सुकमा

गौठान में पौधरोपण कर केक काटकर मना सीएम का जन्मदिन
23-Aug-2021 8:55 PM
गौठान में पौधरोपण कर केक काटकर मना सीएम का जन्मदिन

गांव के ही वरिष्ठ कांग्रेसी ने काटा केक

कोंटा, 23 अगस्त। रामपुराम ग्राम पंचायत के आश्रित गांव गीदम स्थित गौठान में पौधरोपण कर केक काटकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन मनाया गया।  गांव के ही वरिष्ठ कांग्रेसी देवा राम नाग ने केक  काटा।

 इस अवसर पर सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष कवासी हरीश ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ढाई सालों में राज्य के विकास के जिस मॉडल को देश के सामने रखा, वह अद्वितीय और अन्य राज्यो के लिए अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री के रूप में भूपेश बघेल ने जितने फैसले लिए, उसके केन्द्र में समृद्ध ग्राम की अवधारणा छिपी रही। चाहे वह किसानों केन्द्रित रही हो या फिर पशुपालकों पर। गौठानों को उन्होंने रुरल इंड्रस्ट्रियल पार्क का स्वरुप प्रदान कर हर गांव में स्वरोजगार विकसित करने की व्यापक संभावनाओं का द्वार खोल दिया है।

आगे कहा कि भूपेश बघेल के इन फैसलों ने देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच एक नई पहचान दी है। अपनी संस्कृति, बोल चाल की भाषा, पारंपरिक त्यौहारों का महत्व उनके हर कार्यक्रम में झलकता है। उनके हर कदम से राज्य की संस्कृति को पुष्पित पल्लवित होने के साथ ही पर्यावरण को संरक्षण मिल रहा है। भूपेश बघेल की नरवा, गरवा योजना देश में अद्वितीय, दुनिया जलवायु परिवर्तन के संकट से जूझ रही है। ऐसे में भूपेश सरकार की नरवा, गरवा योजना मील का पत्थर साबित हो रही है। राज्य के नालों को रिचार्च किये जाने से जल संकट दूर होने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिली है।

सुकमा नगरपालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू ने जन्मदिन पर बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सारी  योजनाओं का देशभर में चर्चा है, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, सुराजी ग्राम योजना, गोबर खरीदी योजना, कृषि आधारित उद्योगों को प्राथमिकता, प्रत्येक विकास खंड में फूड पार्क स्थापित करने की योजना, छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार खेल प्राधिकरण गठित कर युवाओं एवं खेलप्रेमियों को एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है।

ढाई साल में बनाए पांच नए जिले

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ढाई साल के कार्यकाल में राज्य को पांच नये जिलों की सौगात दी है। इनमें गौरेला पेंड्र मरवाही पहला जिला है। इसके बाद मोहला मानपुर चौकी, बिलाईगढ़, मनेन्द्रगढ़ और सक्ती शामिल हैं। राज्य के कांकेर, कोरबा और महासमुंद में नये मेडिकल कालेज की स्थापना करने की स्वीकृत प्रदान करने का फैसला भी सराहनीय है। 

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष करण सिंह देव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शेख सज्जार, पूर्व सरपंच सुकडा मडक़ाम, तुलसी राम, पोटला बोज्जिया, जिला कांग्रेस के कोसाअध्यक्ष संतोष चांडक, भूतपूर्व पार्षद रम्मू राठी, खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोहित पांडे, राजेश तापडिय़ा, ठेकेदार राजा खान, एल्डरमैन सुनील राठी,हरि सेठिया, जनपद सदस्य विनोद पेद्दी,  सरपंच कोसा राम मरकाम, सरपंच कवासी जोगा, मनोज गुप्ता,सतेंद्र गुप्ता, लवी सुना, तरुण बारठ, रवि सामुएल, कैलाश साहू, दिनेश कश्यप सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता रहे मौजूद।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news