धमतरी

बेलर से घटुला मार्ग जर्जर, जगह-जगह गड्ढे, हादसे को दे रहे आमंत्रण
01-Aug-2021 8:07 PM
बेलर से घटुला मार्ग जर्जर, जगह-जगह  गड्ढे, हादसे को दे रहे आमंत्रण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 1 अगस्त।
विकासखंड नगरी को बेलरगांव को जोडऩे वाली सडक़ मार्ग सालों से जर्जर है, वहीं बारिश के दिनों में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। यह मार्ग शुरुआत से ही मुख्य मार्ग है, जो नगरी और कांकेर को जोड़ता है। यह मार्ग बहुत ही जर्जर हो चुका है। बारहों माह गड्ढे बने रहते हंै, जो दुर्घटना को हमेशा आमंत्रित करता है। 

इस मार्ग से ब्लॉक मुख्यालय कम दूरी होने से चौबीसों घंटे दो पहिया, चार पहिया और माल वाहक वाहन चलते हैं। बेलर से लेकर घटुला तक कई जगह खतरनाक गड्ढे का सामना कर आवागमन करते हैं। बेलर क्षेत्र के ग्रामीण उमेश साहू, सम्भु साहू, रानू पटेल, घनश्याम साहू, देवेन्द्र देवांगन, उमेन्द्र सेन, प्रेम लाल, सहित ग्रामीणों ने बताया कि अक्सर घटुला मार्ग के पास बने गड्ढों से दो पहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर घायल हो जाते हैं। कई सालों से यह मार्ग जर्जर है, वहीं इस मार्ग से आए दिन विभागीय अधिकारियों का आवागमन होता रहता है। यहां तक सिहावा विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का आवागमन होता रहता है, मगर किसी का भी आज तक नजर नहीं पड़ी। आज लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों ने  इस मार्ग को यथाशीघ्र शासन से दुरस्तीकरण की मांग की है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news