राजनांदगांव

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा गंडई मंडल गठित
19-Aug-2021 5:17 PM
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा  गंडई मंडल गठित

रामावतार बने अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 19 अगस्त।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा गंडई मंडल का गठन बुधवार को अग्रसेन भवन में किया गया। इसमें रामावतार साहू को अध्यक्ष बनाया गया। जानकारी अनुसार रामावतार साहू पार्टी के प्रति लगातार समर्पण भाव से काम कर रहे हैं। जिसके चलते उन्हें अहम पद दिया गया है।

जानकारी के अनुसार गंडई स्थित अग्रसेन भवन में दोपहर 3 बजे भाजपा द्वारा कार्यक्रम आहुत किया गया था। कार्यक्रम में रामावतार साहू को पिछड़ा वर्ग मोर्चा गंडई मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं अलखराम पटेल, आत्माराम साहू व रघु पटेल को उपाध्यक्ष बनाया गया। महामंत्री के लिए मुकेश कुमार साहू और ओमकार जंघेल का चयन किया गया। वहीं मंत्री पद का कार्यभार शिवप्रसाद साहू, बलराम साहू और प्रवीण सोनी को दिया गया। कोषाध्यक्ष जीवन वर्मा, उप कोषाध्यक्ष सुखराजी निर्मलकर, कार्यालय प्रभारी दीपक देवांगन, मीडिया प्रभारी राकेश निषाद, सह मीडिया प्रभारी चंचल दास मानिकपुरी और गंगाराम पटेल को पदभार दिया गया। वहीं संस्कृति प्रभारी फलित साहू को सौंपा गया। अतिथियों ने पदाधिकारियों को बधाई दी। इसी दौरान राकेश ठाकुर का जन्मदिवस भी मनाया गया।

कार्यक्रम में राजनांदगांव भाजपा पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष शिव वर्मा ने कहा कि केंद्र ने पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया है। केंद्र में 27 पिछड़ा वर्ग को मंत्री का अवसर दिया है। साथ ही हाल ही में चिकित्सा और शिक्षा पर 27 प्रतिशत का आरक्षण दिया है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रांत सिंह, अनिल अग्रवाल, जीवनदास रात्रे, श्यामपाल ताम्रकार, राकेश ठाकुर, भीखू हिरवानी, पुष्पेंद्र देवांगन, कांशीराम साहू, दीना जंघेल, लुकेश्वरी जंघेल, मनीषा चतुर्वेदी, उमा चौबे, प्रिया तिवारी सहित सभी विंगों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news