सुकमा

धर्मांतरण के विरोध मे पैदल मार्च कर युवा मोर्चा ने जताया विरोध
07-Aug-2021 6:22 PM
धर्मांतरण के विरोध मे पैदल मार्च  कर युवा मोर्चा ने जताया विरोध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा,  7 अगस्त।
भारतीय जनता युवा मोर्चा सुकमा इकाई ने बस स्टैंड सुकमा से पैदल मार्च कर ,धर्मांतरण का कड़ा विरोध जताया तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौपा
धर्मांतरण को रोक लगाने की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा सुकमा ने आज श्री श्री महाकाली मंदिर से पैदल रैली के रूप मे चलकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को  राज्यपाल के नाम पर ज्ञापन सौंपा। 

माँ की दिव्य पूजा व अर्चना कर धर्मांतरण के विरोध में नारो से बस स्टैण्ड गुंजयमान हो उठा तथा प्रमुख नारे  धर्मांतरण  करना बंद करो, छत्तीसगढ़ सरकार होश में आओ ,भारत माता की जय के जयघोष के साथ  अनुविभागीय राजस्व कार्यालय पहुंचे, जहां धर्मांतरण रोकने के लिए राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अनुपस्थिति में तहसीलदार को  ज्ञापन सौंपा। 

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हूँगाराम मरकाम ,पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण सिंह भदौरिया भाजयुमो जिलाध्यक्ष ,मडक़म भीमा ,  ऋषभ गुप्ता ,  अनु मण्डावी ,  विवेक यादव ,  संजय सोढ़ी , राजकुमार कश्यप , शिल्पा मण्डावी,  बिमला मण्डावी ,श्रीमती लष्मी शर्मा ,  गोनेल शंकर राव,शेखआसिफअली ,  राजू मजूमदार , विष्णु साहू   रवि गोतूल,रमेश यादव ,राजेश दास , दीपक नेताम , वेट्टी हिरमा , लोकेश सिंह ठाकुर गोकुल मण्डल , अरुण मौर्य , परतों विश्वास ,तथा अन्य  कार्यकता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news