सरगुजा

2 अगस्त से प्रारंभ होंगे विद्यालय
30-Jul-2021 7:47 PM
  2 अगस्त से प्रारंभ होंगे विद्यालय

अम्बिकापुर, 30 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2 अगस्त 2021 से कक्षा 10वीं एवं 12वीं की ऑफलाईन कक्षाएं प्रारंभ हो रही है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने जिले में संचालित विद्यालयों में निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विद्यालयों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

कलेक्टर ने निर्देश किया है कि समस्त नोडल अधिकारी उन्हें आबंटित स्कूलों में विद्यालय प्रारंभ होने के साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करें तथा समस्त विद्यालयों में सेनिटाईजेशन का कार्य कराये। यदि किसी विद्यार्थी या शिक्षक को सर्दी, खांसी या बुखार हो तो उन्हें विद्यालय में न आने दिया जाए। विद्यालय में आने वाले छात्र एवं शिक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों को अनिवार्यत: मास्क लगवाएं साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करावाएं। विद्यालयों में विद्यालयों में दर्ज संख्या के आधार पर केवल आधे विद्यार्थियों को विद्यालय में बुलाएं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी कोरोना संक्रमण से बचाव के निर्देशों का पालन हो।

कलेक्टर ने स्कूलों के लिए नियुक्त किया नोडल अधिकारी-

राज्य शासन के निर्देशानुसार सरगुजा जिले में संचालित उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कक्षाएं ऑफलाईन प्रारंभ करने के लिए विद्यालयवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। इस संबंध में जारी आदेशानुसार कलेक्टर संजीव कुमार झा को विकासखण्ड सीतापुर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय देवगढ़, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार लंगेह को विकासखण्ड अम्बिकापुर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ब्रम्हपारा अम्बिकापुर, अपर कलेक्टर ए.एल.धु्रव को स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कन्या उदयपुर, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े को स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बालक लखनपुऱ, अपर कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम को स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बालक बतौली, सहायक कलेक्टर सुश्री श्वेता सुमन को स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नर्मदापुर, वनमण्डलाधिकारी पंकज कमल को स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय धौरपुर का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

इसके अलावा अन्य विकासखंडों मे भी नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news