बालोद

राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना
18-Aug-2021 5:16 PM
राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 18 अगस्त।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर बालोद जिले के ग्राम झलमला में बिजली मूल्य वृद्धि और बिजली कटौती के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। 

 भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अनोखे ढंग से विरोध करते हुए हाथों में कण्डिल लेकर कलेक्टोरेट की ओर कूच किया । दरअसल भाजपा के कार्यकर्ता ये संदेश देना चाहते थे कि यहां पर 15 साल की सरकार में सरप्लस बिजली के बाद अब पुन: कांग्रेस सरकार में कंडिल युग में जाना पड़ रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि इस आंदोलन के माध्यम से हम यहां पर सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे हैं 15 साल की सरकार में हम कंडिल क्या होता है ये भूल गए थे परंतु अभी यहां इस सरकार ने प्रति यूनिट में 6 से 8 प्रतिशत यानी 45 पैसे के आसपास बढ़ोत्तरी की है क्या सरकार कर्जा माफी करने के बाद अन्य माध्यमों से यहां पर आम आदमी से पैसे की वसूली कर रही है जिसके कारण यहां पर आम जनता की जेब पर भार पड़ रहा है। ऐसे में क्या सरकार आम आदमी को किस तरह राहत देने की कोशिश कर रही है। ऐसे सरकार को आने वाले दिनों में यहां की जनता मजा चखाएगी, आज हर वर्ग इस सरकार में परेशान है उन्होंने कांग्रेसियों को बधाई दिया कि वापिस उन्होंने कंडिल टांगने पर मजबूर कर दिया साथ ही उन्होंने कहा कि यहां पर कांग्रेस सरकार की कमियों को हर व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। 

इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू, राजेंद्र राय महामंत्री किशोरी साहू, प्रमोद जैन प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री पवन साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष लेखराम साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशीला साहू,नरेश यदुजिला पंचायत सदस्य कीर्तिका साहू, संध्या भारद्वाज, यज्ञदत्त शर्मा,जिला मंत्री शरद ठाकुर, जिला मंत्री एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश साहू अनिता कुमेटी,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी राजीव शर्मा, शशिकांत निषाद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दानवीर साहू, अमित चोपड़ा मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, सुरेश निर्मलकर, गोविंद वाधवानी, रूपेश सिन्हा, कौशल साहू, दुष्यंत सोनवानी, टिनेश्वर बघेल महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य पिपरे अजजा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम ध्रुव, किसान मोर्चा अध्यक्ष तोमन साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर, होरीलाल रावटे, शिव धरमगुडे, याद राम साहू, देवेंद्र माहला, छगन देशमुख, सुरेंद्र देशमुख राजू अग्रवाल, दुर्गानंद साहू, रामसहाय साहू,अंजनी साहू, संगीता चंद्राकर खोमिन साहू, नीता साहू,  संध्या साहू, सत्या गावरे मोहिनी देवांगन, उर्मिला साहू, संदीप सिन्हा, संजय साहू पार्थ साहू, टुमन साहू मनीष साहू अजेंद्र साहू सहित अन्य मौजूद रहे पूरे आयोजन का संचालन जिला महामंत्री किशोरी साहू ने किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news