कांकेर

कार्यकर्ता ही संगठन की नींव है- शिशुपाल
05-Aug-2021 8:54 PM
कार्यकर्ता ही संगठन की नींव है- शिशुपाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर,  5 अगस्त। ब्लाक कांग्रेस कमेटी कांकेर ग्रामीण के पदाधिकारियों की नियुक्ति पश्चात प्रथम बैठक आहुत की गई थी। बैठक में नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, पर्यटल मण्डल के नव नियुक्त सदस्य नरेश ठाकुर, संसदीय सचिव एवं विधायक शिशुपाल शोरी ने प्रदान किया।

नव नियुक्त पदाधिकारियों को जवाबदारी एवं बधाई देते हुए जिलाध्यक्ष सुभद्रा सलाम ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है । हमारे बस्तर के कांग्रेस कार्यकर्ता निष्ठावान ईमानदार व समर्पित लोग है। जिस तरह से पूर्व में विधानसभा चुनाव में पूरी तन्मयता व ईमानदारी तथा समर्पण भाव से आपने काम को बखूबी अंजाम दिया, जिसकी बदौलत आज हम सरकार में है।

 विधायक शिशुपाल शोरी ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की नींव है। जब नींव मजबूत होगा, तभी संगठन मजबूत होगा। हमारे कांग्रेस के कार्यकर्ता संघर्षशील योद्धा हैं। कभी हार न मानने वाले कार्यकर्ता हैं। सतत 15 वर्षों तक जनता की आवाज बनकर संघर्ष करते रहे है और आपके मेहनत और परिश्रम के बदौलत आज हमे सत्ता हासिल हुई यह जज्बा व जोश को आने वाले चुनाव तक बनाये रखेंगे आपके हौसले ही संगठन को बुलंदियों तक पहुंचायेगी ।

पर्यटल मण्डल सदस्य नरेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हर मुश्किल घड़ी का सामना किया है जब सत्ता में नहीं थे भाजपा द्वारा हमारे आन्दोलन, धरना, प्रदर्शन पर लाठी चार्ज व झूठे मुकदमे चलाकर हमे हतोत्साहित करने का प्रयास किया गया फिर भी कांग्रेस के कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रोमनाथ जैन गिरवर साहू, जिला कांग्रेस प्रवक्ता महेन्द्र यादव एवं ब्लाक कांग्रेस ग्रामीण मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता लोमेन्द्र यादव राजेश भास्कर, कमोद हिरवानी, गिरवर साहू, तरेन्द्र भण्डारी, रमाशंकर दर्रो, महेन्द्र यादव, प्यार सिंह मण्डावी, कमोद हिरवानी, मिलाप सिंह मण्डावी, नीरा साहू, विनोद शोरी, पुष्पा सलाम, गोमती सलाम, सुमति नेताम, मुन्नाराम कुलदीप, लोमेन्द्र यादव, उमेश साहू, विष्णु नेताम, देवेन्द्र साहू, आदि उपस्थित थे ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news