बालोद

सीएम के जन्मदिन पर कई आयोजन
25-Aug-2021 9:32 PM
सीएम के जन्मदिन पर कई आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 25 अगस्त।
क्षेत्रीय विधायक व केबिनेट मंंत्री अनिला भेंडिया के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर के नेतृत्व में 23 अगस्त को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन मनाया गया।

मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री के दीर्घायु जीवन व छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए शिव संस्कार धाम मंदिर में पूजा अर्चना किया गया तथा उसके पश्चात आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा की ओर से मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर प्रीति भोज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विवेक मसीह ने किया आभार प्रदर्शन ब्लॉक महामंत्री सुरेश कुमार ठाकुर ने किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, न.पा.अध्यक्ष शीबू नायर, पूर्व न.पा. अध्यक्ष काशीराम निषाद, जिला कांग्रेस महामंत्री रतिराम कोसमा, जिला कांग्रेस संयुक्त महामंत्री संतोष पांडेय, जिला कांग्रेस सचिव रवि जायसवाल, युवराज साहू, के ईश्वर राव, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेंद्र भेंडिया, जोगेन्द्र ठाकुर, चंपा साहू, अजय छाजेड़, कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया, कांग्रेस प्रवक्ता  जेबा कुरैशी, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री प्रवीण शर्मा, श्रीनिवास राव, हरीश खस, राधे मंडावी, शकील खान, प्रदीप बाघ, जितेन्द्र मेश्राम, अर्जुन यादव, ब्लॉक कांग्रेस सचिव फ्रांसिस कोलीन, विल्सन मैथ्यू, ताराचंद बघेल, तरणजीत सिंह, प्रभजीत सिंह, डोमेंद्र सावलकर, विनय बलवीर,दीपक सिंह, अजय बघेल, जैन राजेश, प्रदीप सहारे, पचाभिये, लिनेश बंसोड़े, मोहम्मद अमान, धनराज दर्रो, यामिनी मानिकपुरी,ममता, जानकी, सीमा, नवीन कुमार, आसिफ रजा, बुधयारीन बाई, रीता शर्मा, राधा शर्मा, इसरत बानो, दुर्गीन बाई, पार्वती, अंजनी विश्वकर्मा, रईस बानो, नन्दा साहू, पुष्पेंद्र सागर, रोहित, यशवंत कुमार, करन साहू, ममता राजपूत, अंजली, ज्योति ठाकुर, जतिन गुप्ता ईश्वर रात्रे, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news