धमतरी

संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
02-Aug-2021 6:22 PM
संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ  प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 2 अगस्त।
भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रथम एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति की बैठक रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर प्रदेश भाजपा कार्यालय, में संपन्न हुई।
कार्यक्रम से लौट कर आए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं कोंडागांव भिलाई संगठन जिला प्रभारी हरख जैन पप्पू  ने बताया कि बैठक में प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी ने सभी पदाधिकारियों को उनका दायित्वों याद दिलाते हुए, उन्हें अपने द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार करने की समझाइश दी। 

प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय ने  परिचय के दौरान विभिन्न कलाओं से जुड़़े लोगों को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से जोडक़र संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। पूर्व आरडीए अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने वरिष्ठों के आदर्शों को अपनी संस्कृति के साथ जोड़ कर काम करने का आवाहन किया। प्रदेश सहसंयोजक शरद श्रीवास्तव द्वारा रखे गए राजनीतिक प्रस्ताव का कार्यक्रम प्रभारी शरद अग्रवाल सहित सभी सदस्यों ने समर्थन    किया। 

इस मौके पर कोरोना से मृत हुए सभी कलाकारों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सही मायने में प्रदेश को हर वर्ग को भाजपा से जोडऩे का काम करती है। मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी रामप्रताप सिंह ने संगठन को किस तरह मजबूती दी जाए,  इस पर चर्चा करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार को हटा कर फिर से भाजपाराज लाने का संकल्प याद दिलाया। इस अवसर पर वेदप्रकाश साहू, जयमित्र साहू, ननकू महाराज सहित विभिन्न जिलों के संयोजक, सह संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news