गरियाबंद

महिला सांसदों से दुव्र्यवहार के विरोध में फूंका पुतला
19-Aug-2021 11:21 PM
महिला सांसदों से दुव्र्यवहार के विरोध में फूंका पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 19 अगस्त।
राज्यसभा में सांसदों के साथ कथित दुव्र्यवहार के खिलाफ बुधवार को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद फूलादेवी नेताम एवं छाया वर्मा के साथ दुव्र्यवहार को लेकर भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया गया। 

कांग्रेसियों ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र की हत्या करने जैसी है। संसद के मानसून सत्र के दौरान पूरे समय टकराव की स्थिति रही। अंतिम दिन भी काफी हंगामा हुआ। उसी दौरान राज्यसभा में महिला सांसदों के साथ मार्शलों द्वारा कथित तौर पर दुव्र्यवहार किया गया। इसी के विरोध में नगर पंचायत के सामने  कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस  कमेटी  छुरा के  तत्वावधान में किए गए प्रदर्शन के दौरान मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। युकांइयों ने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र को तार-तार करन रही है। सरकार ने लोकसभा एवं राज्यसभा में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया। 

अब्दुल समद ने कहा कि जिस तरह से लोकसभा और राज्यसभा में केंद्र सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज दबाई गयी, वह लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है। विपक्ष का काम सरकार द्वारा किये जा रहे गलत निर्णयों का विरोध करना है। विपक्ष तो चाहता था कि पेगासस जासूसी कांड, महंगाई, किसानों के मुद्दों पर चर्चा हो। पेट्रोलियम के दामों के बढ़ती कीमतों को लेकर राज्यसभा एवं लोकसभा में अपनी बात रखना चाहते थे। लेकिन पूरे सत्र के दौरान सरकार विपक्ष की अनदेखी करती रही और लोकतंत्र का गला घोटा गया।

इन्हीं सब मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा आंदोलन नगर पंचायत के सामने किया गया। प्रदर्शन में  मक्खु दिक्षित, नेता प्रतिपक्ष  हरीश यादव, जितेन्द्र देवांगन, अफजल खान, संदीप सोनी, शैलेन्द्र दिक्षित, सोनी, पंचराम टंडन, सतीश नामदेव, सुनील चंद्राकर, दिलिप बघेल सहित बड़ी संख्या में युकां कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news