धमतरी

आरू साहू के स्वर में भोलेनाथ गीत का शुभारंभ
31-Jul-2021 6:29 PM
आरू साहू के स्वर में भोलेनाथ गीत का शुभारंभ

नगरी, 31 जुलाई। कर्णेश्वर मंदिर सिहावा में नन्हीं गायिका आरू साहू के गीत का फिल्मांकन कर्णेश्वर मंदिर सिहावा ट्रस्ट के अध्यक्ष विकल गुप्ता, तहसील साहू समाज नगरी युवा अध्यक्ष अनिरुद्ध गंजीर व दुर्गेश गंजीर के करकमलों द्वारा नन्हीं गायिका ओजस्वी (आरू) साहू के स्वर में भोलेनाथ गीत का शुभारंभ किया गया। 

ट्रस्ट के अध्यक्ष विकल गुप्ता ने बताया कि आरू साहू हमारे क्षेत्र की गौरव है। इसका भविष्य में बड़ा नाम हो खूब तरक्की करें आगे बढ़ते रहे आप इस गीत को कुछ दिन बाद आरू साहू यूट्यूब चैनल के माध्यम से सुन और देख सकते हैं। इस गीत के निर्माता शीत बसंत साहू, संगीत रायपुर के विवेक शर्मा ने दिया है। डायरेक्टर दबा बल्लू फिल्म मुक्कू भाई ने निर्देशित किया है। इस गीत के कोरियोग्राफी विक्की मखीजा और कैमरामैन अभिमन्यु महंत है।
समस्त क्षेत्रवासियों ने नन्हीं गायिका ओजस्वी (आरू) साहू के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news