सरगुजा

किसानों को न्याय दिलाने के लिए आगे की लड़ाई भी जारी रखेगा किसान मोर्चा-जनमेजय
02-Aug-2021 8:03 PM
किसानों को न्याय दिलाने के लिए आगे की लड़ाई भी जारी रखेगा किसान मोर्चा-जनमेजय

   समितियों के सामने ढोल बजाओ कांग्रेसी सरकार जगाव कार्यक्रम   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 2 अगस्त। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश के आह्वान पर पूरे प्रदेश में समितियों के सामने ढोल बजाओ कांग्रेसी सरकार जगाव के कार्यक्रम के तहत भाजपा किसान मोर्चा जिला सरगुजा के अध्यक्ष जनमेजय मिश्रा के नेतृत्व में आज कई समितियों के सामने जाकर कार्यक्रम किया गया।

प्रदर्शन के दौरान बताया गया कि सहकारी समितियों में किसानों को जबरिया वर्मी कंपोस्ट व सुपर कंपोस्ट लेने को बाध्य किया जा रहा है, जिसका भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा घोर विरोध करती है, उसी तरह प्राइवेट खाद विक्रेताओं के द्वारा भी एक बोरी यूरिया के साथ कंपनी का एसओपी के साथ यूरिया फास्फेट 18 अनुपात 18 अनुपात 18 नामक खाद दिया जा रहा है जो कि किसानों के साथ अन्याय है।

किसानों से बात करने पर पता चला कि जब तक आप लोग गोबर खाद यूरिया फास्फेट नहीं लेंगे तो किसानों को यूरिया व डीएपी नहीं दिया जाएगा। गोबर खाद को लेने हेतु सरकारी समितियों के द्वारा बताया गया कि सरकार के मौखिक आदेश से 10 प्रतिशत गोबर खाद दिया जाएगा। खाद को किसान लेना भी नहीं चाहता। किसान मोर्चा किसानों के साथ खड़ी है किसानों को अतिरिक्त बोझ लादा जा रहा है इसके लिए आगे की लड़ाई लडऩे के लिए किसान मोर्चा किसानों को न्याय दिलाने के लिए आगे की लड़ाई भी जारी रखेगा।

आज के ढोल बजाओ कांग्रेसी सरकार जगाव कार्यक्रम मेंअनिल जायसवाल,भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री सोमनाथ सिंह, मनोज कंसारी  काशी केसरी,उपाध्यक्ष राजू पांडये,धनंजय द्विवेदी, सुनील बघेल, धर्मेन्द्र जायसवाल,दिवस दुबे किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष बारी मंडल महामंत्री मनोज प्रसाद, भूपेंदर सिंह, छोटे लाल माथुर,मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता,संजू कश्यप,राजू जायसवाल, दिव्यांशु केसरी, नंदकिशोर ताम्रकार,अशुमाल गर्ग,अभी सोनी,संदीप सोनी,प्रियांशु दुबे, आशिष केसरी,सोनू सोनी आदि  मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news