कोरिया

श्री राम काव्य पाठ प्रतियोगिता की तैयारी
02-Aug-2021 4:43 PM
श्री राम काव्य पाठ प्रतियोगिता की तैयारी

मनेन्द्रगढ़, 2 अगस्त। श्रीराम के जीवन संघर्ष, शौर्य और पराक्रम पर केंद्रित राष्ट्रीय कवि संगम के द्वारा पूरे भारतवर्ष में एक भव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के संदर्भ में राष्ट्रीय कवि संगम कोरिया इकाई की बैठक 31 जुलाई को ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से संपन्न हुई। श्री राम काव्य पाठ प्रतियोगिता के विषय में जिला संयोजक गौरव अग्रवाल ने बताया  कि इस प्रतियोगिता में उम्र का कोई भी बंधन नहीं है। हर व्यक्ति भगवान राम के ऊपर कविता पाठ कर सकता है और वह कविता किसी की भी हो सकती है। स्वरचित कविता नहीं पढऩी है। 

प्रतियोगिता तीन स्तरों में आयोजित की जाएगी। प्रतिभागी कविता पाठ हेतु जिला, प्रांत एवं राष्ट्र स्तर तक जाएंगे। विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। ऑनलाइन मीटिंग में राष्ट्रीय कवि संगम कोरिया से वीरांगना श्रीवास्तव, मल्लिका रुद्रा, निर्मला महाजन, एसी झा, पवन श्रीवास्तव,  सुषमा श्रीवास्तव, ऋचा श्रीवास्तव,  सपन सिन्हा, स्नेहलता सिन्हा और गौरव अग्रवाल उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news