राजनांदगांव
गंडई, 20 अगस्त। भाजपा मंडल साल्हेवारा में एक दिवसीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को अच्छी उपस्थिति रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला किसान मोर्चा के महामंत्री खम्हन ताम्रकार, प्रशिक्षित वक्ता महामंत्री पारस ठाकरे, डॉ. डेरालाल मसखरे, सभी बूथ के आमंत्रित सदस्यगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान खम्हन ताम्रकार ने बताया कि कोरोनाकाल में किस प्रकार भाजपा के हर कार्यकर्ता और नेताओं ने लोगों की सेवा की है। आमजन ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संपर्क करना जरूरी नहीं समझा था, क्योंकि वे जनता के सेवक नहीं है। साल्हेवारा में कोरोना काल में अगर कोई व्यक्ति बीमार होता था, तो उसे हमारे यहां के कार्यकर्ता गंडई और छुईखदान इलाज के लिए भेजते थे और हम सभी उसके इलाज में हर संभव मदद करते थे।
इस प्रकार की भावना केवल भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं में देखने को मिलता है, बाकी पार्टियों में नहीं।