जशपुर

कांग्रेसी नेता सत्यनारायण को किया याद
02-Aug-2021 6:26 PM
कांग्रेसी नेता सत्यनारायण को किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव /जशपुर, 2 अगस्त।
स्थानीय पंचायती धर्मशाला में आयोजित शोक सभा मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों से पहुंचे लोगों ने स्व सत्यनारायण शर्मा को श्रद्धाजंलि अर्पित की व दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अपने विचार रखे और स्व. शर्मा द्वारा किए गए कार्यों  को याद किया।

कुलविंदर सिंह भाटिया ने कहा कि सत्तू भैया ने संगठन को बरकरार रखा। नियति के आगे किसी की नही चलती। तमता से आये विजय भास्कर ने कहा कि स्व शर्मा ब्लॉक ही नही पूरे जिले में संगठन का बेहतरीन संचालन कर मिशाल कायम कर चुके है। उनकी ग्राम स्तर से ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं के मध्य गहरी पैठ थी। घरजियाबथान के रोहित यादव ने कहा कि कांग्रेस परिवार के अग्रज स्व. शर्मा संगठन में एक कवच की तरह कार्य करते हुवे अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। 

पूर्व एल्डरमैन रामचरण अग्रवाल ने कहा कि  स्व सत्यनारायण शर्मा ने 25 साल से संगठन की सेवा कर पार्टी को मजबूती से बढ़ाया था। युवा नेता मोहनीश साहू ने कहा कि स्व सत्यनारायण शर्मा ने अपना जीवन निस्वार्थ लोगो की सेवा अर्पण कर व्यतीत कर विपरीत समय मे पार्टी के लिए लोगो को एकजुट रखा था। कोतबा से वीरेंद्र एक्का ने कहा कि बहुत कम समय की राजनीति में स्व शर्मा जी का सानिध्य मिला उनकी कार्यशैली सेवा भाव का समर्पण की वजह से उनके प्रति लोगो का झुकाव बना रहता था। 

इस मौके पर रविंद्र सिंग भाटिया ने कहा कि स्व सत्तू भैया के लिए कोई शब्द ही नही जिनसे उनकी सेवा भाव समर्पण को हम बयां कर सके। ललित शर्मा ने कहा कि स्व शर्मा का असमय चले जाना सिर्फ उनके परिवार जनों के लिए ही नही पूरे कांग्रेसजनों के लिए निजी क्षति है। वे कांग्रेस संगठन के लिए रीढ़ की हड्डी थे।  शेखर त्रिपाठी ने कहा कि स्व शर्मा महान सोच के धनी से परिपूर्ण विभूति थे,वे कांग्रेस के लिए ही नही सर्व जन के लिए स्वीकार्य थे,उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजली यही होगी जब उनके अधूरे सपने को हम पूरा कर लेंगे। 

डमरूधर यादव ने कहा कि सत्तू महाराज ने जब तक जिया तब तक शेरदिल के साथ जिया। आरती सिंह ने कहा कि आज यह क्षण बहुत भावुक करने वाला क्षण उनके बताए हुवे मार्गो पर हमें चलना है। ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में सभी कार्यकर्ताओं को संगठित करने के लिए उनके द्वारा किये गए कार्यो को हम भूल नही सकते,मुझे वे सदैव पिता की तरह आत्मीयता के साथ अधिकारपूर्वक निर्देशित एवं मार्गदर्शित करते रहते है। उनका जाना मेरा व्यक्तिगत क्षति है। उनको मैं नमन करती हूं। नेहरू लकड़ा ने कहा कि हमारे बड़े भाई स्व सत्तू भैया ने लोगो को संगठन से जोडऩे के लिए जो परिश्रम किया उन्हें नमन करता हूं। सभा का संचालन हरगोविन्द अग्रवाल ने करते हुवे कहा कि स्व शर्मा  की कमी को हम पूरा नही कर सकते। 

इस मौके पर पवन अग्रवाल, पूनम पैकरा, रवि शर्मा ,अरुण नागडे, कन्हैया यादव, हरिहर,दिल बोधन फिलमोहन ,महेंद्र यादव, नंदलाल यादव, देवेंद्र यादव हनुमान, कीर्ति गंधर्व हीरालाल ,पप्पू ,राम चंद्र गुप्ता मुरली यादव ,आनंद नाग, कुँवर साय, प्रितपाल सिंह भाटिया,रत्ना पैंकरा,कुलविंदर भाटिया, राजेश अग्रवाल ,राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल बुधियारिंन सोनी, शैलेश शर्मा, अंकित शर्मा, राजू गुप्ता, यदु बाज, राजे अग्रवाल, विद्याधर यादव अशोक गुप्ता जगदीश यादव जूना मधु यादव लक्ष्मी राठिया, मोनू खान समेत भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news