राजनांदगांव

राजीव ने युवाओं को दी एक नई दिशा-मुदलियार
21-Aug-2021 6:05 PM
राजीव ने युवाओं को दी एक नई दिशा-मुदलियार

राजीव फैंस क्लब द्वारा जयंती पर कई आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 21 अगस्त।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती राजीव फैंस क्लब ने हर्षोल्लास से मनाया। राजीव फैंस क्लब के संरक्षक इकरामुद्दीन सोलंकी ने बताया कि इस वर्ष भी सुबह 7 बजे स्थानीय जयस्तंभ चौक से सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें महापौर हेमा देशमुख, अंत्यवसायी के अध्यक्ष धनेश पटिला, छग युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार उपस्थित थे। सद्भावना दौड़ मानव मंदिर चौक, आजाद चौक, गुड़ाखू लाइन से जूनीहटरी होते हुए जयस्तंभ चौक में समाप्त हुई। सद्भावना दौड़ के पहले राजीव गांधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। सद्भावना दौड़ समाप्ति के पश्चात देश की एकता, अखंडता और साम्प्रदायिक सौहाद्र के लिए शपथ क्लब के संरक्षक इकरामुद्दीन सोलंकी ने दिलायी। तत्पश्चात क्लब द्वारा राजीव गांधी जयंती के अवसर पर संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया।

क्लब के संरक्षक छग युवा आयोग अध्यक्ष जितेेन्द्र मुदलियार ने कहा कि सदस्यों ने राजीव के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास के लिए बहुत ही मायूस भरा दिन रहा,जब हमारे बीच से देश के युवा नेता स्व. राजीव गांधी की असमय मृत्यु हुई। राजीव गांधी देश के लिए नए-नए टेक्नोलॉजी, औद्योगिक क्रांति और संचार के माध्यमों से एक नई तरूणाई इस देश को दी। राजीव गांधी देश के अंतिम छोर में बसे लोगों का भी ख्याल रखा, जब वे पायलट थे, तब दूसरे देशों की नई-नई टेक्नोलॉजी देखकर उनके मन में भी अपने भारत के लिए सपने देखा करते थे। उन्होंने उस सपने को साकार करते देश के युवाओं को एक नई दिशा दी। आज कम्प्यूटर हो या और कोई टेक्नोलॉजी हजारों-करोड़ों बेरोजगार युवकों का रोजी-रोटी का साधन बना। राजीव युवाओं में नए भारत की तकदीर देखा करते थे। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस का घराना कुर्बानियों का घराना रहा है। देश की एकता और अखंडता के लिए कांग्रेस के नेताओं ने कभी भी अपने जान की परवाह नहीं की। कांग्रेस हमेशा देश को एकता-अखंडता की माला से पिरोती रही। आभार प्रदर्शन राजीव फैंस क्लब के अध्यक्ष प्रेम रूचंदानी ने किया।

इस अवसर पर प्रेम बाफना, रमेश डाकलिया, सुदेश देशमुख, रूबी गरचा, मामराज अग्रवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष चेतन भानुशाली, सूर्यकांत जैन, महेन्द्र बहादुर सिंह, विरेन्द्र चौहान, फिरोज अंसारी, अशोक फडऩवीस, नथमल कोटडिय़ा, राजनांदगांव युकां प्रभारी गुलजेब अहमद, गणेश पवार, राजिक सोलंकी, अमित कुशवाहा, गुरबेज सिंग माखीजा, राजा चौहान, दुर्गेश राजपूत, कादिर अंसारी, आशीष साहू, विरेन्द्र चंद्राकर, अब्दुल कादिर, लक्ष्मण साहू, शेख आसिफ, हर्ष व्यास, प्रतिक अग्रवाल, मानव देशमुख, ए. एक्का, के. राजेश्वर राव, राशिद खान, अनुराज श्रीवास्तव एवं खिलाड़ी सहित बड़ी संख्या शहर कांग्रेस, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news