कवर्धा

सांसद पांडेय ने नपं बोड़ला का किया दौरा, विभिन्न आयोजन
26-Aug-2021 6:16 PM
सांसद पांडेय ने नपं बोड़ला का किया दौरा, विभिन्न आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 26 अगस्त।
राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने नगर पंचायत बोड़ला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
सांसद पांडेय नगर पंचायत बोड़ला में पप्पू साहू के यहां आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पप्पू साहू के भतीजा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। 
सांसद पांडेय भाजयुमो के जिला कार्यकारिणी सदस्य संदीप गुप्ता के निवास भी गए। सांसद ने नगर के दुकानदारों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। 

साथ ही उन्होंने दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में दर्शन पूजा की। इस दौरान जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विदेशीराम धुर्वे, भाजपा के जिला जिला उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, जिला महामंत्री वीरेंद्र साहू, भाजपा अनूसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतराम धुर्वे, छग शाकम्भरी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष विजय पाटिल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष लव निर्मलकर, भाजयुमो के जिला सहकोषाध्यक्ष सुनील मानिकपुरी, संदीप गुप्ता, तीरथ वर्मा, सोमनाथ धुर्वे, शिवम केशरवानी, अन्य पदाधिकारीगण सहित कार्यकर्तागण मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news