गरियाबंद

राजीव जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनी
21-Aug-2021 6:35 PM
राजीव जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
नवापारा-राजिम, 21 अगस्त।
विधायक कार्यालय संगवारी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में विधायक धनेन्द्र साहू सहित कांग्रेसियों ने स्व. राजीव गांधी के छायाचित्र पर पुष्पअर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 इस अवसर पर स्व. राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंदिरा जी की हत्या के बाद राजीव गांधी जी को देश की कमान सौंपी और उन्होंने अल्पायु में ही देश में संचार क्रांति लाई। उन्होंने भारत देश का नाम विश्व पटल पर स्थापित किया। उनके द्वारा किए हुए कार्य ही आज देश में दिखाई दे रहे हैं। राजीव गांधी की हत्या से जो क्षति देश को हुई, वह कभी पूरी नहीं हो सकती है। 

पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी ने कहा कि राजीव गांधी के सपने को साकार करने के लिए पूरे देशवासियों को एक जुट होने की जरूरत है। जिससे देश में पैदा हुए भ्रष्टाचार को मिटाया जा सके। राजीव देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे। वे देश के कम्प्यूटर क्रांति के रूप में भी जाने जाते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जिसका असर देश के विकास में देखने को मिल रहा है। 

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ शर्मा, नपा उपाध्यक्ष चतुर जगत, नपा के पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रतीराम साहू, पार्षद सभापति संध्या राव, एल्डरमेन रामा यादव, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश सोनकर, महामंत्री राजा चावला, विक्रम भाई, बल्लू साहू, गुड्डू मिश्रा, सौरभ सोनी, अनुभव जैन, विनोद कंडरा, सहदेव कंसारी, रामरतन निषाद, विधायक प्रतिनिधि चंद्रहास साहू, मेघनाथ साहू सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news