महासमुन्द
गाली देने से मना किया तो कर दी पिटाई
05-Aug-2021 4:46 PM
महासमुंद, 5 अगस्त। पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम पचरी में गाली देने से एक महिला ने मना किया तो युवक ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम पचरी निवासी नोशी मारकंडे अपने घर में थी। शाम करीब साढ़े 6 बजे गांव का सम्मी मारकंडे नोशी मारकंडे के यहां आया और गाली देने लगा।
मना करने पर उसे नोशी मारकंडे जान से मारने की धमकी देते ईंट से चेहरे में वार कर दिया। इससे चोट आई है।