धमतरी

कुरुद भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया सावन उत्सव
02-Aug-2021 4:46 PM
कुरुद भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया सावन उत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
कुरुद, 2 अगस्त।
आया सावन झूम के तर्ज पर शहर भाजपा महिला मोर्चा ने हरे परिधान में विविध कार्यक्रम कर सावन महोत्सव मनाया। 
भाजपा कार्यालय कुरुद में रविवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें कुर्सी दौड़, रस्सा कस्सी, फ़ोटो में बिंदिया लगाने का प्रतियोगिता हुई। प्रकृति में छाई हरियाली की तरह ही महिलाओं ने भी हरे रंग की साड़ी पहनकर झूमकर सावन का स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष जागृति साहू के नेतृत्व में महिलाओं ने पूरे उत्साह, उमंग के साथ खेल स्पर्धा में भाग लिया। विजयी प्रतिभागियों को महिला मोर्चा विधानसभा प्रभारी ज्योति चन्द्राकर ने पुरुस्कार प्रदान किया। 

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने बताया कि कुरुद नगर के सभी बूथों में महिला मोर्चा का नवीन गठन किया गया है, प्रथम परिचय सम्मेलन को सावन उत्सव के रूप में मनाया गया है। 

कार्यक्रम में भारती पंचायन, साधना देवांगन, ममता साहू, भूमिका सिन्हा, तुमेश्वरी धुव्र,  विद्याशर्मा, जया भोई, फूलबासन सिन्हा, गीता राजपूत, अनुराधा साहू, धनेश्वरी निर्मलकर, नेमीन सिन्हा, कविता चंद्राकर, भारती बैस, सरीता यादव, संगीता सेन, ईश्वरी ,भूवनेश्वरी साहू, नीतू शर्मा, पूनम पांडे, हेमा चंद्राकर, लता, रेखा साहू, सेवती धीमर, मीना सेन , छमा सिन्हा , राजकुमारी, किरण, हेमा सेन, शीतल नागर्ची, जोहत्री , रूखमणी साहू, रेखा, लोकमती, द्रुपति ढि़मर, गुलाबा सेन, उर्मिला तिवारी, देवकी दुबे, शैल शर्मा, मनी सोनी, अंजू, इंद्राणी यादव आदि शामिल रहीं।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news