड (गैट) के स्थान पर बनाया गया था। गैट की स्थापना 1948 में तब हुई थी जब 23 देशों ने कस्टम टेरिफ कम करने के लिए हस्ताक्षर किए थे। डब्ल्यूटीओ गैट का वृहद स्वरूप है। जहां गैट सिर्फ मर्केडाइज सामानों को नियंत्रित करता था, वहीं डब्ल्यूटीओ सेवा व्यापार जैसे दूरसंचार और बैंकिंग और दूसरे मुद्दों जैसे इंटेलेक्चुअल संपत्ति अधिकार को कवर करता है।
डब्ल्यूटीओ में 153 सदस्य हैं। चीन इसमें 2001 में शामिल हुआ था। डब्ल्यूटीओ की सबसे बड़ी संस्था मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (मिनिस्ट्रयल कॉन्फ्रेंस) है। यह प्रत्येक दो वर्ष में अन्य कार्यो के साथ संस्था के महासचिव और मुख्य प्रबंधकर्ता का चुनाव करती है। साथ ही वह सामान्य परिषद (जनरल काउंसिल) का काम भी देखती है। सामान्य परिषद विभिन्न देशों के राजनयिकों से मिलकर बनती है जो प्रतिदिन के कामों को देखता है। डब्लयूटीओ का मुख्यालय जेनेवा, स्विट्जरलैंड में है।
फालसा का विशाल पेड़ होता है। भारत में यह बहुतायक में मिलता है। इसे ज्यादातर बगीचों में उगाया जाता है। उत्तर भारत में इसकी उत्पत्ति अधिक होती है। इसका फल पीपल के फल के बराबर होता है। इसे फालसा कहते हैं। गर्मी के दिनों में इसका शरबत बनाकर पीते हैं।
विभिन्न भाषाओं में नाम- हिन्दी- फालसा, अंग्रेजी- एशियाटिक ग्रेबिया, संस्कृत- पुरुषक,गुजराती-फालसा, मराठी- फालसा, अरबी-फालसा, बंगाली-फालसा, कर्नाटकी- बेट्टहा, लैटिन- ग्रेबियाएशियाटिका।
यह स्वाद में खट्टा, फीका, शरीर में गर्मी लाने वाला और लघु होता और यह शरीर में वायु का नाश करता है। कच्चा फालसा आकार में छोटा, वातनाशक होता है। पका फालसा मीठा, स्वादिष्ट, शीतल, रुचिकर, धातुवर्धक, खट्टा होता है। वात, पित्त, रक्तदोष, प्यास, जलन, टीबी, पित्त ज्वर को नष्ट करने वाला होता है।
यूरोपियन संघ (यूरोपियन यूनियन) मुख्यत: यूरोप में स्थित 27 देशों का एक राजनैतिक और आर्थिक मंच है जिनमें आपस में प्रशासकीय साझेदारी होती है जो संघ के कई या सभी राष्ट्रों पर लागू होती है। इसका अभ्युदय 1957 में रोम की संधि द्वारा यूरोपीय आर्थिक परिषद के माध्यम से छह यूरोपीय देशों की आर्थिक भागीदारी से हुआ था। तब से इसमें सदस्य देशों की संख्या में लगातार बढ़ रही है और इसकी नीतियों में बहुत से परिवर्तन भी शामिल किए गए हैं। 1993 में मास्ट्रिक संधि द्वारा इसके आधुनिक वैधानिक स्वरूप की नींव रखी गयी। दिसंबर 2007 में लिस्बन समझौता जिसके द्वारा इसमें और व्यापक सुधारों की प्रक्रिया 1 जनवरी 2008 से शुरु की गई है।
यूरोपीय संघ सदस्य राष्ट्रोंं को एकल बाजार के रूप में मान्यता देता है एवं इसके कानून सभी सदस्य राष्ट्रों पर लागू होता है जो सदस्य राष्ट्र के नागरिकों की चार तरह की स्वतंत्रताएं सुनिश्चित करता है- लोगो, सामान, सेवाएं एवं पूंजी का स्वतंत्र आदान-प्रदान। संघ सभी सदस्य राष्ट्रों के लिए एक तरह की व्यापार, मतस्य, क्षेत्रीय विकास की नीति पर अमल करता है । वर्ष 1999 में यूरोपीय संघ ने साझी मुद्रा यूरो की शुरुआत की जिसे पंद्रह सदस्य देशों ने अपनाया। संघ ने साझी विदेश, सुरक्षा, न्याय नीति की भी घोषणा की। सदस्य राष्ट्रोंं के बीच श्लेगन संधि के तहत पासपोर्ट नियंत्रण भी समाप्त कर दिया गया।
यूरोपीय संघ समूह आठ संयुक्त राष्ट्रसंघ एवं विश्व व्यापार संगठन में अपने सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व करता है। यूरोपीय संघ के 21 देश नाटो के भी सदस्य हैं। यूरोपीय संघ के महत्वपूर्ण संस्थानों में यूरोपियन कमीशन, यूरोपीय संसद, यूरोपीय संघ परिषद, यूरोपीय न्यायालय एवं यूरोपियन सेंट्रल बैंक इत्यादि शामिल हैं। यूरोपीय संघ के नागरिक हर पांच वर्ष में अपनी संसदीय व्यवस्था के सदस्यों को चुनती है।
यूरोपीय संघ को वर्ष 2012 में यूरोप में शांति और सुलह, लोकतंत्र और मानव अधिकारों की उन्नति में अपने योगदान के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1. साबुन के बुलबुले के चमकीले रंग निम्नलिखित में से किसके कारण होते हैं?
(अ) व्यतिकरण (ब) प्रकीर्णन (स) विक्षेपण (द) विवर्तन
2.पानी से भरे तालाब की गहराई किस कारण कम दिखाई देती है?
(अ) परावर्तन (ब) अपवर्तन (स) विवर्तन (द) व्यतिकरण
3. निम्नलिखित में से किसमें उच्चतम ऊर्जा होती है?
(अ) नीला प्रकाश (ब) हरा प्रकाश (स) लाल प्रकाश (द) पीला प्रकाश
4. निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?
(अ) चुंबक के समान धु्रवों के बीच प्रतिकर्षण होता है (ब) चुंबक के विपरीत धु्रवों के बीच आकर्षण होता है (स) एक विलग धु्रव का कोई अस्तित्व नहीं होता है (द) किसी चुंबक को बीच से तोड़ देने से इसके दोनों धु्रव अलग अलग हो जाते हैं
5. तबकात-इ-नासिरी नामक ऐतिहासिक किताब के लेखक कौन हैं?
(अ) मिनहास-उस-सिराज (ब) जियाउद्दीन बरनी (स) अमीर खुसरो (द) मेहंदी हुसैन
6. अकबर ने समय का सबसे बड़ा सोने का सिक्का क्या कहलाता था?
(अ) इलाही (ब) जलाली (स) दाम (द) शंसब
7. निम्नलिखित में से कौन वहाबी आंदोलन का नेता था?
(अ) मुहम्मद अली (ब) अजमल खां (स) सैयद अहमद (द) एस.ए. अंसारी
8. एकदिवसीय अंतर्राष्टï्रीय क्रिकेट मैच में पॉवर प्ले कौन साइड होता है?
(अ) केवल बैटिंग साइड (ब) केवल बॉलिंग साइड (स) बैटिंग एवं बॉलिंग दोनों साइड (द) अम्पायर की इच्छानुसार
9. अंतर्राष्टï्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष का चुनाव कितने वर्षों के लिए होता है?
(अ) चार वर्ष (ब) पांच वर्ष (स) आठ वर्ष (द) दस वर्ष
10. क्रिकेट खेल में स्टम्प्स की चौड़ाई कितनी होती है?
(अ) आठ इंच (ब) दस इंच (स) पांच इंच (द) नौ इंच
11. जिस अक्षांश पर वार्षिक तापांतर न्यूनतम होता है, वह है?
(अ) भूमध्य रेखा (ब) कर्क रेखा (स) मकर रेखा (द) उत्तरी ध्रव वृत्त
12. आल्पस पर्वत के उत्तरी भाग में बहने वाली उष्ण शुष्क स्थानीय हवाओं को कहते हैं?
(अ) चिनूक (ब) फॉन (स) खमसिन (द) सिरोको
13. केरल के तट को क्या कहते हैं?
(अ) कोंकण तट (ब) मालाबार तट (स) कोरोमंडल तट (द) केनारा तट
14. नागार्जुनसागर बांध का निर्माण किस नदी पर हुआ है?
(अ) कृष्णा (ब) चंबल (स) कोसी (द) सतलुज
15. आंध्रप्रदेश का अनंतपुर जिला किस खनिज के उत्पादन के लिए प्रसिद्घ है?
(अ) तांबा (ब) जस्ता (स) अभ्रक (द) स्वर्ण
16. सडक़ों पर काम करने निकला कलईवाला बर्तनों को चमकदार रूप देने हेतु एक चमकदार चांदी समान तत्व का प्रयोग रगडऩे हेतु करता है, यह तत्व किसका बना हुआ होता है?
(अ) जस्ता (ब) टिन (स) सीसा (द) एल्यूमीनियम
17. निम्नलिखित में से कौन सा आरडीएक्स का दूसरा नाम है?
(अ) सियानोहाइड्रिन (ब) डेक्सट्रेन (स) साइक्लोनाइट (द) साइक्लोहेक्सेन
18. एकात्मक शासन का प्रधान दोष यह है कि यह निरुत्साहित करती है?
(अ) स्थानीय पहल को (ब) कार्यक्षमता को (स) राष्टï्रीय एकता को (द) विधि की एकरूपता को
19. निम्नलिखित में से कहां एकात्मक शासन व्यवस्था पाई जाती है?
(अ) स्विटजरलैंड में (ब) संयुक्त राज्य अमेरिका में (स) (स) ब्रिटेन में (द) भारत में
20. भारत में सांप्रदायिक प्रतिनिधित्व प्रथम बार स्वीकार किया गया था?
(अ)1861 के भारतीय काउंसिल अधिनियम द्वारा (ब) 1862 के भारतीय काउंसिल अधिनियम द्वारा (स) 1909 के भारतीय काउंसिल अधिनियम द्वारा (द) 1919 के भारतीय शासन अधिनियम द्वारा
21. उत्तरी अमेरिका की जलवायु शीतकाल में निम्र में से किससे प्रभावित होती है?
(अ) गर्म गल्फ स्ट्रीम द्वारा (ब) ठंडी लैब्रोडोर जलधारा द्वारा (स) ठंडी धु्रवीय वायुराशियों द्वारा (द) उष्णकटिबंधीय वायुराशियों द्वारा
22. प्राकृतिक प्रदेशों में से कौन सा एक विश्व के ब्रेड बास्केट के रूप में जाना जाता है?
(अ) स्टेपी प्रदेश (ब) भूमध्यसागरीय प्रदेश (स) मानसून प्रदेश (द) भूमध्यसागरीय प्रदेश
23. समुद्र के द्वारा जनित जलवायविक समरूपता से उत्पन्न प्राकृतिक प्रदेश है?
(अ) आर्द्र उपोष्णकटिबंध (ब) सागरीय पश्चिमी तट (स) मानसूनी उष्णकटिबंध (द) लघुग्रीष्म वाला आद्र्र महाद्वीपीय
24. संस्कृत के प्रथम विश्वविद्यालय पीठ की स्थापना सर्वप्रथम कहां हुई थी?
(अ) इंग्लैंड में (ब) फ्रांस में (स) जर्मनी में (द) रूस में
25. आटोमोबाइल द्वारा निष्कासित मुख्य नुकसानदेह गैस, जिससे वायु प्रदूषण होता है। निम्नलिखित में से वह कौन सी है?
(अ) कार्बन मोनोऑक्साइड (ब) मिथेन (स) कार्बन डाइऑक्साइड (द) ओजान गैस
26. बारूद निम्नलिखित में से किसका मिश्रण होता है?
(अ)बालू और टीएनटी का (ब) टीएनटी और चारकोल का (स) नाइटर, सल्फर और चारकोल का (द) सल्फर, बालू और चारकोल का
27. हीरे का एक कैरेट कितने मिलिग्राम का होता है?
(अ) 100 मिलीग्राम (ब) 150 मिलीग्राम (स) 200 मिलीग्राम (द) 250 मिलीग्राम
सही जवाब- 1.(अ) व्यतिकरण, 2.(ब) अपवर्तन, 3.(अ) नीला प्रकाश, 4.(द) किसी चुंबक को बीच से तोड़ देने से इसके दोनों धु्रव अलग अलग हो जाते हैं, 5.(अ) मिनहास-उस-सिराज, 6.(अ) इलाही, 7.(स) सैयद अहमद, 8.(अ) केवल बैटिंग साइड, 9.(स) आठ वर्ष, 10.(द) नौ इंच,11.(अ)भूमध्य रेखा,12. (ब) फॉन, 13.(ब) मालाबार तट, 14.(अ) कृष्णा, 15.(द) स्वर्ण, 16.(द) एल्यूमीनियम, 17.(स) साइक्लोनाइट, 18.(अ) स्थानीय पहल को, 19.(स) ब्रिटेन में, 20.(स) 1909 के भारतीय काउंसिल अधिनियम द्वारा, 21.(द) उष्णकटिबंधीय वायुराशियों द्वारा, 22.(अ) स्टेपी प्रदेश, 23.(अ) आर्द्र उपोष्णकटिबंध, 24.(स) जर्मनी में, 25.(अ) कार्बन मोनोऑक्साइड, 26.(स) नाइटर, सल्फर और चारकोल का, 27.(स) 200 मिलीग्राम।
मनसा एक सर्प देवी है, मुख्य रूप से बंगाल और भारत के अन्य पूर्वोत्तर हिस्सों में, मुख्यत: सांप के काटने के उपचार, रोकथाम और उर्वरता एवं आम समृद्घि के लिए पूजी जाती हैं। मनसा देवी का उल्लेख पुराणों में है। मनसा शब्द का प्रचलित अर्थ इच्छा है। कहा जाता है कि मां मनसा सच्चे मन वाले हर श्रद्धालु की इच्छा को पूरा करती हैं।
मान्यता है कि मनसा देवी का जन्म संत कश्यप के मस्तिष्क से हुआ है। उन्हें नाग राजा वासुकी की पत्नी भी माना जाता है। कहा जाता है कि मनसा ने भगवान शंकर की कठोर तपस्या करके वेदों का अध्ययन किया और कृष्ण मंत्र प्राप्त किया, जो कल्पतरु मंत्र कहलाता है। इसके बाद देवी ने कई युगों तक पुष्कर में तप किया। भगवान कृष्ण ने दर्शन देकर वरदान दिया कि तीनों लोकों में तुम्हारी पूजा होगी।
बच्चों की रक्षक के रूप में इनकी पहचान षष्टिï देवी (छठी, बच्चे के जन्म के बाद छठे दिन पूजित) के साथ की जाती है। इस देवी की पुरातनता अटकल का विषय है। उनकी लोकोक्ति बांग्ला ग्रंथ मनसा मंगल (16वीं-17वीं सदी) में मिलती है, जो संभवत: पहले की मौखिक परंपरा पर आधारित है। गांवों में विभिन्न मनोरंजन-कार्यक्रमों में भी उनकी स्तुति की जाती है। मनसा का व्यक्तित्व विशिष्टï है और बंगाल और आसपास के इलाकों में उनका मिथक लोकप्रिय है, लेकिन दक्षिण एशिया की अन्य जगहों में शायद ही कहीं जानी जाती है।
मनसा देवी का मंदिर हरिद्वार में हरकी पैड़ी के पास गंगा किनारे पहाड़ी पर स्थित है। हरिद्वार के चंडी देवी और माया देवी के साथ मनसा देवी को भी सिद्ध पीठों में प्रमुख माना जाता है।
28 जुलाई 1976 की सुबह का उजाला फैलने में बस कुछ ही देर बाकी थे कि चीन में धरती हिली और ढाई लाख लोग इस प्राकृतिक आपदा का शिकार होकर सदा के लिए मौत के मुंह में चले गए। ग्रेट तांगशान का यह भूकंप जान गंवाने वालों की तादाद के हिसाब से 20वीं सदी का सबसे बड़ा भूंकप है।
हेबेई में तांगशान के निकट केंद्र वाले भूकंप में मरने वालों की तादाद तो पहले छह लाख बताई गई थी हालांकि बाद में इसे दुरूस्त किया गया। मरने वालों के अलावा करीब 1 लाख 60 हजार लोग घायल हुए थे। इन आंकड़ों पर अब भी सवाल उठते हैं। 8.2 की तीव्रता वाले भूकंप ने महज कुछ सेकेंड में ही विनाश की इबारत लिख दी। भूकंप की तीव्रता पर भी थोड़ा विवाद है क्योंकि कई जगहों पर इसे 7.2 और 7.1 भी बताया गया है। भूकंप जिस वक्त आया था तब देश की राजनीति में भी भारी उथल पुथल मची थी। चीन की परंपरा में प्राकृतिक आपदावों को राजवंश बड़े बदलावा की पूर्व सूचना माना जाता है।
टावर ब्रिज लंदन स्थित एक प्रसिद्ध बैस्क्यूल सेतु है। यह थेम्स या टेम्स नदी पर बना हुआ है। इसका निर्माण वर्ष 1894 में पूर्ण हुआ था और इसकी हाईड्रॉलिक मशीन इसको अभी तक खोलती है, हालांकि अब इसका आधुनिक रूप प्रयोग में आता है। इसमें दोनों मीनारों के बीच का मध्य स्पैन 200 फ़ीट (61 मी.) का है और दो बैस्क्यूल्स में बराबर बंट कर खुलता है और 83ए अंश पर खुलता है, जिससे नदी में जहाज पार हो पाते हैं। ऊपर के पैदल पथ पर सेतु के इतिहास पर प्रदर्शनी लगी है।
बाल्टिक राज्य (जिसे बाल्टिक्स, बाल्टिक देश या बाल्टिक प्रदेश भी कहा जाता है) उन बाल्टिक क्षेत्रों को कहते हैं, जिन्हें रूसई साम्राज्य से प्रथम विश्व युद्ध के समय स्वतंत्रता मिली थी। इनमें मुख्यत: एस्तोनिया, लात्विया तथा लिथुआनिया आते हैं, तथा मूल रूप से स्वतंत्रता पाने के बाद 1920 से फिऩलैंड भी इनमें ही गिना जाता है।
बाल्टिक राज्यों की भाषाओं में इन्हें निम्न भी कहा जाता है-
एस्तोनियन -बाल्टी रियाइजिड,
लात्वियाई - बाल्टिजास वॉल्स्टिस, तथा
लिथुआनियाई - बाल्टिजोस वॉल्स्टाइब्स
एस्टोनियाई एस्टोनिया की आधिकारिक भाषा है, जो एस्तोनिया में रहने वाले 11 लाख लोगों के अलावा दुनिया के दूसरे हिस्सों में रहने वाले प्रवासी समूहों द्वारा बोली जाती है। यह एक यूरालिक भाषा है और फिनिश भाषा की निकट से जुड़ी हुई है।
वहीं लात्वियाई भाषा , लात्विया की आधिकारिक भाषा है। इस भाषा के प्रथम बोलने वालो की संख्या 14 लाख है। इसके अतिरिक्त करीब डेढ़ लाख लोग अन्य देशों में इस भाषा को बोलते हैं। लातवियाई भाषा को बोलने वाले अदेशीय लोगों की संख्या अपेक्षाकृत रूप से अधिक है जो एक छोटी भाषा के लिए बहुत है। लातविया की भाषा नीति के कारण यहां की 8 लाख की जातीय-अल्पसंख्यक जनसंख्या में से 60 प्रतिशत इस भाषा को बोलते हैं। लातवियाई भाषा का उपयोग लातविया के सामाजिक जीवन में बढ़ रहा है। लातवियाई एक बाल्टिक भाषा है और यह लिथुआनियाई से सर्वाधिक मिलती-जुलती है, लेकिन दोनों परस्पर-सुबोध नहीं हैं। सोवियत संघ का भाग रहने और बड़ी संख्या में रूसी मूल के लोगों की संख्या के कारण रूसी भाषा भी बहुत लोगों द्वारा बोली जाती है और वृद्ध पीढ़ी के अधिसंख्य लोग रूसी समझ सकते हैं।
लिथुआनियाई भाषा - लिथुआनिया में बोली जाने वाली इस देश की सबसे प्रमुख भाषा है। यह इस देश की आधिकारिक भाषा भी है और इसे यूरोपीय संघ में भी आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता प्राप्त है। लिथुआनिया में इस भाषा को बोलने वालों की संख्या 29 लाख है और अन्य देशों में लगभग 3 लाख लोग इस भाषा को बोलते हैं। लिथुआनियाई एक बाल्टिक भाषा है, जिसका लातवियाई भाषा से निकट का सम्बन्ध है हालांकि ये भाषाएं परस्पर सुबोध नहीं हैं। लिथुआनियाई भाषा लातिन लिपि में लिखी जाती है। हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की जीवित भाषाओं में से लिथुआनियाई भाषा सर्वाधिक अपरिवर्तनित है, जिसने आद्य-हिन्द-यूरोपीय भाषा परिवार की विशिष्टओं को प्रतिधारित (बनाए) रखा है।
जामनगर गुजरात राज्य, पश्चिमी भारत, कच्छ की खाड़ी के दक्षिण में स्थित है। जामनगर में आधुनिकता व प्राचीनता का समावेश देखा जा सकता है।
जामनगर का निर्माण जामसाहेब ने 1540 में करवाया था। अब यह गुजरात के जामनगर जि़ले का प्रशासनिक मुख्यालय है। जामनगर शहर सडक़, रेल और वायुमार्ग से जुड़ा हुआ है। सीमेंट, मिट्टी के बर्तन, वस्त्र और नमक यहाँ के प्रमुख औद्योगिक उत्पाद हैं। यह शहर बांधनी कला, जरी की कढ़ाई और धातुकर्म के लिए प्रसिद्ध है।
यहां के शैक्षणिक संस्थानों में दोषी कालीदास आर्ट ऐंड साइंस कॉलेज, गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज, एम. पी. शाह मेडिकल कॉलेज, एम. पी. कॉमर्स कॉलेज और वी. एम. मेहता कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स ऐंड आर्ट्स शामिल हैं। यहाँ गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय भी स्थित है। जामनगर में देश का एकमात्र आयुर्वेदिक महाविद्यालय अपनी टाई एण्ड डाई (बन्धानी) कला के लिए भी प्रसिद्ध है।
पर्यटन की दृष्टि से जामनगर में लकोटा संग्रहालय, डॉ. अम्बेडकर उद्यान, काली मंदिर, जैन मंदिर, माणिक भाई मुक्ति धाम, शाही महल, प्रताप विलास आदि दर्शनीय हैं। जामनगर के बीचोंबीच एक सुंदर झील है, साथ ही दो भव्य प्राचीन इमारतें कोठा बैस्टिऑन और लखौटा स्थित हैं, जहाँ सिर्फ पत्थर के पुल द्वारा ही पहुँचा जा सकता है। कई ऐतिहासिक मंदिरों और महलों के साथ-साथ शहर में आधुनिक कारख़ाने, अस्तपताल और आवासीय क्षेत्र भी हैं। जामनगर में ही देश का प्रथम व विश्व का द्वितीय सोलर चिकित्सालय सोलेरियम है। महाराज रणजीतसिंह द्वारा स्थापित इस अस्पताल में सूर्य की किरणों के द्वारा उपचार किया जाता है।
भारतीय लेखकों की चर्चित कहानियां
लेखक कहानी
माधवराव सप्रे एक टोकरी भर मिट्टी
मार्कंडेय हंसा जाई अकेला
मृदुला गर्ग बेनाम रिश्ता
मोहन राकेश आर्द्रा
यशपाल चित्र का शीर्षक
रांगेय राघव गदल
रघुवीर सहाय सेब
रवींद्र कालिया चाल
राजी सेठ तुम भी
शेखर जोशी कोसी का घटवार
सआदल हसन मंटो टोबाटेक सिंह
सूर्यकांत त्रिपाठी निराला लिली
सूर्यबाला आखिरवीं विदा
1. विद्युत उपकरण में अर्थ का उपयोग होता है?
(अ) खर्च को कम करने के लिए (ब)क्योंकि उपकरण 3-फेज में काम करते हैं (स) सुरक्षा के लिए (द) फ्यूज के रूप में
2. गर्मियों में ताप 46अंश सेंटीग्रेट हो जाने पर भी ऊंट किस प्रकार गर्मी से राहत महसूस करता है?
(अ) रेगिस्तानी पौधों की छाया में बैठकर (ब) अपने शरीर के ताप को 42अंश सेंटीग्रेट तक बढ़ाकर (स) अपने शरीर में पानी का संचय करके (द) इनमें में से कोई नहीं
3. बांध के नीचे की दीवार मोटी बनाई जाती है, क्योंकि?
(अ) गहराई बढऩे के साथ द्रव का दाब बढ़ता है (ब)गहराई बढऩे के साथ द्रव का दाब घटता है (स) गहराई बढऩे के साथ द्रव का घनत्व बढ़ता है (द) गहराई बढऩे के साथ द्रव का घनत्व घटता है
4. निम्नलिखित में से किसमें गतिज ऊर्जा नहीं है?
(अ) चली हुई गोली (ब) बहता हुआ पानी (स) चलता हथौड़ा (द) खींचा हुआ धनुष
5. भारहीनता की अवस्था में एक मोमबत्ती की ज्वाला का आकार हो जाएगा?
(अ) अधिक लंबा (ब) अधिक छोटा (स)गोलाकार (द) पहले जैसा ही रहेगा
6. एक टेबल पंखे को बंद कमरे में चलाने पर कमरे की हवा?
(अ) गरम हो जाएगी (ब)ठंडी हो जाएगी (स) कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा (द) इनमें से कोई नहीं
7. एक युवा पुरुष की आवाज की तुलना में छोटे बच्चे की आवाज़ अधिक प्रिय क्यों लगती है?
(अ) बच्चे की आवाज का तारत्व पुरुष की आवाज के तारत्व की तुलना में कम होता है (ब) बच्चे की आवाज का तारत्व पुरुष की आवाज के तारत्व की तुलना में अधिक होता है (स)बच्चे में ताकत होती है (द) इनमें से कोई नहीं
8. किसी तारे के रंग से क्या पता चलता है?
(अ) उसका भार (ब) उसका आकार (स) उसका ताप (द) उसकी दूरी
9. एक आदर्श वोल्ट मीटर का प्रतिरोध कितना होता है?
(अ) शून्य (ब)एक (स) एक से कम (द)अनंत
10. बर्फ पर दाब बढ़ाने से उसका गलनांक?
(अ) घट जाएगा (ब) बढ़ जाएगा (स) अपरिवर्तित रहेगा (द) शून्य हो जाएगा
11. पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत के लिए सर्वप्रथम सियाल शब्द का प्रयोग किसने किया?
(अ)होम्स (ब) जेफरीज (स)स्वेस (द) डेली
12. लोएस पठार कहां स्थित है?
(अ) मलाया में (ब) थाईलैंड में (स) कोरिया में (द) चीन में
13. कनाडा का राष्ट्रीय खेल क्या है?
(अ)आइस हॉकी (ब) रग्बी फुटबॉल (स) बेसबॉल (द) वालीबॉल
14. वालीबॉल की प्रत्येक टीम में खिलाडिय़ों की संख्या कितनी होती है?
(अ) 6 (ब) 7 (स) 8 (द) 9
15. निम्नलिखित में से किस खेल की प्रत्येक पक्ष की टीम में 11 खिलाड़ी नहीं होते हैं?
(अ)क्रिकेट (ब) खो-खो (स) हॉकी (द) फुटबॉल
16. निम्नलिखित में से किस खेल का उदय भारत में नहीं हुआ माना जाता है?
(अ) शतरंज (ब) पोलो (स) कबड्डी (द) बिलियर्ड्स
17. कनफेडरेशन कप किस खेल से संबंधित है?
(अ) क्रिकेट (ब) हॉकी (स) फुटबॉल (द) रग्बी
18. वेतन की गणना, लेन-देन का हिसाब, वस्तुओं का स्टॉक रखना, बिक्री का हिसाब लगाना आदि कामों के लिए लिखे गए प्रोग्रामों कहलाते हैं?
(अ)सिस्टम सॉफ्टवेयर (ब)एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर (स)कम्पाइलर (द) इनमें से कोई नहीं
19. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(अ)टर्मिनल मुख्य रूप से वीडियो टर्मिनल एवं वर्कस्टेशन का समावेश होता है (ब)इनपुट एवं आउटपुट उपकरण नेटवर्क में डेटा भेजने एवं प्राप्त करने का कार्य करते हैं (स) उपरोक्त दोनों (द) इनमें से कोई नहीं
20. निम्नलिखित में से कौन-सा कंप्यूटर का सहायक उपकरण है?
(अ) प्रिंटर (ब)मोडम (स) स्पीकर (द) उपरोक्त सभी
21. केंद्रीय प्रसंस्करण इकाई है?
(अ)नियंत्रण इकाई (ब) गणित/तर्क इकाई (अर्थमेटिक लॉजिक यूनिट) (स)रजिस्टर (द) उपरोक्त सभी
22. यह डिवाइस वह डिवाइस है, जो किसी कंप्यूटर पर जानकारी प्रस्तुत करने में सक्षम होती है?
(अ) इनपुट (ब)आउटपुट (स) इनपुट/आउटपुट (द)इनमें से कोई नहीं
23. किस दिन को विश्व दूरसंचार दिवस के रूप में मनाया जाता है?
(अ) 1 मई (ब) 15 मई (स) 17 मई (द) 27 मई
24. चेकमेट का संबंध किस खेल से है?
(अ) क्रिकेट (ब) फुटबाल (स) शतरंज से (द) बैडमिंटन
25. पुलेला गोपीचंद किस खेल के प्रसिद्घ खिलाड़ी हैं?
(अ) बैडमिंटन के (ब) हॉकी (स) पोलो (द) फुटबाल
26. क्रेटर तथा काल्डेरा स्थलाकृतियों निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(अ) उल्कापात (ब) ज्वालामुखी क्रिया (स) पवन क्रिया (द) हिमानी क्रिया
27. प्रति 800 लाख रक्त कणिकाओं (रेड ब्लड सेल्स) पर कितनी श्वेत रक्त कणिकाएं (व्हाइट ब्लड सेल्स) होती हंै?
(अ) पच्चीस हजार (ब) पचास (स) एक (द) पांच
28. भारत ने किस देश के साथ जुलाई 2015 में द्विपक्षीय सहयोग पर संयुक्त वक्तव्य जारी किया है?
(अ) नेपाल (ब) म्यांमार (स) पाकिस्तान (द) श्रीलंका
सही जवाब- 1.(स) सुरक्षा के लिए, 2.(ब) अपने शरीर के ताप को 42अंश सेंटीग्रेट तक बढ़ाकर, 3.(अ) गहराई बढऩे के साथ द्रव का दाब बढ़ता है, 4.(द) खींचा हुआ धनुष, 5.(द) पहले जैसा ही रहेगा, 6.(अ) गरम हो जाएगी, 7.(ब) बच्चे की आवाज का तारत्व पुरुष की आवाज के तारत्व की तुलना में अधिक होता है, 8.(स) उसका ताप, 9.(द)अनंत, 10.(अ)घट जाएगा, 11.(स)स्वेस, 12.(द) चीन में, 13.(अ)आइस हॉकी, 14.(अ) 6, 15.(ब) खो-खो, 16.(द) बिलियर्ड्स, 17.(स) फुटबॉल, 18.(ब)एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर, 19.(स) उपरोक्त दोनों, 20.(द) उपरोक्त सभी, 21.(द) उपरोक्त सभी, 22.(ब)आउटपुट, 23.(स) 17 मई, 24.(स) शतरंज से, 25.(अ) बैडमिंटन के, 26.(ब) ज्वालामुखी क्रिया, 27.(स) एक, 28. (ब) म्यांमार।
दुनिया की पहली मलेरिया वैक्सीन मोस्क्यूरिक्स विकसित कर ली गई है। इसका विकास जो कोहेन (जीएसके वैज्ञानिक) के नेतृत्व में शोधकर्ताओं के एक दल ने किया। इस वैक्सीन को यूरोपीय दवा एजेंसी ने स्वीकृति भी दे दी है।
वैक्सीन का विकास कार्य वर्ष 1987 से चल रहा था तथा इसे बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन से भी वित्तीय सहायता मिली थी। वैक्सीन को वर्ष 2011 तथा 2012 में असंतोषजनक परिणाम हासिल होने के बावजूद अनुमोदित किया गया। शोध के परिणामों के अनुसार इसने 6-12 सप्ताह के बच्चों में 27 प्रतिशत तथा 5-17 माह के बच्चों में 46 प्रतिशत मलेरिया एपिसोड कम किए।
इस वैक्सीन को अफ्रीका में 6 वर्ष से 17 महीने के बच्चों के लिए लाइसेंस प्रदान किया गया था। अफ्रीका में मच्छर जनित बीमारियां विश्व के अन्य क्षेत्रों की तुलना में सबसे अधिक पाई जाती हैं। यह वैक्सीन ब्रिटिश दवा निर्माता ग्लेक्सो स्मिथ क्लाइन (जीएसके) द्वारा पाथ मलेरिया वैक्सीन ईकाई के साथ मिलकर तैयार की गयी है। यह परजीवी जनित बीमारियों को नियंत्रित किये जाने के लिए मनुष्यों पर प्रयोग की जाने वाली पहली दवा होगी जिससे प्रत्येक वर्ष लाखों लोगों की जान बचाई जा सकेगी।
वर्ष 2013 में मलेरिया के कारण 58 हजार 400 लोगों की मृत्यु हुई जिनमें अधिकतर उप-सहारा अफ्रीका से थे जबकि मरने वाले लोगों में 80 प्रतिशत पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे थे।
गंजनी एक प्रकार का औषधीय पौधा है। कई भाषाओं में इसके विभिन्न नाम हैं। हिन्दी- गंजनी, सुगन्धवाला, संस्कृत-- गुच्छ, कुतृण, मराठी- सुगन्ध गवत, गंधेबेल, उशाधन , बंगला- कामाखेर, अंग्रेजी, सिट्रोनेला, लैटिन- एण्ड्रोपोगन, नाड््रस । गंजनी सांस को ठीक करने वाला, वात को नष्ट करने वाला और उत्तेजक होता है। यह अफारा (पेट का फूलना)और आंतों का दर्द को ठीक करने वाला, पेशाल की मात्रा को बढ़ाने वाला और मोटापा को कम करने वाला और प्यास को दूर करने वाला होता है।
गंजनी (सिट्रोनेला) का तेल गंजनी घास से निचोड़ा एक सुगंधित तेल है। यह तेल काफी आसानी से मच्छर के काटने से बचाता है। इतना, कि कई लोग इसके प्रयोग का सहारा लेते हैं बजाय कि रासायनिक एजेंटों का। केवल इतना करने की ज़रूरत है कि एक मोमबत्ती में इसके एक्सट्रैक्ट को डालें या एक वेपराइजऱ में और आप मच्छरमुक्त रहेंगे।
27 जुलाई 1921 के दिन टोरंटो यूनिवर्सिटी के दो वैज्ञानिकों फ्रेडरिक बैंटिंग और चाल्र्स बेस्ट ने इंसुलिन नाम के हार्मोन को अलग करने में सफलता पाई थी। बस यहीं से डायबिटीज के रोगियों को इंसुलिन का इंक्जेक्शन देने का रास्ता साफ हो गया। यह 21वीं सदी की सबसे जीवनदायी खोजों में से एक है।
माना जाता है कि इंसान मधुमेह की बीमारी से 3 हजार साल से भी ज्यादा पहले से परेशान है। कई देशों के खोजकर्ताओं को यह तो पता चल गया कि डायबिटीज कहीं न कहीं पाचन से जुड़ी बीमारी है। उन्हें लगता था कि अग्न्याशय में कुछ गड़बड़ी होती है। अग्न्याशय लीवर के ऊपर का एक छोटा सा अंग है। पुराने समय में डायबिटीज का शक होने पर रोगी को कम कार्बोहाइड्रेट और कम शुगर वाला खाना दिया जाता था। इसके बदले खुराक में प्रोटीन और फैट बढ़ा दिया जाता, लेकिन इससे भी बहुत फायदा नहीं मिला। उस वक्त आम तौर पर रोगियों की जल्द मौत हो जाती।
इस गंभीर बीमारी से लडऩे का तरीका आखिरकार 1921 की गर्मियों में दो कनाडाई रिसर्चरों ने खोज ही निकाला। उन्होंने कुत्तों पर डायबिटीज बीमारी पनपाई और फिर उन्हें इंसुलिन के इंक्जेशन दिए। धीरे-धीरे कुत्ते बीमारी से बाहर आ गए। 14 नंवबर 1921 को इस खोज को सार्वजनिक किया गया। दो महीने बाद बैंटिंग ने यूनिवर्सिटी के ही दूसरे वैज्ञानिक जेजेआर मैक्लॉयड के साथ इंसुलिन का इंसान पर सफल परीक्षण किया। डायबिटीज से पीडि़त एक 14 साल का बच्चा चमत्कारिक ढंग से ठीक हो गया। इसके बाद टोरंटो यूनिवर्सिटी ने दवा कंपनियों को इंसुलिन बनाने का लाइसेंस दिया। यूनिवर्सिटी ने दरियादिली दिखाते हुए लाइसेंस के लिए कोई रॉयल्टी नहीं मांगी। उसे मुफ्त में दे दिया गया।
यह खोज आज लाखों लोगों के शरीर में जान फूंक रही हैं। इस महान खोज के लिए बैंटिग और मैक्लॉयड को मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार भी दिया गया।
वर्ष 2020 में टोक्यो में पैरालम्पिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रतीक चिन्ह जारी कर दिया गया है। जापानी कलाकार केनजीरो सातो द्वारा तैयार प्रतीक चिन्ह टोक्यो के अंग्रेजी नाम के पहले शब्द टी पर आधारित है। टोक्यो को 7 सितम्बर 2013 को ओलम्पिक की मेजबानी प्राप्त हुई थी।
ओलंपिक प्रतीक चिन्ह में टी के दोनों किनारों को सिल्वर तथा गोल्डन रंग दिया गया है तथा एक ओर लाल गोलाकार चिन्ह अंकित किया गया है।