राजनांदगांव

धर्मांतरण का विरोध करने भाजयुमो ने भरी हुंकार
16-Aug-2021 5:22 PM
धर्मांतरण का विरोध करने भाजयुमो ने भरी हुंकार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 अगस्त।
छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे धर्मांतरण के विरोध में गत् दिनों भाजयुमो के आह्वान जिला भाजयुमो अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह के नेतृत्व में धर्म जागरण पदयात्रा महावीर चौक से प्रारंभ की गई। इसमें युवाओं का जत्था जयस्तंभ चौक, मानव मंदिर चौक, सिनेमा लाइन, हलवाई लाइन, भारत माता चौक, हमालपारा, गुडाखू लाइन, जूनीहटरी सहित शहर के प्रमुख मार्गों में भ्रमण किया। साथ ही भाजयुमो के युवा धर्मांतरण के विरोध में गगनचुंबी नारों के साथ कांग्रेस सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते आक्रोश जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजयुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए, वहीं शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में सभा का आयोजन किया गया। 

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष खुबचंद पारख, भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा, वरिष्ठ किसान नेता अशोक चौधरी, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मेश्राम, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आलोक श्रोती ने सभा को संबोधित किया।  सभी ने बताया कि लोकतंत्र की हत्यारी कांग्रेस ने हमेशा से ही हिंदुओं की एकता को तोडऩे का काम किया है। धर्मांतरण के जरिये समाज को खंडित कर राजसत्ता को उपभोग करना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतवर्ष में राष्ट्रीयता की अलख जगा रहे है  तथा कांग्रेस धर्मांतरण के नाम पर राष्ट्रद्रोह कर रही है। सभी ने बरसते पानी में भीगते कार्यकर्ताओं के पदयात्रा को ऐतिहासिक बताते युवाओं का उत्साह बढ़ाया।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार व कांग्रेस नेताओं के संरक्षण में लगातार धर्मांतरण हो रहे हैं। जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। कांग्रेस सत्ता के अहंकार में डर, भय, प्रलोभन को आधार बनाकर अलोकतांत्रिक कृत्य कर रही है। कांग्रेस अगर जल्द ही धर्मांतरण पर रोक व भटके हुए लोगों को राष्ट्रांतरण में परिवर्तित करने कार्रवाई नहीं करती तो सरकार भाजयुमो के आक्रोश का सामना करने तैयार रहे। आभार प्रदर्शन उत्तर मंडल महामंत्री ऋषिदेव चौधरी ने किया।

इस अवसर पर तरूण लहरवानी, कमल सोनी, गोलू सूर्यवंशी, अनुराग चौरसिया, समीर श्रीवास्तव,प्रशांत गुप्ता, गगन आईच, नोमेश वर्मा, गोविंद देवांगन, आशीष डोंगरे, देवाशीष झा, डिकेश साहू, आकाश चोपड़ा, नीरज यादव, पिंटू वर्मा, आयाश सिंह बोनी, अमनदिप भाटिया, सुमन मालू व अन्य लोग शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news