रायगढ़

सेवा फाउंडेशन के सदस्य पाट रहे सडक़ों के गड्ढे
01-Aug-2021 7:17 PM
सेवा फाउंडेशन के सदस्य पाट रहे सडक़ों के गड्ढे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 1 अगस्त।
शहर के लगभग सभी सडक़ों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है। सेवा फाउंडेशन के सदस्य जिसमें अध्यक्ष सतीश यादव , उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी एवं उनके सहयोगी दुर्योधन यादव, ईशान यादव एवं अन्य सदस्य मिलकर शहर के लगभग सभी गड्ढों को पाट रहे हैं। 

विदित हो कि शहर की सडक़ों की हालत पहले से ही खराब थी, उसके बाद  बरसात ने इसे और भी खराब कर दिया है। जिससे कई वाहन सवार अनियंत्रित होकर गिरकर जख्मी हो चुके हैं। 

सेवा फाउंडेशन के सदस्यों का कहना है कि इस समय शहर की 20 से अधिक सडक़ें पूरी तरह उबड़ खाबड़ हैं। कई सडक़ों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है तो कितने सडक़ों में जलभराव होने से वह टूट चुकी है। इसके बाद बरसात ने इनकी सूरत और भी अधिक बिगड़ गई है। पाइप लाइन डालने एवं नाली सफाई के बहाने पूरी सडक़ को ही खोद दिया गया। उसके बाद सही तरीके से मिट्टी का पटान नहीं किया जाता है। जिससे सडक़ के ऊपर मिट्टी पड़ी हुई है। इससे फिसलकर वाहन सवार घायल हो रहे हैं। अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। इससे राहगीरों का इन जर्जर सडक़ों पर निकलना किसी भी खतरे से कम नहीं है। शहर के बिलासपुर रोड को जाने वाली सडक़ बहुत ही खराब हो गई है। पहले से ही यह सडक़ खराब थी। बरसात में कच्ची मिट्टी डाली गई। उसके बाद सही तरीके से मिट्टी का पटान नहीं किया गया है। अब यह चलने लायक नहीं है। इससे रोजाना निकलने वाले राहगीर जूझते रहते हंै।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news