राजनांदगांव

मिनीमाता का छग के विकास में अतुलनीय योगदान- मानिकपुरी
12-Aug-2021 5:04 PM
मिनीमाता का छग के विकास में अतुलनीय योगदान- मानिकपुरी

कांग्रेसियों ने आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबागढ़ चौकी, 12 अगस्त।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व समाज सुधारक स्व. मिनीमाता की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कायकर्ताओं ने उनका स्मरण करते उनके आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मिनीमाता की पुण्यतिथि अवसर पर उनके द्वारा छुआछूत की रोकथाम, बाल विवाह प्रथा को रोकने एवं समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के विकास एवं उनके द्वारा समानता के अधिकार के लिए किए गए संघर्षों को याद किया। मिनीमाता को देश की महान समाज सुधारक और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बताया।

ब्लॉक मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में मिनीमाता की पुण्यतिथि पर नमन करते देश व छग के विकास में दिए गए योगदान को याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मिनीमाता के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया। 

श्रद्धांजलि समारोह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने स्व. मिनीमाता के जीवन संघर्ष की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत को आजादी दिलाने में एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में मिनीमाता का उल्लेखनीय योगदान था। मिनीमाता ने वर्ष 1952 से 1972 तक सांसद रहते छग के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा प्रदेश में बाल विवाह प्रथा की रोकथाम तथा छूआछूत के निवारण एवं समाज में शोषित व पिछड़े वर्ग के जीवन में बदलाव के लिए कार्य किया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेसियों को स्व. मिनीमाता के बताए मार्गों पर चलकर राष्ट्रसेवा का कार्य करने व पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दिलाया। सभा का संचालन पार्षद मनीष बंसोड़ व आभार ज्ञापन पार्षद अविनाश कोमरे ने किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता दुलार विश्वकर्मा, शमीमुद्दीन कुरैशी, राजेन्द्र मंडावी, गोलू सिन्हा, पवन कौशिक, माखन कौशिक, विजय रामटेके, मुकेश खरे, अशोक रामटेके, छगनलाल, कुंजबिहारी, रोहिदास, सदाराम रावटे, देवसिंह मंडावी, सुमीत यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news