दन्तेवाड़ा

स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकार संघ द्वारा पौधारोपण
16-Aug-2021 9:07 PM
स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकार संघ द्वारा पौधारोपण

बचेली, 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस पर किरंदुल जाने वाली मार्ग, पाढ़ापुर के अंतर्गत टेलिंग डेम के नीचे जल वन संरक्षण समिति द्वारा संरक्षित क्षेत्र आमोद अरण्य में बचेली, किरंदुल के पत्रकारों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधे रोपे गये। इसके अलावा छग श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष आजाद सक्सेना एवं बचेली भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित सरकार का पत्रकार संघ के सदस्यों द्वारा जन्मदिवस भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही छग श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यो को पहचान पत्र भी प्रदान किया गया।  इस दौरान बचेली की  पर्यावरण कार्यकर्ता नंदिनी दीक्षित, पत्रकार संघ से आजाद सक्सेना, जितेन्द्र चैधरी,  नफीज़ कुरैशी, रामकृष्ण बैरागी, अमलेंदु चक्रवर्ती,  दुर्जन सिंह, फखरे आलम, गोविंद नाग, रवि दुर्गा, संदीप दीक्षित, संजीव दास, हरीश शर्मा, राजेन्द्र सक्सेना, फिरोज नवाब, सलमान नवाब, किशोर जाल एवं पत्रकार व जल वन सरंक्षण समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news