सरगुजा

युवा मोर्चा सरगुजा की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक आज
03-Aug-2021 7:46 PM
  युवा मोर्चा सरगुजा की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक आज

अम्बिकापुर, 3 अगस्त । भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक 4 अगस्त को संकल्प भवन अम्बिकापुर में आयोजित की गयी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री हर्ष जायसवाल ने बताया कि भाजयुमो जिला कार्यसमिति की यह बैठक भाजयुमो प्रदेश मंत्री व सरगुजा जिला प्रभारी जितेन्द्र देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, भाजपा वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह, अनुराग सिंह देवजी, प्रबोध मिंज, भारत सिंह सिसोदिया जी, अभिमन्यु गुप्ताजी, अम्बिकेश केशरी, प्रशांत शंकर त्रिपाठीजी, ओमप्रकाश जायसवालजी, संजय सोनी, मधुसूदन शुक्ला उपस्थित रहेंगे। यह बैठक जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर की अध्यक्षता में होगी। बैठक में भाजयुमो के समस्त जिले के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल होंगे तथा कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा होगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news