कवर्धा

महाकाल भक्त ग्रुप के युवाओं ने की भोरमदेव मंदिर परिसर की सफाई
31-Jul-2021 6:30 PM
महाकाल भक्त ग्रुप के युवाओं ने की भोरमदेव मंदिर परिसर की सफाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 31 जुलाई।
श्रावण मास के प्रारंभ होते धार्मिक अनुष्ठान व धार्मिक कार्यों का दौर शुरू हो जाता है। विकासखंड क्षेत्र में व्यवस्थित छत्तीसगढ़ के खजुराहों के नाम से प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर में वैसे तो वर्ष भर विभिन्न प्रकार के आयोजन होते रहता है, लेकिन श्रावण मास में स्थानीय लोगों द्वारा भी तरह तरह के धार्मिक आयोजन  से जुड़े धार्मिक व पुनीत कार्य भोरमदेव मंदिर परिसर में किया जाता है। इसी कड़ी में महाकाल भक्त ग्रुप के द्वारा भोरमदेव मंदिर परिसर में साफ-सफाई का कार्य किया गया। 

धार्मिक भावना से प्रेरित होकर क्षेत्र के युवाओं ने महाकाल ग्रुप का निर्माण किया है, जिसमें कवर्धा बोड़ला राजा नवागांव छपरी भोरमदेव के युवा शामिल होकर धार्मिक कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। इस विषय में और अधिक जानकारी देते हुए संगठन में बोड़ला से जुड़े जानी गुप्ता व अजीत पाठक ने बताया कि धार्मिक कार्यों व समाज में सद्भावना के उद्देश्य महाकाल ग्रुप का गठन किया गया है। संगठन के द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यों में सहयोग प्रदान किया जाता है  व धार्मिक कार्य में जोर-शोर से भाग लिया जाता है। संगठन में इन सभी स्थानों से दुर्गेश देवांगन सागर साहू आशीष साहू दुर्गेश दुबे आशीर्वाद श्रीवास धर्मेंद्र पटेल आदि सहित 30 से 35 युवा लोग जुड़ कर धार्मिक गतिविधियों में भाग लेते हैं। 

उन्होंने बताया कि संगठन के युवाओं के द्वारा सावन के प्रथम सोमवार को बाइक रैली निकालकर भोरमदेव मंदिर पहुंच शंकर जी का जलाभिषेक किया गया। आज संगठन के युवा द्वारा तय किया गया था कि मंदिर के साफ सफाई का कार्य किया जाना है। 

संगठन के सारे युवा सवेरे 10 से 11 बजे ही मंदिर परिसर में पहुंच गए थे उनके द्वारा मंदिर के चारों ओर झाड़ू लगाकर साफ सफाई का कार्य किया गया। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news