कांकेर

स्थानांतरित पुलिस अफसरों को दी विदाई
12-Aug-2021 10:08 PM
 स्थानांतरित पुलिस अफसरों को दी विदाई

कांकेर, 12 अगस्त। जिले में पदस्थ  आकाश मरकाम उप पुलिस अधीक्षक कांकेर का पदोन्नति उपरांत जिला कांकेर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन जिला राजनांदगांव एवं कौशलेन्द्र पटेल अनुविभागीय अधिकारी अंतागढ़ का नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के पद पर स्थानांतरण होने पर कल पुलिस आफिसर मेस कांकेर में विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई।

विदाई समारोह में बालाजी राव सोमावार पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज, एवं शलभ कुमार सिन्हा भापुसे पुलिस अधीक्षक कांकेर ने आकाश मरकाम एवं कौशलेन्द्र पटेल द्वारा जिले में पदस्थापना के दौरान किये गये कार्यों नक्सल विरूद्ध अभियान, अपराध विवेचना, कानून व्यवस्था की सराहना करते हुये उनके स्वस्थ जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने नवीन पदस्थापना स्थल में भी मेहनत व लगन से बेहतर कार्य करने प्रोत्साहित करते हुये प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिला दंतेवाड़ा से स्थानांतरण पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ के पद पर पदस्थ हुये  अमरनाथ सिदार का स्वागत करते हुये बेहतर समन्वय के साथ लगन एवं मेहनत से कार्य करने प्रोत्साहित किया गया।

इस दौरान  जी.एन.बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, अमृत कुजूर उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) कांकेर,  मयंक तिवारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर, चित्रा वर्मा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर, प्रशांत सिंह पैकरा अनुविभागीय अधिकारी भानुप्रतापपुर, मो. मोहसिन खान रक्षित निरीक्षक कांकेर, जिले के समस्त थाना,चौकी प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news