गरियाबंद

भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिस जवानों को बांधी राखी
24-Aug-2021 6:05 PM
भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिस जवानों को बांधी राखी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
नवापारा-राजिम, 24 अगस्त।
नवापारा भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष तनु मिश्रा के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा मंडल की कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा पुलिस जवानों को थाना पहुंचकर तिलक लगाकर राखी बांधकर रक्षाबंधन त्यौहार मनाया। थाना स्टाफ  में मौजूद सभी जवानों के साथ ही महिला आरक्षकों को भी रक्षा का सूत्र बांधा गया। 

उप निरीक्षक विजय लाल साहू, प्रधान आरक्षक प्रवीण प्रधान, मोहम्मद कय्यूम, मिलूराम साहू, दामोदर साहू, आरक्षक मनीष पटेल, खिलेश्वर साहू, उमेश चतुर्वेदानी, राघवेंद्र ठाकुर, महिला आरक्षक निम्मी साहू, गिरिजा चंद्राकर, सैनिक हेमलाल पीआरओ सिन्हा को भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष तनु मिश्रा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य साधना सौरज, धनमती साहू, नीता धीवर महिला मोर्चा महामंत्री, संतोषी कंसारी मंत्री, किरण सोनी, हर्षा कंसारी ने रक्षा सूत्र बांधा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news