दन्तेवाड़ा

3 ईनामी नक्सलियों का समर्पण
14-Aug-2021 4:03 PM
3 ईनामी नक्सलियों का समर्पण

दंतेवाड़ा 14 अगस्त। दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आइए को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव और डीआईजी सीआरपीएफ विनय कुमार सिंह के समक्ष 3 ईनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।
कल पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव और डीआईजी सीआरपीएफ विनय कुमार सिंह के समक्ष दंडकारण्य स्पेशल जोनल सीएचएम उप प्रभारी राजू उफऱ् रोशन ताती (24 वर्ष) ने आत्मसमर्पण किया। राजू विभिन्न नक्सली वारदातों में बड़ी भूमिका में था। इसके चलते राज्य शासन द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 8 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

इसी कड़ी में बारसूर एरिया कमेटी सदस्य जीरा उर्फ सुकलू अलामी (42 वर्ष) ने भी पुलिस अफसरों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। सुकलू  विभिन्न नक्सली घटनाओं में शामिल था। राज्य शासन द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 5 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
एक अन्य नक्सली लीडर कुम्मा बारसे (35 वर्ष) ने भी घर वापसी की। कुम्मा डीएकेएमएस अध्यक्ष के तौर पर नक्सली संगठन में कार्यरत था। इसकी गिरफ्तारी पर राज्य शासन द्वारा 1 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news