राजनांदगांव

जयंती पर राजीव को किया याद
21-Aug-2021 6:22 PM
जयंती पर राजीव को किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 21 अगस्त।
छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राजीव गांधी की तैलचित्र पर पूजा-अर्चना कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक छन्नी चंदू साहू शामिल थीं।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राजीव गांधी ने संगठन और देश को आगे बढ़ाने के लिए अपने प्राणों तक की चिंता नहीं की, वो हम सबके लिए अनुकरणीय है। राजीव ग्रामीण अर्थव्यवस्था, युवाओं, महिलाओं को आगे लाने की सोच रखते थे। उन्होंने सूचना क्रांति को देश में लाकर देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। पंचायतीराज संगठन को लाकर हम सबको देश सेवा का अधिकार दिया, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि संगठन को आगे बढ़ाने के लिए हम सबको एकजुट होकर कार्य करना होगा, यही राजीव को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

बैठक में छुरिया ब्लॉक को राजनांदगांव जिले में ही यथावत रखने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास किया गया। उक्त कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य अलालीराम यादव, महामंत्री चुम्मन साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रितेश जैन, संयुक्त महामंत्री विपिन यादव, पिछड़ा वर्ग महामंत्री तरूण सिन्हा, विधायक विधायक प्रतिनिधि एकनाथ सिन्हा, जनपद सदस्य हेमलता बंजारे, जावेद मेमन, ऋषि हिरवानी, सरपंच संघ अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू, पार्षद राधे ठाकुर, पार्षद सुनील लारोकर, एल्डरमैन शकील कुरैशी, सुनील कुमार, महामंत्री शेखर मंडलोई, खुमेंद्र कुमार साहू, महामंत्री अमित अग्रवाल, सचिव पुनेश्वर चंद्रवंशी, सचिव चित्रकुमार पाल, महामंत्री शैलेन्द्री सिन्हा, सुरेखा कोमरे, जागेश्वर सांग, संतोष कुमार, जनक बंजारे, उमेन्द्र सिंह कंवर, विष्णु कंवर, जयपाल यादव, मीडिया प्रभारी ललित साहू के साथ-साथ कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजू सिन्हा ने किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news