राजनांदगांव

कांग्रेस सांसदों ने किया छग को अपमानित- मधुसूदन
21-Aug-2021 6:36 PM
कांग्रेस सांसदों ने किया छग  को अपमानित- मधुसूदन

राजनांदगांव, 21 अगस्त। जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने इन दिनों जो दो विषय चर्चा में है, इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा कि राज्यसभा में घटित घटना से छत्तीसगढ़ शर्मसार हुई, वहीं विधायक बृहस्पति सिंह ने हमारे प्रदेश की कार्यपालिका को गाली देकर अपमानित किया।

जिलाध्यक्ष श्री यादव ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि राज्यसभा में जो घटना हुई है, उसका सीसी टीवी फुटेज पूरे देश ने देखा है, जिसमें किस तरह से छत्तीसगढ़ की महिला सांसद महिला मार्शलों के साथ अभद्र व्यवहार कर रही है। इसके बाद प्रेस कान्फ्रेंस कर रोने का नाटक और जख्मी होने का दुष्प्रचार किया जा रहा है। मेरी चुनौती है कि यदि किसी महिला मार्शल की वजह से कोई चोट ग्रस्त हुई है तो उन्हें चिकित्सा प्रमाण प्रस्तुत करना चाहिए। जबकि सीसीटीवी में साफ  दिख रहा है कि महिला मार्शल के साथ किस तरह कांग्रेस की महिला सांसद व्यवहार कर रही हंै। इस घटना से छत्तीसगढ़ शर्मसार हो गई है, जिस महिला को राज्यसभा में विशेषज्ञ बनाकर भेजा गया है, वह महिलाओं के साथ हिंसा कर रही हैं और अपने गलत कृतियों को छुपाने के लिए प्रेस कान्फ्रेंस कर रो रही है। ये सिर्फ  ढकोसला है। महिला मार्शल के साथ जो अभद्रता हुई, वह पूरा देश देख रहा है। आपके साथ कोई अभद्रता हुई है, तो इसे देश को दिखाइए। छत्तीसगढ़ में हर दिन 7 महिलाएं दुष्कर्म की शिकार हो रही हैं। इस पर किसी का आंसू नहीं निकल रहा है, लेकिन झूठी कहानी गढक़र अपनी आंसू निकालने वालों को शर्म आनी चाहिए। दुख इस बात की है कि इस झूठ को सच साबित करने मुख्यमंत्री सहित मंत्री भी गांधी की प्रतिमा के सामने मौन धरने पर बैठे।

गांधीजी सत्य और अहिंसा के पुजारी माने जाते हैं। यह घटना हिंसा के बाद झूठ से जुड़ा हुआ था। यह मौन प्रदर्शन गांधी का भी अपमान है। कितनी बेशर्मी से झूठ बोलना वीडियो को झूठ बताना क्या यही कांग्रेस का चरित्र है। अभी तक तो वीडियो को झूठ बता रहे थे, लेकिन अब ऑडियो को भी झूठ बता रहे हैं, जिसमें कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह एक अधिकारी को गाली दे रहे हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news