सरगुजा

अभाविप ने बृहस्पति का फूंका पुतला, मांगा इस्तीफा
05-Aug-2021 7:59 PM
   अभाविप ने बृहस्पति का फूंका पुतला, मांगा इस्तीफा

अम्बिकापुर, 5 अगस्त। रामानुजगंज के विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान आदिवासी समुदाय को अंगूठा छाप कहने वाले विवादित बयान पर अभाविप ने कांग्रेसी विधायक बृहस्पति सिंह का पुतला दहन किया।

अभाविप के जिला संयोजक निखिल मरावी ने कहा कि कांग्रेसी विधायक का यह शब्द आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। अपने आप को आदिवासी राज्य का मुख्यमंत्री बताकर पूरे देश में वाहवाही लूटने वाले भूपेश बघेल आज आदिवासी समाज के अपमान होने के बाद भी मौन है। यह केवल आदिवासी समाज का ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का अपमान है। अभाविप यह मांग करती है कि विधायक वृहस्पति सिंह माफी मांगे और विधायक पद से हटाया जाए।

इस अवसर पर मुख्य रुप से जिला सहसंयोजक सूर्यकांत सिंह, जिला संगठन मंत्री मनीष पुनाचा, अश्विनी चौबे, देवेश नाग, अविनाश मण्डल, आनंद यादव, यशराज सिंह, राहुल नागवंशी, उमेश मानिकपुरी,चीकू गुप्ता, अजय प्रधान, राहुल पैकरा, रोहन मंडल, अभिषेक गुप्ता, योगेश सिंह, अभिषेक कुशवाहा, अमन प्रजापति, गोपाल सिंह, महेश, संदीप सिंह उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news