दन्तेवाड़ा

सामान्य सभा में विभागीय समीक्षा
13-Aug-2021 7:20 PM
सामान्य सभा में विभागीय समीक्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दन्तेवाड़ा, 13 अगस्त।
जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा की अध्यक्षता में प्रशासन समिति सामान्य सभा की बैठक संपन्न हुई। जहाँ विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी। स्वास्थ्य विभाग से ग्राम पंचायत फरसपाल में संचालित उप स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों की नियुक्ति, कोरोना महामारी की रोकथाम, वर्ष 2019-20 में मच्छरदानी वितरण, 2019-20-21केंद्र व राज्य से जिन-जिन विभागों को जिस कार्य के लिए राशि आबंटित हुई है।उसकी जानकारी से अवगत कराया गया। 

मत्स्य विभाग से तालाब गहरीकरण, हितग्राहियों को मछली बीज का वितरण, जाल एवं अन्य सामग्रियों के वितरण की सूची, 2019-20 में तालाब निर्माण की जानकारी हितग्राहियों की सूची के संबंध में, पशुपालन विभाग द्वारा जिले के चारों ब्लॉकों में बकरा, बकरी, मुर्गी, गाय के वितरण की सम्पूर्ण जानकारी हितग्राहियों सहित, जिले में गौठानों के निर्माण के संबंध में पशुपालन विभाग की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का विवरण जिले में डेयरी निर्माण, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजना मोचो बाड़ी से लाभान्वित हितग्राही, आबंटित राशि के उपयोग के संबंध में, धान बीज वितरण, कृषि विभाग द्वारा लाभन्वित कृषकों की सूची, 2019-20-21 तक विभाग को आबंटित बजट के क्रय विक्रय की सम्पूर्ण जानकारी, 2017 से भूमगादी में कार्य कर रहे कर्मचारियों की सम्पूर्ण जानकारी के संबंध में, सिंचाई विभाग द्वारा गुमड़ा नहर डायवर्शन योजना के अंतर्गत चल रहे लंबित कार्यों के संबंध में, 2019-20 में आबंटित राशि से विभाग द्वारा नए स्टॉप डेम का निर्माण कार्य, उद्यान विभाग से प्रतिवर्ष बजट से खरीदी बिक्री की संपूर्ण जानकारी, नर्सरी में पौधों के उत्पादन, क्रय व हितग्राहियों के वितरण की जानकारी, 2019-20-21 विभाग द्वारा बजट से खरीदी बिक्री की सम्पूर्ण जानकारी, जिले में संचालित नर्सरी में कार्य कर रहे कर्मचारियों की सूची, महिला एवं बालविकास विभाग के अंतर्गत बाल सुरक्षा समिति की पंचायत वार जानकारी, जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों की जानकारी, स्वामी आत्मानंद के स्कूल कहाँ खोले गए व किन बच्चों को प्राथमिकता दिया जा रहा है उसकी जानकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अंतर्गत राष्ट्रपति प्रवास के दौरान कंप्यूटर एवं लैपटॉप खरीदी हेतु प्राप्त राशि एवं खर्च का ब्यौरा, सामग्री क्रय हेतु टेंडर एवं कोटेशन की जानकारी, डीएमएफ मद अंतर्गत सेंट्रल वर्कशॉप गीदम हेतु प्राप्त राशि की जानकारी, लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत गमावाड़ा में चलाए जा रहे धुरली समूह जल प्रदाय योजना के संबंध में जानकारी ली गई। 

सामान्य सभा की बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी कर कार्यवाही करने को निर्देशित किया गया। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुभाष सुराना, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, सीएचएमओ डॉ. जी सी शर्मा, सभी विभागों के अधिकारीगण व जिला पंचायत सदस्यगण उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news