दन्तेवाड़ा

महिला कांग्रेस ने मनाया सावन झूला महोत्सव
21-Aug-2021 9:31 PM
 महिला कांग्रेस ने मनाया सावन झूला महोत्सव

बचेली, 21 अगस्त। ब्लॉक महिला कांग्रेस के तत्वावधन में सावन झूला महोत्सव का आयोजन बचेली मंगल भवन में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा और सुलोचना कर्मा ने शामिल होकर प्रोत्साहित किया।

सर्वप्रथम राधा कृष्ण की आरती और पुष्पांजलि अर्पित की गई। बालिका सिमरन ने बचपन की यादों को उकेरता कविता का वाचन किया। माया अधिकारी ने भजन की प्रस्तुति दी। मंच संचालन नंदा नाग और अपर्णा विश्वास ने किया। नीलिमा कर्मकार द्वारा राजकीय गीत अरपा पैरी के धार और मौसम को लेकर गज़़ल की प्रस्तुति दी। गौरी शर्मा ने सुरीले अंदाज़ में  सावन के झूले पड़े गीत गाया, हुलसी प्रधान ने रिमझिम गिरे सावन और अपर्णा विश्वास ने भी मनमोहक गीत गाया, वहीं श्वेता चंद और निहारिका चेरियन ने मेहंदी और थाल सजावट प्रतियोगिता, कैटवॉक का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।

तूलिका ने कहा कि महिलाओं के दैनिक कार्यो की व्यस्तता बहुत अधिक होती है, ऐसे में इस तरह के आयोजन से मानसिक और शारीरिक प्रसन्नता में वृद्धि होती है  साथ ही महिलाओं को आपसी मेलजोल का अवसर भी प्राप्त होता है ।

इस कार्यक्रम के आयोजन में पालिका अध्यक्ष पूजा साव, निर्मला तिर्की, किरण जायसवाल, दमयंती साहू, रीना दुर्गा, बीना साहू, सुशीला नियाल, कमला सोनवानी, रुखसाना बानो, उस्मान खान, संजीव साव, ब्रह्मा सोनानी ने योगदान दिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news