गरियाबंद

राजीव गांधी युग दृष्टा थे - टिकेन्द्र
20-Aug-2021 6:53 PM
राजीव गांधी युग  दृष्टा थे - टिकेन्द्र

नवापारा-राजिम, 20 अगस्त। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद पंचायत अभनपुर के पूर्व सभापति टिकेन्द्र ठाकुर ने स्व. राजीव के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी युग दृष्टा थे। भारत को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा था। 

उन्होंने आधुनिक भारत की एक ऐसी बुनियाद रखी, जिसके दम पर भारत आज तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। 
बहुत ही कम समय में राजीव गांधी ने देश और दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ी और हमेशा के लिए लोगों के दिल में अमर हो गए। उनकी सोच थी कि भारत व भारत के नौजवान विश्व में अपना नाम ऊंचा करें। 

देश आज सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महाशक्तियों के समकक्ष खड़ा है। यह स्व. गांधी की सोच थी। आज हर हाथ को काम, हर हाथ में मोबाइल उन्हीं की सोच का परिणाम है। श्री ठाकुर ने कहा कि आज यदि स्व. गांधी जीवित होते तो भारत की तस्वीर कुछ और होती। हमें उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए एकजुट होकर काम करना है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news