सरगुजा

आदिवासियों पर दिए आपत्तिजनक बयान के विरोध में बृहस्पति का पुतला दहन
04-Aug-2021 8:08 PM
 आदिवासियों पर दिए आपत्तिजनक बयान  के विरोध में बृहस्पति का पुतला दहन

   बृहस्पति ने सरगुजा के सर्व आदिवासी समाज का अपमान किया है- रामलखन    

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 4 अगस्त। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने आज स्थानीय घड़ी चौक में रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह के सरगुजा के आदिवासियों पर दिए आपत्तिजनक बयान के विरोध में बृहस्पति सिंह का पुतला दहन किया।

बृहस्पति सिंह होश में आओ के नारे के साथ जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विधायक बृहस्पति सिंह के पुतले को आग के हवाले किया। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष व सरगुजा संभाग प्रभारी रामलखन सिंह पैकरा ने कहा कि विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा सरगुजा के आदिवासी भाईयों को अंगूठा छाप कहना सरगुजा में रहने वाले समग्र आदिवासी समाज का अपमान है, आदिवासी मोर्चा रामानुजगंज विधायक के बयान की कड़ी निंदा करती है तथा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप विधायक जी के मानसिक संतुलन का इलाज कराने व उन पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग करती है।

पुतला दहन के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामकिशुन सिंह, जिला महामंत्री देवनाथ पैकरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजूषा भगत, भाजपा नेत्री अरूणा सिंह, अनामिका पैकरा, अनुज एक्का, बिहारी लाल तिर्की, कमलेश टोप्पो, प्रेमानंद तिग्गा, अंकित तिर्की, अभय पैकरा, रोहित कुशवाहा, निशिकांत भगत, सोनू तिग्गा, दीपक सिंह, संजय राम,आलोक खलखो ,छोटू थॉमस, रोहित यादव, रवि सोनी, सिंटू सिंह, राजा, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news