कांकेर

आत्मसमर्पित 11 नक्सलियों को मिलेगी घोषित ईनाम राशि
13-Aug-2021 10:58 PM
आत्मसमर्पित 11 नक्सलियों को मिलेगी घोषित ईनाम राशि

कांकेर, 13 अगस्त। जिले के 11 आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए उनके पद के अनुसार शासन द्वारा घोषित ईनाम राशि 30 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है।

कलेक्टर ने चमरू उर्फ रामसिंह सलाम (25) हुच्चाड़ी थाना आमाबेड़ा के लिए 3 लाख रूपये, मुकेश्वरी नुरेटी (25) मलमेटा थाना ताड़ोकी के लिए 3 लाख रूपये, राजू पद्दा (20)आदनार थाना कोयलीबेड़ा के लिए 1 लाख रूपये, सुरेखा उर्फ शोभी ऑचल (19) हांकेर थाना पखांजूर के लिए 1 लाख रूपये, मिलाप उर्फ नीलाप उसेण्डी (22) मरदा थाना कोयलीबेड़ा तहसील पखांजूर के लिए 7 लाख 50 हजार रूपये, मनकी ध्रुवा उर्फ सुरेखा उर्फ रेखा मन्हाकाल सनतरई पारा थाना सिकसोड़ के लिए 2 लाख 50 हजार रूपये, जागेश्वर कोमरा उर्फ प्रमोद (22) मलमेटा थाना अंतागढ़ के लिए 1 लाख 50 हजार रूपये, रामसिंह मर्रापी उर्फ राजेश मर्रापी (23) तेलंगा, गुडरापारा थाना आमाबेड़ा के लिए 1 लाख 50 हजार रूपये, बिसलाल उर्फ सुकसदेव हिडक़ो (28) मसपुर थाना ताड़ोकी के लिए 3 लाख रूपये, मानको उर्फ देवकी दुग्गा , 20 वर्षीय महिला नक्सली केसोकोड़ी (मिर्चेपारा) थाना कोयलीबेड़ा के लिए 1 लाख रूपये और लच्छू मरकाम उर्फ कमलेश (42) मनकेली के लिए 5 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है। उक्त स्वीकृत राशि के भुगतान हेतु चेक तैयार कर पुलिस अधीक्षक, कांकेर को प्रेषित किया जाएगा, जो नियमानुसार आत्मसमर्पित नक्सलियों को भुगतान सुनिश्चित करेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news