रायगढ़

उत्तरी ने पीडब्लूडी मंत्री से जर्जर सडक़ों को लेकर सदन में पूछे सवाल
31-Jul-2021 7:09 PM
उत्तरी ने पीडब्लूडी मंत्री से  जर्जर सडक़ों को लेकर  सदन में पूछे सवाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 31 जुलाई।
सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े ने विधानसभा में सारंगढ़ से परसदा मार्ग लगभग 12 किलोमीटर, सारंगढ़ से हरदी मार्ग लगभग 8 किलोमीटर तथा सारंगढ़ से दानसरा मार्ग लगभग 5 किलोमीटर की जर्जर अवस्था और नव निर्माण सडक़ को लेकर लोक निर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू से प्रश्न पूछे। 

उन्होंने उक्त मार्गो की स्थिति से अवगत कराते हुए आखिर इनके निर्माण कार्य कब तक कराए जाएंगे सदन में प्रश्न पूछा? जिसे लेकर मंत्री ने संबंधित मंत्रालय दिल्ली को उक्त जानकारियां प्रेषित की जा चुकी हैं। जल्दी विषय में सराहनीय पहल होगी की जानकारी दी वही बरसात में बड़े-बड़े गड्ढों और जर्जर सडक़ों को लेकर उत्तरी गणपत जांगड़े ने रायगढ़ के  जिला कलेक्टर भीम सिंह को उक्त सडक़ मार्ग के विषयों से तत्काल अवगत कराया और नव निर्माण प्रक्रिया के पूर्व उक्त सडक़ों को तत्काल मरम्मत करने की बात रखी। क्षेत्र की जनता को हो रही समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्होंने स्पष्ट कर दिया की आप समय रहते उक्त समस्या से तत्काल राहत दिलाएं।

सूत्रों की माने तो जिला कलेक्टर ने संबंधित विभाग के ई जिलाधिकारी से चर्चा कर उन्हें तुरंत उक्त मार्गों के निरीक्षण तथा मरम्मत के निर्देश दिए हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news