गरियाबंद

दिव्यांग ने शिक्षा के लिए सडक़ सुरक्षा तथा पर्यावरण संदेश गीत गाकर नागरिकों से की सहयोग की अपील
23-Aug-2021 11:55 AM
दिव्यांग ने  शिक्षा के लिए सडक़ सुरक्षा तथा पर्यावरण संदेश गीत गाकर नागरिकों से की सहयोग की अपील

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 22 अगस्त। 
छुरा नगर की दिव्यांग विद्यार्थी ग्राम लोहझर निवासी द्रोपती दीवान की शिक्षा के लिए विशेष सहायता राशि दिलाने नगर के बजरंग चौक में सडक़ सुरक्षा तथा पर्यावरण संदेश जैसे गीत गाकर लोगों को अपनी शिक्षा हेतु आर्थिक मदद की अपील की। 

गौरतलब है कि कुमारी द्रौपती दीवान दोनों आंखों से दिव्यांग है और वह संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में शिक्षा ग्रहण करना चाहती है। इसके लिए उन्होंने नगर के बजरंग चौक में लोगों से सहयोग के लिए अपील की। 

गौरतलब है कि विकलांगों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उनकी जितनी मदद हो सके करनी चाहिए। विकलांगों की मदद करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक होना होगा।

नगर के समाज सेवी व व्यवसायी मनोज पटेल ने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उसकी जितनी मदद हो सके करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई दिव्यांग सडक़ को पार करने के लिए किनारे खड़ा है तो लोग उसे देखकर आगे निकल जाते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। दिव्यांग व्यक्ति को सडक़ पार करवाना चाहिए। इस संबंध में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक होना होगा। 

समाज सेवी शीतल कुमार धु्रव ने कहा कि दिव्यांग लोगों की मदद से कुछ नहीं घटता है। अगर किसी दिव्यांग को मदद की जरूरत है, तो सभी को आगे आना चाहिए। उसकी हर संभव मदद करनी चाहिए। इस अवसर पर छुरा नगर के कई नागरिक द्रौपती दीवान की शिक्षा के लिए सहयोग हेतु आगे आए हंै।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news