गरियाबंद

अयोध्या से रामेश्वरम तक पदयात्रा पर निकले संतों का सर्व हिन्दू समाज ने किया स्वागत
24-Aug-2021 6:06 PM
अयोध्या से रामेश्वरम तक पदयात्रा पर निकले संतों का सर्व हिन्दू समाज ने किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 24 अगस्त।
अयोध्या से रामेश्वरम तक पदयात्रा पर निकले संत अमीत योगी एवं सम्राट योगी का नवापारा के चम्पारण चौक में सर्व हिन्दू समाज द्वारा फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। 

दोनों संत श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से श्रीराम वन गमन मार्ग के प्रमुख स्थानों का भ्रमण करते हुए रामेश्वर तक का यात्रा करेंगे। पिछले कई दिनों से पैदल यात्रा करते हुए सोमवार को दोनों संत चंपारण पहुंचे। जहां सर्व हिन्दू समाज व भगवान श्रीराम के भक्तों द्वारा स्वागत किया गया। पश्चात संत चम्पेश्वर महादेव का दर्शन किया। इस दौरान लोकनाथ साहू, प्रचारक नंद कुमार साहू, सुधु साहू, बलीराम निषाद, दुष्यंत साहू, रोशन साहू, भेखलाल साहू, रूपेन्द सतीश धुव, गोपीचंद निषाद, भरत सेन आदि उपस्थित थे। 

यहां से दोनों संत नवापारा की ओर निकले, जो शाम को नवापारा पहुंचे। जहाँ उनके स्वागत सत्कार के लिए नवापारा के सैकड़ों रामभक्त कतार से खड़े थे। उनके नवापारा आगमन पर पूजन कर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

मंगलवार सुबह भगवान श्री कुलेश्वर महादेव, लोमश ऋषि आश्रम, श्री राजीव लोचन मंदिर का दर्शन कर अपनी अगले पड़ाव के लिए निकलेंगे। संतों का स्वागत करने वालों में गोपाल यादव, सनत चौधरी, लोकनाथ साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष दयालु राम गाड़ा, रूपेंद्र साहू, दिलीप यादव, पूर्व पार्षद भूपेंद्र सोनी, पोखराज, किशन साहू, रोहित, विनोद, तेजेश्वर साहू, सुनील सोना, धीरज ठाकुर व अखिलेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में सर्व हिन्दू समाज व सामाजिकजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news