राजनांदगांव

छुईखदान रियासत का इतिहास पुस्तक का राज्यपाल ने किया विमोचन
04-Aug-2021 4:26 PM
छुईखदान रियासत का इतिहास पुस्तक का राज्यपाल ने किया विमोचन

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 अगस्त।
शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र सिंह के पुस्तक का विमोचन राज्यपाल अनुसुईया उइके ने किया। राज्यपाल अनुसुइया उइके ने डॉ. शैलेन्द्र सिंह के पुस्तक का अवलोकन करते शुभकामनाएं दी। 
डॉ. सिंह द्वारा लिखित पुस्तक में राजाओं द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों, उनके रियासत के प्रशासनिक व्यवस्था, रियायसत की आर्थिक स्थिति, धार्मिक स्थिति तथा स्वतंत्रता संग्राम में छुईखदान के योगदान जैसे विषयों पर वाहन शोधकार्य प्रस्तुत किया है। 

उन्होंने छुईखदान में स्वतंत्रता आंदोलन में बांटी जाने वाली साहक्लोस्टाइल, कांग्रेस प्रचार पत्रिका तथा राष्ट्रीय स्तर के अध्येताओं द्वारा लिखे गए पत्रों जैसे दुर्लभ दस्तावेजों और चित्रों का संग्रह पुस्तक में प्रस्तुत किया है। ज्ञात हो कि छुईखदान देश की छोटी रियासतों में से एक है। डॉ. सिंह ने रियासत के छोटी सी छोटी  घटनाओं को तथ्यपरक प्रस्तुत किया है।

इस अवसर पर राज्यपाल सचिव श्री खलखो ने यह सुझाव दिया कि यदि छग राज्य के सभी 14 रियासतों पर इसी दृष्टिकोण पर कार्य किया जाए तो वह इतिहास में उल्लेखनीय उपलब्धि होगी। 
राजभवन में आयोजन पुस्तक विमोचन समारोह में प्रख्यात इतिहासकार डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्र, डॉ. एचएस अलरेजा, प्रो. हीरेन्द्र बहादुर ठाकुर तथा संतराम वर्मा उपस्थित थे। दिग्विजय कॉलेज की प्राचार्य डॉ. बीएन मेश्राम ने श्री सिंह के उल्लेखनीय उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news