बस्तर

महेन्द्र कर्मा को किया याद
05-Aug-2021 8:50 PM
 महेन्द्र कर्मा को किया याद

जगदलपुर, 5 अगस्त। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के द्वारा बस्तर टाइगर शहीद महेंद्र कर्मा  की जयंती स्थानीय राजीव भवन में सादगी व गरिमा के साथ मनाई गई। उसके उपरांत शहर के हृदय स्थल झंकार चौक में स्थित बस्तर टाइगर शहीद महेंद्र कर्मा की आदमकद मूर्ति पर जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, छत्तीसगढ़ क्रेडा विकास विभाग के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन, महापौर सफीरा साहू सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में  माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई।

 उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, छत्तीसगढ़ क्रेडा विकास विभाग के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन,महापौर सफीरा साहू ने कहा कि शहीद महेंद्र कर्मा छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेताओं में से थे। परिवर्तन यात्रा के दौरान माओवादियों द्वारा किए गए झीरम नरसंहार में उन्होंने भी अपने प्राणों की आहुति दी आज उन्हीं की जयंती पर कांग्रेस परिवार के लोग श्रद्धा सुमन अर्पित करने एकत्रित हुए हैं। उन्होंने बस्तर में कांग्रेस की मजबूती के लिए कई योगदान दिया था।

 कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा ने किया।  इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्थानीय प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,सेवादल/युवक कांग्रेस/महिला कांग्रेस/एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों , वरिष्ठ कांग्रेसी व  कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news