कोण्डागांव

ढाई वर्षों में विकास की गढ़ी हुई कृति दम तोड़ रही है-लता
03-Aug-2021 8:43 PM
ढाई वर्षों में विकास की गढ़ी हुई कृति दम तोड़ रही है-लता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 3 अगस्त। भाजपा जिला कार्यालय अटल सदन में 2 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी पहली बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेण्डी, प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख अजय सोनी, प्रदेश कार्यालय मंत्री अनुराग चौबे, प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रसाद पात्र, नगर पालिका अध्यक्ष हेम कुमार पटेल उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी, जिला भाजपा अध्यक्ष दिपेश अरोरा व अन्य उपस्थित रहे। यहां मोर्चा पार्टी को मजबूती प्रदान करने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक में विस्तार से कई मुद्दु पर चर्चा हुआ।

इस पहली बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेण्डी ने कहा, लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। 15 वर्ष के भारतीय जनता पार्टी के रमन सिंह की सरकार में छत्तीसगढ़ का सुनहरा भविष्य गढ़ा था, लेकिन इन ढाई वर्षों में छत्तीसगढ़ में सर्वहारा वर्ग का स्वप्न तथा विकास की गढ़ी हुई कृति दम तोड़ रही है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं के लिए लोग तरस रहे हैं, बिजली की आंख मिचौली ने परेशान कर दिया है, शराबबंदी के नाम पर महिलाओं की भावनाओं के साथ कुठाराघात हुआ है। रोजगारी के नाम पर युवा वर्ग ठगे जा रहे हैं। इस जिला कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने वाला प्रत्येक युवा अपने प्रखर एवं बुलंद आवाज के माध्यम से व्यवस्था के विरुद्ध संघर्ष का शंखनाद करेगा।

प्रचार प्रसार प्रमुख अजय सोनी ने कहा, सब शपथ लेकर जाएं कि 2023 में छत्तीसगढ़ में और 2024 में केंद्र में भाजपा के सुरक्षित हाथों में राज्य व देश का भविष्य सौंपेंगे । इसमें सर्वाधिक निर्णायक भूमिका सिर्फ और सिर्फ आपकी ही होगी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते सामूहिकता के साथ पार्टी के लिए कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करें, यही आज के समय की आवश्यकता है।

इस दौरान युवा मोर्चा जिला प्रभारी आकाश मेहता, जिला  महामंत्री गामा जायसवाल, नागेश देवांगन, सभी मंडलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news