सुकमा

एक लाख का ईनामी नक्सली बंदी
21-Aug-2021 4:24 PM
 एक लाख का ईनामी नक्सली बंदी

तत्कालीन कलेक्टर के अपहरण में शामिल था
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
सुकमा, 21 अगस्त।
जिले में एक  लाख ईनामी के नक्सली को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि उक्त नक्सली 2012 के तत्कालीन कलेक्टर के अपहरण में शामिल था।

जिले में पुलिस अधीक्षक सुकमा सुनील शर्मा (छ.ग.) के निर्देशन में चलाये जा रहे 'पुना नौम अभियान' के तहत गुरुवार को परमेश्वर तिलकवार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा एवं उनि शैलेन्द्र दुवे के हमराह स्टाफ ने बड़ेसट्टी में ग्रामीणों के साथ बैठक की। इसके बाद एरिया डोमिनेशन करते हुए वापसी के दौरान 1 संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

 थाना लाकर पूछताछ करने पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन में कार्य करना बताया गया। थाना का रिकार्ड चेक करने पर थाना फुलबगड़ी के विभिन्न अपराधों में शामिल रहना पाया गया। 
गिरफ्तार नक्सली रवा गंगा विगत 10-12 वर्षों से प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। वर्ष 2011 में सर्वप्रथम नक्सल संगठन में मिलिशिया सदस्य के पद पर भर्ती होकर बडेसट्टी एलओएस सदस्य, मिलिशिया डिप्टी कमांडर तथा वर्तमान में डीएकेएमएस अध्यक्ष जैसे पदो पर कार्यरत रहा।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news