बस्तर

जगदलपुर में 30 लाख से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन
05-Aug-2021 9:14 PM
जगदलपुर में 30 लाख से अधिक के कार्यों का  भूमिपूजन

जगदलपुर, 5 अगस्त। विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन तथा महापौर सफीरा साहू ने शहर के चार वार्डों विजय वार्ड, बलीराम कश्यप वार्ड, सुंदरलाल शर्मा वार्ड तथा राजेंद्र नगर वार्ड में 34 लाख 10 हजार रुपए के सी सी सडक़ निर्माण,आर सी सी नाली निर्माण एवं पुलिया के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं महापौर सफीरा साहू ने शहर के विजय वार्ड में आर सी सी नाली निर्माण लागत 5 लाख 43 हजार रुपए एवं सी सी सडक़ निर्माण कार्य लागत 5 लाख 40 हजार रुपए , बलीराम कश्यप वार्ड क्रमांक 43 में 7 लाख 57 हजार रुपए के नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य तथा सुंदरलाल शर्मा वार्ड क्रमांक 32 में आर सी सी पुलिया निर्माण कार्य लागत 5 लाख 88 हजार रुपए एवं राजेंद्र नगर वार्ड क्रमांक 21 में आर सी सी नाली निर्माण कार्य लागत 9 लाख 82 हजार रुपए के लागत का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारी सरकार लगातार नगरीय निकाय क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्पित है तथा अधोसंरचना मद से शहर में पुल पुलिया, सीसी सडक़ एवं नाली निर्माण कार्य करवा रही है। वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण के कारण जहां सारे देश में विकास कार्य बंद पड़े हैं, उन परिस्थितियों में भी हमारी सरकार लगातार कार्य करवा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश एवं आशीर्वाद से नगरीय निकाय क्षेत्र में विकास कार्य के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

महापौर सफीरा साहू ने कहा कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गढ़बो नवा जगदलपुर की अवधारणा को साकार करने के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं और इस हेतु प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन जी सहित कांग्रेस संगठन का भी सहयोग लगातार मिल रहा है।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि पूर्व की सरकार में जहां ठेकेदारों के विकास के लिए योजनाएं बनाई जाती थीं हमारी कांग्रेस की सरकार में वार्ड के विकास के लिए कार्य करवाए जा रहे हैं कांग्रेस सरकार की मंशा अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की है जिसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर श्रीमती सफीरा साहू शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, वरिष्ठ पार्षद एवं एम आई सी सदस्य यशवर्धन राव,विक्रम सिंह डांगी, अनिता नाग,सुशीला बघेल, पार्षद बलराम यादव, पार्षद कमलेश पाठक पार्षद सुभम यदु, दयाराम कश्यप, भारती श्रीवास्तव, ममता पोटाई, पूर्व पार्षद कल्पना मेश्राम,गौरनाथ नाग, विरेन्द्र सिंह चौहान, रामकुमार मंडावी,मनोज ठाकुर कांग्रेस नेता अवधेश झा,प्रवीण जैन,नितिश शर्मा , अल्ताफ खान,जया चेरपा , संजय राय, अमाना बेगम, शहनाज़ बेगम सहित नगर निगम जगदलपुर के आयुक्त प्रेम कुमार पटेल एवं नगर निगम जगदलपुर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news