कांकेर

कांकेर में अनिला ने किया ध्वजारोहण, कोरोना वॉरियर्स का सम्मान
16-Aug-2021 9:16 PM
 कांकेर में अनिला ने किया ध्वजारोहण, कोरोना वॉरियर्स का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 16 अगस्त। 75वें स्वतंत्रता दिवस को कांकेर जिला मुख्यालय में गरिमामय व उत्साह पूर्वक मनाया गया। शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में प्रात: 7.30 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान हुआ। शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि जिले की प्रभारी मंत्री अनिला भेडिय़ा ने प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान पश्चात जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर  चन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा भी उनके साथ थे। जिला पुलिस बल एवं होमगार्ड के जवानों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। मुख्यमंत्री का संदेश वाचन के पश्चात् मुख्य अतिथि श्रीमती अनिला भेडिय़ा ने हर्ष एवं उमंग के प्रतीक गुब्बारे नील गगन में छोड़े। उसके बाद शहीद परिवारों को शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री का संदेश वाचन पश्चात् मुख्य अतिथि श्रीमती भेडिय़ा ने स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, पुलिस विभाग, पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज, नगर सेना, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, शिक्षा विभाग, इंडियन रेडक्रास सोसायटी, कलेक्टर कार्यालय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग जिला पंचायत, लोक निर्माण विभाग, वनमण्डल अधिकारी और पशुधन विकास विभाग के कोरोना वारियर्स अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया ।  विभिन्न विभागों - कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पुलिस विभाग, नगर सेना, चिप्स, पशुधन विकास विभाग, यातायात शाखा कांकेर, महिला एवं बाल विकास विभाग, खनिज विभाग, समाज कल्याण,कृशि विज्ञान केंद्र और जिला परिवहन कार्यालय से संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को विभागीय कार्य में विशेष योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।  मंच संचालन प्रधान पाठक सुरेशचंद्र श्रीवास्तव एवं व्याख्याता अनिल शर्मा ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news