राजनांदगांव

एकीकृत सडक़ दुर्घटना डेटाबेस प्रशिक्षण आयोजित
16-Aug-2021 5:33 PM
एकीकृत सडक़ दुर्घटना डेटाबेस प्रशिक्षण आयोजित

राजनांदगांव, 16 अगस्त।  एसपी डी. श्रवण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात गजेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में गत् दिनों एकीकृत सडक़ दुर्घटना डेटाबेस प्रशिक्षण आयोजित कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सम्पूर्ण भारत में सडक़ दुर्घटना से होने वाली मृत्यु का आंकड़ा प्रतिवर्ष बढ़ते जा रहा है, जिसको दृष्टिगत रखते एकीकृत सडक़ दुर्घटना डेटाबेस परियोजना तैयार किया गया है। जिसमें सडक़ दुर्घटनाओं का कारण ज्ञात किया जाएगा। इस तारतम्य में पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव के मीटिंग हाल में जिले के थानों से आए प्रधान आरक्षक से उपनिरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी शामिल हुए, जिन्हें डीआरएम अधिकारी अरूण सोनी द्वारा आईआरएडी के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news