सूरजपुर

बिजली कटौती व दाम वृद्धि के विरोध में भाजपा का धरना-प्रदर्शन
18-Aug-2021 11:25 PM
 बिजली कटौती व दाम वृद्धि के विरोध में भाजपा का धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 18 अगस्त। प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती एवं दाम वृद्धि को लेकर भाजपा द्वारा जिला मुख्यालय सूरजपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गोयल, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह, जिला महामंत्री द्वय राजेश अग्रवाल,मुरली सोनी, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता, अजजा प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह की उपस्थिति में आयोजित किया गया। सभा के बाद राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

पूर्व गृहमंत्री रामसेवक ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भूपश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार वादा खिलाफी कर रही है घरेलू बिजली के दाम में वृद्धि कर किसानों के साथ अन्याय कर रही है। प्रदेश सरकार गोबर खरीदी के नाम पर बड़ा घोटाला कर रही है।

जिला उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि किसानों के साथ छल किया जा रहा है। सरकार अपने वादे से मुकर रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news